Things Jacob Fatu Can Do SmackDown: WWE Elimination Chamber में कंपनी ने बहुत बड़ा सरप्राइज फैंस को दिया। जॉन सीना ने कोडी रोड्स के ऊपर हमला कर हील टर्न लिया। द रॉक भी उनके साथ मौजूद थे। ये चीज WWE यूनिवर्स में चर्चा का विषय बन गई है। SmackDown के इस हफ्ते के एपिसोड में अब सभी की नज़रें टिकी हैं। जेकब फाटू (Jacob Fatu) इस बार कुछ बवाल मचाते हुए नज़र आ सकते हैं। वैसे ही उनके और सोलो सिकोआ के बीच बन नहीं रही है। खैर इस आर्टिकल में हम उन 3 बेहतरीन चीजों की बात करेंगे जो SmackDown के आगामी एपिसोड में फाटू कर सकते हैं।
#3 WWE SmackDown में सोलो सिकोआ के ऊपर हमला कर सकते हैं जेकब फाटू
जनवरी में इस साल रोमन रेंस के खिलाफ ट्राइबल कॉम्बैट मैच में मिली हार के बाद से सोलो सिकोआ के दिन अच्छे नहीं चल रहे हैं। अब तो उनकी जेकब फाटू से भी नहीं बन रही है। बहुत जल्द फाटू गुस्से में आकर उनके ऊपर हमला कर सकते हैं। शायद SmackDown के आगामी एपिसोड में ही ये चीज हो जाए।
सिकोआ और फाटू एक-दूसरे पर गलती से मैच के दौरान हमला कर चुके हैं। दोनों के बीच दरार पड़ गई है। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि WWE WrestleMania 41 में इनके बीच मैच का प्लान बनाया जा रहा है। इस लिहाज से देखा जाए तो सिकोआ को फाटू द्वारा धोखा ब्लू ब्रांड में मिल सकता है।
#2 WWE SmackDown में एलए नाइट पर हमला कर सकते हैं जेकब फाटू
SmackDown में अपना दबदबा बनाने के लिए जेकब फाटू कोई भी बड़ा कदम उठा सकते हैं। पिछले हफ्ते उन्हें यूएस चैंपियनशिप नंबर वन कंटेंडर्स मैच में कार्मेलो हेज और एलए नाइट के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा था।
इस हफ्ते SmackDown में नाइट के ऊपर फाटू हमला कर सकते हैं। दोनों के बीच टकराव पहले से चल रहा है। फाटू सिंगल्स मैच लड़ने के लिए भी नाइट से कह सकते हैं। कोई भी संभावना ब्लू ब्रांड में इस बार बन सकती है।
#1 WWE SmackDown में कोडी रोड्स को कर सकते हैं चैलेंज
कोडी रोड्स और जेकब फाटू के बीच भी मुकाबला फैंस देखना चाहते हैं। SmackDown में इस हफ्ते रोड्स भी आएंगे। वो जॉन सीना के हील टर्न पर अपनी बात रखेंगे। उनके सैगमेंट में जेकब फाटू की एंट्री हो सकती है।
हो सकता है कि कोडी के खिलाफ मैच की मांग फाटू कर दें। ऐसा हुआ तो फिर मजा जाएगा। जेकब आगे के लिए लंबी उड़ान भर सकते हैं। साथ ही साथ WrestleMania 41 के लिए उनका मोमेंटम और ज्यादा खास हो जाएगा।