3 बड़ी चीज़ें जो Roman Reigns को WWE में समय से पहले वापसी करने पर मजबूर कर सकती है 

WWE सुपरस्टार्स रोमन रेंस, सोलो सिकोआ और टामा टोंगा
WWE सुपरस्टार्स रोमन रेंस, सोलो सिकोआ और टामा टोंगा

Roman Reigns: इस साल WrestleMania में रोमन रेंस (Roman Reigns) ने कोडी रोड्स (Cody Rhodes) के हाथों अपना अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल टाइटल गंवा दिया था। इसके बाद से ही रोमन लंबे समय के लिए ब्रेक पर जा चुके हैं। रेंस को SummerSlam 2024 से ठीक पहले होने जा रहे SmackDown के एपिसोड के लिए एडवर्टाइज किया जा रहा है।

देखा जाए तो रेंस का इतने लंबे समय तक ब्रेक पर रहना WWE के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। हालांकि, कुछ ऐसी चीज़ें हैं जो ट्राइबल चीफ को जल्द ही टीवी पर वापस ला सकती है। इस आर्टिकल में हम ऐसी 3 बड़ी चीज़ों का जिक्र करने वाले हैं जो कि रोमन रेंस को WWE में समय से पहले वापसी करने पर मजबूर कर सकती है।

3- WWE में नए ब्लडलाइन द्वारा पॉल हेमन पर अटैक

रोमन रेंस के ब्रेक पर जाने और सोलो सिकोआ द्वारा ब्लडलाइन को अपने कंट्रोल में लेने की वजह से पॉल हेमन के लिए मुश्किलें खड़ी हो चुकी है। सोलो ने हेमन को ऑर्डर देना शुरू कर दिया है। यही नहीं, सिकोआ ब्लडलाइन के नए मेंबर टामा टोंगा के साथ मिलकर उनपर अटैक करने के संकेत भी दे चुके हैं।

इस वजह से अगर नए ब्लडलाइन द्वारा आने वाले समय में पॉल हेमन पर हमला होता है तो हैरानी नहीं होनी चाहिए। देखा जाए तो हेमन अपने ट्राइबल चीफ के काफी करीब हैं और रोमन रेंस उनकी काफी इज्जत करते हैं। यही कारण है कि अगर पॉल पर अटैक होता है तो रेंस बिना देरी किए हुए नए ब्लडलाइन को सबक सिखाने के लिए टीवी पर वापस आ सकते हैं।

2- WWE फैंस का बार-बार रोमन रेंस की मांग करना

रोमन रेंस SummerSlam 2020 में वापसी के बाद खुद को WWE इतिहास के सबसे बड़े विलन में से एक के रूप में स्थापित करने में कामयाब रहे। फैंस रोमन को हील के रूप में बिल्कुल भी पसंद नहीं करते थे। हालांकि, रेंस के WrestleMania में टाइटल हारने और सोलो सिकोआ द्वारा ब्लडलाइन के टेकओवर के बाद फैंस के स्वभाव में बदलाव देखने को मिला है।

WWE SmackDown के आखिरी एपिसोड के दौरान फैंस रोमन रेंस की वापसी की मांग करते हुए दिखाई दिए थे और ऐसा लग रहा है कि WWE यूनिवर्स उन्हें काफी मिस कर रहा है। देखा जाए तो द ब्लडलाइन की स्टोरी में रोमन की काफी कमी खल रही है। अगर फैंस आने वाले समय में भी रेंस की वापसी की मांग करना जारी रखते हैं तो संभव है कि WWE अपने प्लान में बदलाव करते हुए ट्राइबल चीफ की समय से पहले वापसी कराने का फैसला कर सकती है।

1- WWE में सोलो सिकोआ का रोमन रेंस को खुली चुनौती देना

जैसा कि हमने बताया कि सोलो सिकोआ ने रोमन रेंस की अनुपस्थिति में ब्लडलाइन को टेकओवर करना शुरू कर दिया है। मौजूदा समय में सोलो के मन में रोमन को लेकर कड़वाहट पैदा हो चुकी है। बता दें, सिकोआ पिछले कुछ हफ्तों में पॉल हेमन को रोमन के बारे में बात करने और उन्हें ट्राइबल चीफ को कॉल लगाने से रोक चुके हैं।

यह चीज़ इस बात का संकेत है कि एंफोर्सर WWE में रोमन रेंस के खिलाफ हो चुके हैं और वो जल्द ही उन्हें खुली चुनौती दे सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो रोमन की वापसी देखने को मिल सकती है और वो वापसी के बाद सोलो सिकोआ के साथ ट्राइबल चीफ पोजिशन के लिए फिउड करते हुए दिखाई दे सकते हैं।

Quick Links