3 चीजें जिनके Roman Reigns के साथ WWE WrestleMania 41 में होने से फैंस का गुस्सा फूट सकता है

WWE
WrestleMania 41 में रोमन रेंस का हो सकता है बड़ा मैच (Photo: WWE.com)

Things If Happen Roman Reigns Fans Can Angry: WWE WrestleMania 41 अब धीरे-धीरे नजदीक आ रहा है। फैंस को तगड़े मुकाबले देखने को मिलने वाले हैं। चार मुकाबलों का अभी तक ऑफिशियल ऐलान कर दिया गया है। आने वाले हफ्तों में कुछ और मुकाबले जोड़े जाएंगे। रोमन रेंस (Roman Reigns) के ऊपर भी सभी की नज़रें होंगी। कहा जा रहा है कि इस बार मेगा इवेंट में उनका मुकाबला सीएम पंक और सैथ रॉलिंस के साथ हो सकता है। बहुत जल्द इसकी घोषणा की जा सकती है। खैर इस आर्टिकल में हम उन तीन चीजों के बारे में बात करेंगे जिनके रेंस के साथ WWE WrestleMania 41 में होने से फैंस का गुस्सा फूट सकता है।

Ad

#3 WWE WrestleMania 41 में रोमन रेंस की हार से फैंस गुस्सा हो सकते हैं

Ad

WWE WrestleMania 41 में रोमन रेंस का मैच होना लगभग पक्का है। Raw के लेटेस्ट एपिसोड में रेंस ने वापसी कर सीएम पंक और सैथ रॉलिंस के ऊपर अटैक किया। उन्होंने दोनों के साथ अपनी राइवलरी को आगे बढ़ा दिया है। अब काफी मजा सभी को आएगा।

WrestleMania 41 में पूरी संभावना है कि रोमन का मुकाबला रॉलिंस और पंक से होगा। ऐसा हुआ तो फिर मुकाबला बहुत ही तगड़ा होगा। अगर रेंस की इस संभावित मैच में हार होगी तो फिर फैंस का गुस्सा फूट सकता है। इस वजह से कंपनी को अपना कदम सोच समझकर रखना होगा।

#2 क्या WWE WrestleMania 41 में पॉल हेमन देंगे धोखा?

Ad

Raw में जब सैथ रॉलिंस के ऊपर रोमन रेंस हमला कर रहे थे तो रिंग में सीएम पंक को पॉल हेमन संभाल रहे थे। ये चीज रेंस को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई। उन्होंने पंक को रिंग में जाकर स्पीयर लगा दिया। ये देखकर हेमन हक्के-बक्के रह गए।

अब पॉल हेमन के बहुत जल्द रोमन रेंस को धोखा देने की संभावनाएं बन रही हैं। WrestleMania 41 में ये कारनामा हो सकता है। वहां होने वाले संभावित ट्रिपल थ्रेट मैच में रेंस का साथ छोड़कर पंक के साथ हेमन जा सकते हैं। ऐसा होने पर फैंस का गुस्सा देखने को मिल सकता है।

#1 WWE WrestleMania 41 में रोमन रेंस का मैच मेन इवेंट में ना होने पर

Ad

रोमन रेंस का WrestleMania इतिहास बहुत ही तगड़ा रहा है। 9 मेन इवेंट वो कर चुके हैं। मेगा इवेंट में हर साल उनका तगड़ा जलवा देखने को मिलता है। WrestleMania 41 के मेन इवेंट को लेकर अभी तक कोई बड़ी जानकारी सामने नहीं आई है।

अगर रोमन रेंस का संभावित मैच इस बार मेन इवेंट में नहीं हुआ तो फिर फैंस भड़क सकते हैं। इस चीज पर WWE को जरूर ध्यान देना चाहिए। मेगा इवेंट के आयोजन में अभी बहुत समय बचा है। ऐसे में कंपनी को फैंस की भावनाओं का ख्याल रखकर आगे बढ़ना चाहिए।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications