WWE: अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) का रेसलमेनिया (WrestleMania 39) के मेन इवेंट में सामना कोडी रोड्स (Cody Rhodes) से हुआ था। इस मैच में उन्होंने कोडी को हराकर अपना टाइटल रिटेन किया था। उनकी इस जीत के बाद फैंस अब सवाल कर रहे हैं कि कौन रोमन रेंस को हराकर अगला चैंपियन बन सकता है।फैंस को उम्मीद है कि द रॉक, गुंथर, सोलो सिकोआ और जे उसो जैसे स्टार्स फ्यूचर में रोमन रेंस को हराकर चैंपियन बन सकते हैं। उनके अलावा फैंस को उम्मीद है कि रोमन रेंस के पूर्व साथी सैथ रॉलिंस उन्हें हराकर अगले चैंपियन बन सकते हैं। कुछ चीज़ों इस बात को साबित भी करती है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 चीज़ों के बारे में बात करेंगे, जिनसे संकेत मिलते हैं कि सैथ रॉलिंस, रोमन रेंस के ऐतिहासिक चैंपियनशिप रन को खत्म कर सकते हैं। 3- WWE अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियन Roman Reigns को Seth Rolins से बेहतर और कोई नहीं जानता हैPublic Enemies Podcast@TheEnemiesPE3The fact that Seth Rollins’ “Heist of the Century” happened 8 years ago at WrestleMania 31 makes me feel old as hell 5613587The fact that Seth Rollins’ “Heist of the Century” happened 8 years ago at WrestleMania 31 makes me feel old as hell 😭😭 https://t.co/BAOszt0Ma7रोमन रेंस ने 2012 में द शील्ड के साथ WWE के मेन रोस्टर पर डेब्यू किया था, जहां पर वो सैथ रॉलिंस और डीन एम्ब्रोज़ के साथ नज़र आए थे। रोमन रेंस को सैथ रॉलिंस अच्छे से जानते हैं। अगर ये दोनों ही स्टार्स एक बार फिर से एक-दूसरे के खिलाफ नज़र आते हैं, तो फैंस को एक यादगार मैच देखने को मिल सकता है।Royal Rumble 2022 में रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस को हरा भी नहीं पाए थे। हालांकि, इस स्टोरीलाइन में सैथ रॉलिंस लगातार रोमन रेंस पर भारी पड़ रहे थे। सैथ रॉलिंस के माइंडगेम्स से रोमन रेंस परेशान हो गए थे। ऐसे में WWE एक बार फिर से इन दोनों स्टार्स को बुक कर सकता है, जिसमें सैथ रॉलिंस उन्हें हराकर चैंपियन बन सकते हैं।2- सैथ रॉलिंस WrestleMania के मेन इवेंट मैच का हिस्सा बनाना चाहते हैंSeth Rollins@WWERollins70,000 voices. 1 song. Sing it. #WrestleMania12245175670,000 voices. 1 song. Sing it. #WrestleMania https://t.co/YExvaktH1bसैथ रॉलिंस कई सालों से WrestleMania के मेन इवेंट में खुद को देखना चाहते हैं। वो कई बार इसकी कोशिश भी कर चुके हैं। इस बार भी WrestleMania से पहले उन्होंने साफ किया था कि वो शो के मेन इवेंट का हिस्सा बनाना चाहते हैं।सैथ रॉलिंस कई बार WrestleMania में नज़र आ चुके हैं, लेकिन वो WrestleMania 31 के अलावा अभी तक इसके मेन इवेंट का हिस्सा नहीं बने हैं। ऐसे में WWE अब रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस को एक साथ बुक कर सकता है, जहां दोनों ही अगले साल WrestleMania 40 के मेन इवेंट का हिस्सा बन सकते हैं।1- सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस ने हाल ही में एक-दूसरे पर निशाना साधा है Brittany@yougotspiritkidVideo of Rollins throwing his mic Credit: killacam.287/IG#sethrollins #RAWAfterMania #mondaynightraw2298180Video of Rollins throwing his mic 👀 Credit: killacam.287/IG#sethrollins #RAWAfterMania #mondaynightraw https://t.co/mj1mTxw1bHसैथ रॉलिंस और रोमन रेंस करीब एक साल से एक-दूसरे के खिलाफ नज़र नहीं आए हैं। रोमन रेंस ने एक इंटरव्यू में दावा किया था कि सैथ रॉलिंस उनके लेवल के स्टार नहीं हैं। उनके इस स्टेटमेंट पर सैथ रॉलिंस ने भी जवाब दिया था।बैकी लिंच ने हाल ही में बड़ी बात कही है। उनका मानना है कि उन्होंने अगले यूनिवर्सल चैंपियन से शादी की है। ऐसे में सैथ रॉलिंस ही अगले स्टार हो सकते हैं, जो रोमन रेंस को हराकर अगले चैंपियन बन सकते हैं। शायद WWE उनके मैच को इस तरह से बिल्ड कर रहा है। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।