3 चीज़ें जिनसे संकेत मिलते हैं कि WWE स्टार Roman Reigns ने Solo Sikoa को Bloodine को संभालने के लिए नहीं कहा और वो झूठ बोल रहे हैं

Ujjaval
WWE SmackDown में रोमन रेंस को लेकर सोलो सिकोआ ने किया बड़ा खुलासा
WWE SmackDown में रोमन रेंस को लेकर सोलो सिकोआ ने किया बड़ा खुलासा

Roman Reigns & Solo Sikoa: WWE सुपरस्टार सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) पिछले कुछ समय से लगातार ब्लडलाइन पर अपनी पकड़ मजबूत करते जा रहे हैं। पॉल हेमन और फैंस को लग रहा था कि वो खुद यह चीज़ कर रहे हैं। सोलो सिकोआ ने हाल ही में खुलासा किया कि रोमन रेंस (Roman Reigns) ने उन्हें ब्लडलाइन को संभालने का काम दिया है।

Ad

इसी वजह से सोलो सिकोआ एक हेड ऑफ द टेबल के तौर पर चीज़ों को कंट्रोल कर रहे हैं। कुछ कारणों से लग रहा है कि द इन्फोर्सर झूठ बोल रहे हैं और उन्हें रोमन से किसी तरह का ऑर्डर नहीं मिला है। इस आर्टिकल में हम 3 चीज़ों के बारे में बात करेंगे, जिनसे संकेत मिलते हैं कि सोलो सिकोआ को WWE स्टार रोमन रेंस ने ब्लडलाइन को संभालने का कोई आदेश नहीं दिया है।

3- WWE दिग्गज रोमन रेंस और टामा टोंगा के बीच पहले चीज़ें सही नहीं रही हैं

Ad

रोमन रेंस और टामा टोंगा के बीच काफी अनबन रही है। रोमन और टामा के बीच 2018 में सोशल मीडिया पर पोस्ट्स के आदान-प्रदान देखने को मिले थे, जहां दोनों ने एक-दूसरे पर निशाना साधा था। दोनों के बीच चीज़ें सही नहीं रही हैं। इसके बावजूद सोलो सिकोआ ने टामा को रोमन की गैरमौजूदगी में ब्लडलाइन में शामिल कर लिया। सोलो सिकोआ को अच्छे से पता होगा कि रोमन रेंस और टामा टोंगा के बीच क्या इतिहास रहा है।

अगर रोमन ने सोलो को फैक्शन को संभालने का ऑर्डर दिया होता, तो सोलो कभी रोमन के खिलाफ जाकर टामा टोंगा को ब्लडलाइन में नहीं जोड़ते। सोलो को शायद रोमन रेंस से कोई ऑर्डर नहीं मिला है और उन्होंने जानबूझकर टामा को अपने साथ जोड़ा होगा, ताकि आगे जाकर रोमन रेंस और टामा टोंगा का फेसऑफ हो और दोनों अपने में भिड़ते हुए नज़र आएं। इससे सोलो को ब्लडलाइन पर अपनी पकड़ मजबूत करने में मदद मिल सकती है।

2- जिमी उसो को बाहर नहीं किया जाता क्योंकि WWE WrestleMania XL में रोमन रेंस भी हारे थे

Ad

WWE WrestleMania XL के बाद रोमन रेंस ब्रेक पर चले गए। इसी बीच सोलो सिकोआ ने जिमी उसो को धोखा देते हुए फैक्शन से बाहर कर दिया। अगर रोमन रेंस ने सोलो सिकोआ को ब्लडलाइन का कंट्रोल सौंपा है, तो इन्फोर्सर द्वारा जिमी उसो को जरूर फैक्शन से बाहर नहीं किया जाता। सोलो ने यह कारण देते हुए जिमी को ब्लडलाइन से निकाला था कि WrestleMania XL में उनकी हार हुई थी।

WrestleMania XL में रोमन रेंस को भी बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। यही कारण है कि अगर सोलो को रोमन ने ब्लडलाइन से जुड़े निर्णय लेने के लिए बोला होता, तो वो ट्राइबल चीफ की हार को भी ध्यान रखते और जिमी उसो के खिलाफ इतना बड़ा फैसला नहीं लेते। साफ तौर पर सोलो सिकोआ ने रोमन को लेकर पॉल हेमन से झूठ बोला है।

1- रोमन रेंस कुछ बड़ा फैसला लेते, तो WWE दिग्गज पॉल हेमन को जरूर बताते

Ad

रोमन रेंस को WWE दिग्गज पॉल हेमन के साथ आने से काफी ज्यादा फायदा हुआ है। हेमन अमूमन रोमन को चीज़ों के लिए सलाह देते हैं। हेमन ने कई बार अपने दिमाग का उपयोग करके ट्राइबल चीफ की मदद की है। ऐसे में रोमन अपने वाइजमैन से सलाह लिए बिना किसी तरह का बड़ा फैसला बिल्कुल नहीं लेंगे। ऐसे में उनका पॉल हेमन से अभी तक बात नहीं करना चौंकाने वाली चीज़ है।

यह पूरी तरह से संभव है कि रोमन रेंस ने सोलो सिकोआ से किसी तरह की बात नहीं की है। सिकोआ, पॉल हेमन का साथ हासिल करने और उन्हें अपने साथ बनाए रखने के लिए शायद झूठ बोल रहे हैं। ऐसा करके वो ब्लडलाइन पर अपनी पकड़ और मजबूत करते जाएंगे और यह चीज़ वापसी के बाद रोमन रेंस के खिलाफ पूरी तरह से जा सकती है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications