3 चीज़ें जिनसे WWE SmackDown में संकेत मिले कि Roman Reigns की जल्द ही वापसी होगी

Ujjaval
WWE SmackDown में रोमन रेंस की वापसी के संकेत मिले (Photo: WWE.com)
WWE SmackDown में रोमन रेंस की वापसी के संकेत मिले (Photo: WWE.com)

Things Hinted SmackDown at Roman Reigns Return Soon: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) के एपिसोड में रोमन रेंस की वापसी के कई जगहों पर संकेत मिले। मैडिसन स्क्वायर गार्डन में हुआ यह शो काफी बेहतरीन रहा और यह फैंस ने रोमन रेंस की मांग की। खैर, रेंस WrestleMania XL के बाद से ही ब्रेक पर हैं।

रोमन रेंस के जाने के बाद ब्लडलाइन में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। फैंस जल्द ही रेंस को दोबारा WWE में देखना चाहते हैं। ब्लू ब्रांड के हालिया शो में कुछ जगहों पर पूर्व अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन की वापसी के संकेत मिले। इस आर्टिकल में हम 3 चीज़ों के बारे में बात करेंगे, जिनसे SmackDown में संकेत मिले कि रोमन रेंस की जल्द ही वापसी होगी।

1- WWE SmackDown में पॉल हेमन पर हमला होना

रोमन रेंस और पॉल हेमन के रिश्ते के बारे में फैंस को अच्छे से पता होगा। रेंस हमेशा से हेमन का सम्मान करते आए हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस से प्यार मिलता है। रोमन ने खुद ही कहा था कि पॉल के बिना शायद वो कभी द ट्राइबल चीफ नहीं बन पाते। इसी वजह से जब पॉल पर हमला हुआ है, तो रोमन को यह चीज़ बिल्कुल अच्छी नहीं लगी होगी।

अब इस हमले को देखते हुए रोमन रेंस वापसी करने का फैसला ले सकते हैं। WWE ने इस एंगल को बुक करके एक चीज़ के संकेत तो दे दिए हैं कि रोमन की वापसी अब करीब है। रेंस का वापसी करके मुख्य लक्ष्य पॉल पर हुए हमले का बदला लेना और अपना पद वापस लेना हो सकता है। हेमन पर हुए अटैक ने रोमन के बेबीफेस टर्न वाले एंगल को और बेहतर बना दिया है।

2- WWE सुपरस्टार सोलो सिकोआ अब पूरी तरह से रोमन रेंस की नकल करने लग गए हैं

रोमन रेंस ने द ट्राइबल चीफ के तौर पर प्रभावित किया। सोलो सिकोआ भी अब उनकी तरह बनने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने पहले टामा टोंगा को अपना राइट हैंड मैन बताया। रोमन ने यह रोल जे उसो को दिया था। रोमन के रहते हुए ब्लडलाइन फैक्शन के सबसे खतरनाक स्टार सोलो सिकोआ थे। इसी वजह से उन्हें रेंस ने अपना इन्फोर्सर बनाया था।

SmackDown में सोलो सिकोआ ने पिछले हफ्ते डेब्यू करने वाले जेकब फाटू को अपना इन्फोर्सर बना दिया। उन्होंने पूरी तरह से रोमन की कॉपी कर ली। इसके साथ ही जिस तरह रोमन, हेमन से माइक लेते थे और उनके साथ स्टील स्टेप्स द्वारा एंट्री करते थे, उसी तरह सोलो भी अब करने लगे हैं। यह चीज़ बताती है कि रोमन जल्द ही WWE में वापसी करते हुए सोलो को यह सभी हरकतें करने से रोकने का प्रयास कर सकते हैं।

3- रोमन रेंस की तरह सोलो सिकोआ का WWE फैंस को उन्हें एक्नॉलेज करने के लिए कहना

सोलो सिकोआ ने पहले द ब्लडलाइन पर अपनी पकड़ मजबूत की और फिर बताया कि रेंस के वापस नहीं आने तक वो ब्लडलाइन को संभालेंगे। उन्होंने पहले खुद को हेड ऑफ द टेबल का पद दिया। इस हफ्ते वो खुद को ट्राइबल चीफ बोलने लग गए। इसी बीच उन्होंने रोमन रेंस की तरह फैंस को उन्हें एक्नॉलेज करने के लिए कहा।

जिस तरह हर कोई रोमन को एक्नॉलेज करता था, उसी तरह सोलो को प्रतिक्रिया नहीं मिली। सोलो ने बाद में द ब्लडलाइन के सदस्यों से खुद को ट्राइबल चीफ के तौर पर एक्नॉलेज कराया। यह चीज़ शायद रोमन को पसंद नहीं आएगी क्योंकि सोलो अब पूरी तरह से उनकी जगह लेने का प्रयास कर रहे हैं। इसी कारण वो वापसी करते हुए सोलो को इस विषय पर कंफ्रंट जरूर कर सकते हैं। इसके संकेत WWE SmackDown के हालिया शो द्वारा मिले।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications