3 चीज़ें जिनसे संकेत मिलते हैं कि रोमन रेंस WWE Bash in Berlin का हिस्सा बनने वाले हैं

Ujjaval
वापसी के बाद WWE में रोमन रेंस के पहले मैच का सभी को इंतजार है (Photo: WWE.com)
वापसी के बाद WWE में रोमन रेंस के पहले मैच का सभी को इंतजार है (Photo: WWE.com)

Things That Hint Roman Reigns Can Become Part of Bash in Berlin: WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट बैश इन बर्लिन (Bash in Berlin) है। इस शो का आयोजन 31 अगस्त को जर्मनी में होने वाला है। यह इवेंट ऐतिहासिक है क्योंकि पहली बार इस देश में कोई प्रीमियम लाइव इवेंट होने जा रहा है। इस इवेंट के लिए दो चैंपियनशिप मैच आधिकारिक तौर पर बुक कर दिए गए हैं और कुछ अन्य मुकाबलों का ऐलान भी जल्द ही देखने को मिल सकता है।

रोमन रेंस ने SummerSlam 2024 में वापसी की थी और वो SmackDown में नज़र आए। अब फैंस यह कयास लगा रहे हैं कि असली ट्राइबल चीफ Bash in Berlin में भी नज़र आएंगे। इसके कुछ संकेत भी अभी तक मिले हैं। इस आर्टिकल में हम 3 चीज़ों के बारे में बात करेंगे, जिनसे संकेत मिलते हैं कि रोमन रेंस Bash in Berlin इवेंट का हिस्सा बनने वाले हैं।

3- रोमन रेंस को WWE SmackDown के लगातार एपिसोड में बुक करना

SummerSlam 2024 में रोमन रेंस का वापसी करना शानदार रहा था। इसके बाद उन्हें ब्लू ब्रांड के पहले एपिसोड में अपीयरेंस के लिए एडवर्टाइज किया। रेंस इस शो में आए और फैंस का दिल जीता। अब WWE का अगला SmackDown ऑर्लैंडो, फ्लोरिडा के किआ सेंटर में है। इस एरीना ने भी अपने शो में रोमन रेंस की अपीयरेंस को एडवर्टाइज किया है। रोमन अब पार्ट-टाइमर के तौर पर काम करते हुए नज़र आते हैं।

इसी वजह से रोमन रेंस का लगातार दूसरे हफ्ते SmackDown में आना बड़ी चीज़ होगी। WWE ने जरूर उनके Bash in Berlin में मैच या अपीयरेंस को प्लान किया होगा। इसी वजह से स्टोरीलाइन आगे बढ़ाने के लिए रोमन रेंस को लगातार शोज़ में बुक किया जा रहा है। इवेंट के आयोजन में ज्यादा समय नहीं बचा है और इसके पहले रोमन को साप्ताहिक एपिसोड में शामिल करना उनकी रिंग में वापसी के संकेत दे रहा है।

2- द ब्लडलाइन के खिलाफ WWE दिग्गज रोमन रेंस की स्टोरीलाइन खतरनाक तरीके से शुरू हुई है

ट्रिपल एच लॉन्ग टर्म स्टोरीटेलिंग के लिए जाने जाते हैं। वो चीज़ों को धीरे-धीरे आगे बढ़ाना पसंद करते हैं। इसके बावजूद जब जरूरत पड़ती है, तो वो कुछ हफ्तों में ही किसी भी स्टोरीलाइन को फैंस के बीच चर्चा का विषय बनाने में सफल होते हैं। डेमियन प्रीस्ट और गुंथर के बीच दुश्मनी का उदाहरण लिया जा सकता है, जहां कम हफ्तों में भी उनकी स्टोरीलाइन अलग लेवल पर चली गई। रोमन रेंस की नए ब्लडलाइन के साथ दुश्मनी को भी इसी तरह से बिल्ड किया जा रहा है।

रोमन ने वापस आने के बाद कुछ नहीं बोला और सीधा सोलो सिकोआ पर हमला कर दिया। उन्होंने SmackDown में भी कुछ नहीं बोला और नए ब्लडलाइन को धूल चटा दी। साफ तौर पर WWE द्वारा इस स्टोरीलाइन को तेजी से बिल्ड करने की कोशिश की जा रही है। इसका बड़ा कारण यह हो सकता है कि Bash in Berlin कुछ ही हफ्तों दूर है। यह चीज़ संकेत दे रही है कि WWE संभावित तौर पर रोमन रेंस का नए ब्लडलाइन के खिलाफ किसी तरह का मैच प्लान कर रहा है।

1- निक एल्डिस ने WWE SmackDown में रोमन रेंस के मैच का जिक्र किया था

कोडी रोड्स ने SmackDown के शुरुआती सैगमेंट में केविन ओवेंस को उनसे Bash in Berlin में लड़ने का ऑफर दिया। इसके लिए केविन ने मना कर दिया था और बैकस्टेज निक एल्डिस से दोनों स्टार्स की मुलाकात हुई थी। इसी बीच निक ने कहा था कि वो कोडी रोड्स के चैलेंजर के रूप में रोमन रेंस के बारे में सोच रहे थे।

केविन के विरोध करने के बाद निक ने उन्हें ही मैच दे दिया। रोमन जर्मनी में होने वाले शो के लिए उपलब्ध होंगे, इसी वजह से निक एल्डिस ने रोड्स के खिलाफ संभावित मैच का जिक्र किया। इससे WWE के संकेत दे दिए कि भले ही रोमन को चैंपियनशिप मैच नहीं मिला लेकिन वो Bash in Berlin में नज़र आ सकते हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
App download animated image Get the free App now