3 चीजें जिनकी मांग फेवर के जरिए WWE दिग्गज Paul Heyman से Seth Rollins कर सकते हैं

WWE, Raw, Paul Heyman, Seth Rollins, Roman Reigns, CM Punk, WrestleMania 41
Raw में पॉल हेमन से अपनी बात कहते हुए सैथ रॉलिंस (Photo: WWE.com)

Things Seth Rollins Can Demand From Paul Heyman: WWE Raw के लेटेस्ट एपिसोड में पॉल हेमन (Paul Heyman) का सैगमेंट हुआ। वहां पर सैथ रॉलिंस ने दखलअंदाजी की। रॉलिंस ने हेमन को रेंस और पंक के प्रति कुछ निगेटिव बातें कहीं। रॉलिंस ने दोनों की बेइज्जती की। पंक भी आए और उनका ब्रॉल रॉलिंस के साथ हुआ। सैथ का दबदबा देखने को मिला। रॉलिंस ने अंत में हेमन से एक फेवर की बात कह दी। अब सभी ये ही सोच रहे हैं कि वो क्या हो सकता है। इस आर्टिकल में हम उन तीन चीजों के बारे में बात करेंगे जिनकी मांग फेवर के जरिए पॉल से सैथ कर सकते हैं।

Ad

#3 क्या WWE WrestleMania 41 में सैथ रॉलिंस की साइड पर पॉल हेमन खड़े रहेंगे?

Ad

WrestleMania 41 में रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस और सीएम पंक के बीच मैच होने वाला है। पिछले हफ्ते SmackDown में पंक ने अपने फेवर का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि हेमन मेनिया में होने वाले मैच के दौरान उनकी साइड पर खड़े रहेंगे।

सैथ रॉलिंस भी कुछ ऐसी ही मांग फेवर के जरिए हेमन से अब कर सकते हैं। वो हेमन को उनकी तरफ आने के लिए कह सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर चीजें काफी मजेदार हो जाएंगी। हेमन बहुत बड़ी उलझन में फंस जाएंगे।

#2 WWE WrestleMania 41 में रोमन रेंस और सीएम पंक को धोखा देने के लिए कह सकते हैं सैथ रॉलिंस

Ad

WrestleMania 41 में पॉल हेमन ने किसी ना किसी को तो धोखा देना ही है। इस बात की संभावना अब पूरी लग रही है। हालांकि, वो एक काम कर सभी को चौंका सकते हैं। रोमन रेंस और सीएम पंक को धोखा देकर सैथ रॉलिंस की जीत में मदद पॉल कर सकते हैं।

ऐसा काम करने के लिए उन्हें सैथ रॉलिंस कह सकते हैं। ये उनका एक फेवर हो सकता है। इसका खुलासा डायरेक्ट मेगा इवेंट में ही रॉलिंस करेंगे तो और ज्यादा मजा आएगा। दोनों के बीच हुआ ये फेवर तब तक गोपनीय रह सकता है।

#1 WWE दिग्गज पॉल हेमन से टाइटल मैच की मांग कर सकते हैं

Ad

ऐसा भी हो सकता है कि सैथ रॉलिंस WrestleMania 41 के बाद की कोई योजना बना रहे हों। वो दूर की सोचकर पॉल हेमन से बड़ी मांग कर सकते हैं। फेवर के नाम पर हेमन से रॉलिंस उन्हें टाइटल मैच दिलाने के लिए कह सकते हैं।

आप सभी जानते हैं कि हेमन अपने बलबूते पर किसी भी स्टार को उसका हक दिला सकते हैं। रॉलिंस को ये बात बहुत अच्छे से पता होगी। वो इसका फायदा मेगा इवेंट के बाद उठाकर खुद को तगड़ा फायदा पहुंचा सकते हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications