जानिए कौन सी 3 बड़ी चीज़ें जो WWE में Roman Reigns के 2020 में रिटायर होने की स्थिति में हो सकती थी 

WWE सुपरस्टार रोमन रेंस को लेकर बदल जाती स्थिति
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस को लेकर हाल ही में हुआ बड़ा खुलासा

Roman Reigns: WWE सुपरस्टार रोमन रेंस (Roman Reigns) का मौजूदा किरदार उनके करियर में सबसे बढ़िया रहा है। यह किरदार फैंस को जितना पसंद आ रहा है उसको शब्दों में बयां कर पाना मुश्किल है। हालांकि यह सबकुछ बदल सकता था अगर रोमन कोविड के समय एक फैसला ले लेते।

Ad

पॉल हेमन ने हाल ही में बताया कि रोमन रेंस पैंडेमिक एरा के दौरान रिटायर हो सकते थे। अगर ऐसा होता तो बहुत सारी चीजें बदल जाती, और इस आर्टिकल में हम उन ही चीजों के बारे में बात करने वाले हैं:

#3 पूर्व WWE सुपरस्टार द फीन्ड की यूनिवर्सल चैंपियनशिप वाली स्टोरी थोड़ा और समय तक रहती

Ad

2020 SummerSlam में रोमन रेंस ने वापसी करते हुए द फीन्ड और ब्रॉन स्ट्रोमैन पर अटैक कर दिया था। वह Payback में इस यूनिवर्सल चैंपियनशिप को ट्रिपल थ्रेट मैच में जीतने में सफल रहे थे। इसमें उनके सामने द फीन्ड और ब्रॉन स्ट्रोमैन थे।

अगर रोमन रेंस वापस नहीं आते तो हमें दिवंगत WWE सुपरस्टार द फीन्ड की चैंपियनशिप वाली स्टोरी थोड़े और लंबे समय के लिए देखने को मिलने वाली थी। यह ऐसी स्टोरी होती जिसे फैंस पसंद जरूर करने वाले थे। वैसे भी SummerSlam 2020 में चैंपियन बनने वाले फीन्ड को महज हफ्ते भर के अंदर ही अपनी चैंपियनशिप हारनी पड़ी थी जो बिल्कुल भी सही फैसला नहीं था।

#2 WWE टैग टीम द उसोज़ शायद कभी अलग नहीं होते

Ad

द उसोज़ हमेशा ही साथ रहे हैं और इस बीच वह रोमन रेंस की मदद करने के लिए तैयार रहते थे। उनका काम बेहद अच्छा चल रहा था लेकिन फिर चीजें बदल गईं जब WrestleMania 39 में उसोज़ अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप हार गए थे।

इसके कारण रोमन रेंस अपने भाइयों को बुरा कहते रहते थे। 2023 में हुए Night of Champions के दौरान जिमी उसो इससे परेशान आ गए थे और उन्होंने रोमन रेंस पर अटैक कर दिया था। इसके बाद जे उसो भी उनके साथ हो गए थे। ऐसा लगा जैसे सबकुछ ठीक है लेकिन तभी SummerSlam में जिमी ने जे को धोखा दे दिया था।

जिमी तथा जे तबसे अलग-अलग शो पर हैं और अब WrestleMania XL में मैच लड़ने वाले हैं। यह सबकुछ नहीं होता अगर रोमन रेंस रिटायर हो चुके होते। इसके अलावा दोनों भाई इस समय साथ में होते और शायद टैग टीम मैच लड़ते हुए दिख सकते थे।

#1 WWE सुपरस्टार रोमन रेंस अबतक हॉल ऑफ फेम का हिस्सा होते

youtube-cover
Ad

रोमन रेंस अगर 2020 में वापस ना भी आते तो भी वह हॉल ऑफ फेम का हिस्सा होते। उनका करियर ऐसा रहा है कि वो बड़े आराम से इस एलीट क्लास का हिस्सा होते। वह वापस आने से पहले ग्रैंड स्लैम चैंपियन, Royal Rumble विजेता और कई चैंपियनशिप को जीत चुके थे।

इसके साथ ही वह जॉन सीना, द अंडरटेकर, ट्रिपल एच, बतिस्ता और रैंडी ऑर्टन सरीखे दिग्गजों पर जीत दर्ज कर चुके हैं। इस रिकॉर्ड के साथ उनके पास वह सारी बात थी जिसके आधार पर वह हॉल ऑफ फेम का हिस्सा बन सकते थे। इस वापसी के बाद के काम ने उन्हें इस एलीट क्लास का हिस्सा बनने का प्रबल दावेदार बना दिया है। वैसे यह कहना सही होगा कि फैंस उनके इस नए किरदार को पहले से ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications