3 जबरदस्त चीजें जो CM Punk को 2025 में जरूर करनी चाहिए, वरना WWE फैंस का गुस्सा फूटेगा 

Ujjaval
WWE दिग्गज सीएम पंक पर फैंस की नज़र है (Photo: WWE.com)
WWE दिग्गज सीएम पंक पर फैंस की नज़र है (Photo: WWE.com)

Things CM Punk Should Do 2025: WWE दिग्गज सीएम पंक (CM Punk) के लिए 2024 उतार-चढाव वाला रहा है। इस साल ज्यादातर समय वो चोटिल रहे लेकिन वापसी के बाद उन्होंने ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ कई धमाकेदार मैच दिए। सीएम पंक WarGames मैच का भी हिस्सा बन गए। 2025 काफी करीब है और सभी चाहेंगे कि बेस्ट इन द वर्ल्ड के लिए यह साल तगड़ा हो। इस आर्टिकल में हम 3 जबरदस्त चीजों के बारे में बात करेंगे, जो सीएम पंक को 2025 में करनी चाहिए और अगर यह नहीं हुई, तो फैंस का गुस्सा फूटेगा।

Ad

3- WWE दिग्गज सीएम पंक का सैथ रॉलिंस से मैच नहीं हुआ, तो फैंस का गुस्सा फूटेगा

youtube-cover
Ad

सीएम पंक ने Survivor Series WarGames 2023 में वापसी की थी और उनके रिटर्न को एक साल से ज्यादा हो गया है। वापसी के बाद फैंस सबसे पहले पंक की सैथ रॉलिंस के साथ दुश्मनी देखना चाहते थे लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। सीएम पंक चोटिल हो गए और फिर उनकी ड्रू मैकइंटायर के साथ दुश्मनी देखने को मिली। पंक और सैथ के बीच दुश्मनी के समय-समय पर संकेत मिले हैं।

हालिया Raw में पंक और सैथ आपस में ब्रॉल करते हुए भी नज़र आ रहे थे और इसने भी उनके मैच के संकेत दे दिए हैं। इसी बीच रोमन रेंस के खिलाफ भी सीएम पंक के नज़र आने के कयास हैं। अगर रोमन और पंक की स्टोरीलाइन शुरू होती है, तो यह जरूर लंबी चल सकती है। इसी वजह से सैथ के साथ पंक की दुश्मनी पर असर पड़ सकता है और अगर ऐसा हुआ, तो फैंस निराश हो सकते हैं। इसी वजह से 2025 में आखिर किसी बड़े इवेंट में सैथ रॉलिंस और सीएम पंक का मैच जरूर होना चाहिए।

2- जॉन सीना के खिलाफ WWE में सीएम पंक को एक आखिरी मैच लड़ना चाहिए

youtube-cover
Ad

सीएम पंक के करियर के सबसे बड़े विरोधियों की बात जब भी की जाएगी, तो इसमें जॉन सीना का नाम जरूर सबसे ऊपर होगा। दोनों के बीच WWE में ढेरों तगड़े मैच देखने को मिले हैं। जॉन और पंक असल जीवन में काफी अच्छे दोस्त हैं। सीना अगले साल रिटायरमेंट टूर की शुरुआत करेंगे और 2025 के अंत के साथ करियर खत्म कर देंगे।

जॉन सीना के पास रिटायरमेंट टूर के दौरान पूरा साल है और ऐसे में वो कई बड़े रेसलर्स के खिलाफ नज़र आ सकते हैं। सीएम पंक और जॉन सीना के बीच बड़ा इतिहास रहा है और अब इसे दोहराने का सबसे अच्छा समय है। 2025 में एक आखिरी बार दो सबसे बड़े दुश्मनों को आमने-सामने आना चाहिए। वो मिलकर बवाल मचा सकते हैं। यह मैच नहीं हुआ, तो फैंस को निराशा होगी।

1- WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप पर सीएम पंक को कब्जा करना चाहिए

youtube-cover
Ad

सीएम पंक को फैंस द्वारा काफी पसंद किया जाता है। बेस्ट इन द वर्ल्ड हर तरीके से WWE के लिए फायदेमंद साबित होते हैं। उनके कारण ही व्यूअरशिप से लेकर मर्चेंडाइज सेल्स तक में फायदा देखने को मिलता है। इसी वजह से सीएम पंक को बड़े मौके जरूर मिलने चाहिए। उन्होंने खुद वर्ल्ड टाइटल के लिए चैलेंज करने और लंबे समय बाद चैंपियन बनने के बारे में बात की है। बता दें कि WWE में पंक ने आखिरी बार 2013 में वर्ल्ड टाइटल को होल्ड किया था।

सीएम पंक को चैंपियनशिप का सूखा खत्म करना है और 2025 में उन्हें इसे अपना लक्ष्य बनाना चाहिए। पंक ने पहले भी चैंपियन के तौर पर तगड़ा काम किया है और 2024 में उनके प्रदर्शन को देखकर साफ तौर पर लगता है कि वो बतौर चैंपियन बेहतरीन प्रदर्शन कर सकते हैं। इसी वजह से 2025 में उन्हें वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बनना चाहिए। अगर वो ऐसा नहीं कर पाए, तो फैंस का गुस्सा फूटेगा।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications