3 चीजें जो WWE में Roman Reigns को जल्द से जल्द वापसी के लिए मजबूर कर सकती हैं

जानिए किन कारणों से WWE में रोमन रेंस की वापसी हो सकती है?
जानिए किन कारणों से WWE में रोमन रेंस की वापसी हो सकती है?

Roman Reigns: WrestleMania XL में कोडी रोड्स (Cody Rhodes) के खिलाफ हार के बाद रोमन रेंस (Roman Reigns) WWE टीवी पर नज़र नहीं आए। वो इस समय ब्रेक पर चल रहे हैं। उन्होंने एक वीडियो के जरिए कहा था कि वो तगड़ी वापसी करेंगे। द ब्लडलाइन को इस समय सोलो सिकोआ लीड कर रहे हैं और ग्रुप में काफी उथल-पुथल मची हुई है।

Ad

रेंस की गैरमौजूदगी में ब्लडलाइन ग्रुप में टामा टोंगा और टांगा लोआ शामिल हो गए हैं। अभी रेंस की वापसी संभव नहीं लग रही है। Summerslam से पहले शायद वो रिंग में एंट्री कर सकते हैं। हालांकि, कुछ अन्य परिस्थितियां उन्हें जल्द वापसी के लिए मजबूर कर सकती हैं। इस आर्टिकल हम उन तीन चीजों के बारे में बात करेंगे जो रोमन को जल्दी वापसी के लिए प्रेरित कर सकती हैं।

#3 WWE में जैकब फाटू का डेब्यू

Ad

रिपोर्ट में खबर सामने आई थी कि पिछले महीने जैकब फाटू ने WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है। पूर्व MLW वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन का काम पिछले कुछ समय से काफी चर्चा में चल रहा है। फैंस अब WWE में उनके डेब्यू को लेकर काफी उत्साहित नज़र आ रहे हैं। कुछ फैंस को लगा था कि Backlash France में उनका डेब्यू होगा लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।

इस बात की बहुत संभावना है कि फाटू को द ब्लडलाइन के एक मुख्य सदस्य के रूप में पेश किया जाएगा। ये इतना बड़ा हो सकता है कि रोमन रेंस को जल्द वापसी करनी पड़े। रेंस की मौजूदगी में अगर उनका डेब्यू होगा तो इसका प्रभाव आगे जाकर काफी अच्छा होगा। इससे फाटू को भी आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। साथ ही साथ कंपनी द्वारा जैकब को काफी ताकतवर दिखाया जा सकता है।

#2 बैकस्टेज के कई कारण रोमन रेंस को WWE में जल्द वापस ला सकते हैं

Ad

WWE में इस समय करीब 15 से ज्यादा सुपरस्टार्स इंजरी से जूझ रहे हैं। रोस्टर में कोई भी बड़ा सुपरस्टार मौजूद नहीं है। कंपनी के लिए ये जरूर चिंता का विषय बन गया है। आए दिन कोई ना कोई स्टार इंजरी के चलते बाहर हो रहा है। WWE को बहुत नुकसान मौजूदा समय में हो रहा है।

Backlash France इवेंट अच्छा रहा लेकिन रेटिंग में काफी गिरावट देखने को मिली। अब अगर कंपनी के कुछ और टॉप स्टार्स को अचानक चोट लग गई और रेटिंग में फिर से गिरावट आ गई तो क्या होगा। ऐसे में ट्रिपल एच को मजबूरी में अपने सबसे बड़े स्टार रोमन रेंस को बुलाना होगा। रेंस फ्री एजेंट हैं और वो किसी भी ब्रांड में काम कर सकते हैं। साथ ही साथ जब तक जरूरत हो तब तक काम कर सकते हैं।

#1 WWE दिग्गज पॉल हेमन पर अटैक से रोमन रेंस की तुरंत वापसी हो सकती है

Ad

रोमन रेंस के ब्रेक पर जाने से सबसे ज्यादा पॉल हेमन प्रभावित हुए हैं। रेंस के बिना पॉल हेमन एकदम डरे हुए लग रहे हैं। सोलो सिकोआ से खुलकर वो बात भी नहीं कर पाते हैं। सिकोआ के कई निर्णयों से हेमन खुश भी नज़र नहीं आए। सिकोआ का व्यवहार भी हॉल ऑफ फेमर के प्रति कुछ अच्छा नहीं है।

ऐसा लगता है कि सिकोआ ने टामा टोंगा और टांगा लोआ के साथ मिलकर नई ब्लडलाइन बना ली है। सिकोआ ने सबसे पहले जिमी उसो को ग्रुप से बाहर किया था। अब अगर वो पॉल हेमन के ऊपर अटैक कर उन्हें ग्रुप से बाहर कर देंगे तो फिर रोमन की तुरंत वापसी हो सकती है। ब्लडलाइन में जिस तरह की चीजें चल रही हैं उसे देखकर ऐसा होने की संभावना ज्यादा लग रही है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications