3 जबरदस्त चीजें जो इस हफ्ते WWE Raw और SmackDown के एपिसोड में हो सकती हैं

पढ़िए WWE Raw और SmackDown के एपिसोड में क्या-क्या हो सकता है?
पढ़िए WWE Raw और SmackDown के एपिसोड में क्या-क्या हो सकता है?

Things Can Happen Raw And Smackdown: इस हफ्ते WWE Raw और स्मैकडाउन (SmackDown) के एपिसोड बहुत ही शानदार होंगे। कंपनी ने कुछ बड़े मैचों का ऐलान पहले ही कर दिया है। 15 जून को Clash at the Castle का आयोजन होगा। इस प्रीमियम लाइव इवेंट को देखते हुए भी ये हफ्ता काफी महत्वपूर्ण होगा।

कंपनी Clash at the Castle से पहले होने वाले अंतिम वीकली शोज को धमाकेदार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। WWE ने जरूर कुछ बड़े प्लान बनाए होंगे। फैंस को कुछ बड़े सरप्राइज भी मिल सकते हैं। इस आर्टिकल में हम उन तीन चीजों के बारे में बात करेंगे जो Raw और SmackDown के आगामी एपिसोड में देखने को मिल सकती हैं।

#3 क्या WWE Raw में डॉमिनिक मिस्टीरियो करेंगे बड़ा ऐलान?

दो हफ्ते पहले लिव मॉर्गन ने Raw में डॉमिनिक मिस्टीरियो को किस कर चौंका दिया था। इसके अलावा पिछले हफ्ते भी लिव ने डॉमिनिक के खिलाफ अपने अच्छे तेवर दिखाए थे। अब इनकी स्टोरीलाइन मजेदार हो गई है। मिस्टीरियो को एक सैगमेंट के दौरान लिव के चलते मुस्कुराते हुए देखा गया था।

इससे अब अटकलें लग रही हैं कि लिव मॉर्गन और डॉमिनिक साथ में काम कर सकते हैं। Raw में लिव के साथ काम करने का ऐलान कर रिया रिप्ली को मिस्टीरियो धोखा दे सकते हैं। WWE यूनिवर्स सहित रिया को इससे बड़ा झटका लगेगा। इसके बाद फ्यूचर में रिया की वापसी के बाद तगड़ी फ्यूड देखने को मिल सकती है।

#2 WWE SmackDown में एजे स्टाइल्स का देखने को मिल सकता है खतरनाक रूप

WWE Clash at the Castle में कोडी रोड्स और एजे स्टाइल्स के बीच 'I Quit' मैच देखने को मिलेगा। पिछले हफ्ते इस मैच का ऑफिशियल ऐलान ब्लू ब्रांड में किया गया था। SmackDown में इस हफ्ते कोडी के ऊपर स्टाइल्स हमला कर अपने कड़े तेवर दिखा सकते हैं।

कोडी के ऊपर एजे जानलेवा हमला कर सकते हैं। इससे ये बात पक्की हो जाएगी कि स्कॉटलैंड में दोनों के बीच जबरदस्त घमासान होगा। स्टाइल्स यहां से अपने आपको और भी ताकतवर दिखा सकते हैं। स्टाइल्स ने ऐसा किया तो फिर उन्हें 'I Quit' मैच में भी फायदा मिलेगा। उनकी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप जीतने की संभावना भी बढ़ सकती है।

#1 WWE Raw में सैमी ज़ेन के ऊपर हो सकता है तगड़ा हमला

WWE Raw में ओटिस का मुकाबला सैमी ज़ेन के साथ होगा। यहां पर ज़ेन के लिए चीजें अच्छे से खत्म नहीं हो सकती हैं। मुकाबले में चैड गेबल की दखलअंदाजी की वजह से उन्हें नुकसान उठाना पड़ सकता है। वो इस मुकाबले को हार भी सकते है। गेबल मैच में आकर सैमी ज़ेन के ऊपर घातक हमला कर सकते हैं। इससे उनका हील रन और भी मजबूत होगा।

Clash at the Castle 2024 में सैमी ज़ेन अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को चैड गेबल के खिलाफ डिफेंड करेंगे। मोमेंटम के हिसाब से देखा जाए तो गेबल नए चैंपियन बन सकते हैं। इससे पहले रेड ब्रांड के एपिसोड में दोनों के बीच बवाल मच सकता है। गेबल ने अभी तक अच्छा काम किया है। सैमी के खिलाफ उन्हें ओटिस का पूरा साथ मिल सकता है। वैसे भी सैमी और गेबल की राइवलरी को कंपनी ने अभी तक अच्छे अंदाज में बिल्ड किया है।

Quick Links

Edited by PANKAJ
App download animated image Get the free App now