Things Seth Rollins Can Do Meet Roman Reigns-CM Punk: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) के अगले एपिसोड में रोमन रेंस की वापसी होने वाली है। सीएम पंक ने वहां आने और रोमन से मिलने का ऐलान कर दिया है। Raw के आखिरी एपिसोड में सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) ने प्रोमो कट किया और उन्होंने बताया कि वो भी SmackDown में जाकर दोनों से मुलाकात करेंगे।
रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस और सीएम पंक के बीच दुश्मनी चल रही है। इसी के चलते उन्हें अब आमने-सामने देखना बेहद खास होने वाला है। सैथ रॉलिंस के हाल में किए ऐलान के बाद अब फैंस की उनपर नज़र होगी। इस आर्टिकल में हम 3 बड़ी चीजों के बारे में बात करेंगे, जो रोमन रेंस और सीएम पंक से मुलाकात पर WWE दिग्गज सैथ रॉलिंस कर सकते हैं।
3- WWE दिग्गज सैथ रॉलिंस प्रोमो में उड़ा सकते हैं सीएम पंक और रोमन रेंस की धज्जियां
सीएम पंक और रोमन रेंस के बीच उतनी बड़ी दुश्मनी नहीं है, जितनी सैथ की इन दोनों के साथ है। रॉलिंस और रोमन एक-दूसरे को बिल्कुल पसंद नहीं हैं और वो एक-दूसरे की हालत खराब करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। दूसरी ओर सैथ की सीएम पंक से नफरत के बारे में फैंस अच्छे जानते होंगे। सैथ को अपने दोनों सबसे बड़े दुश्मन रिंग में साथ मिलेंगे।
विजनरी इसी वजह से अपनी बात रख सकते हैं और दोनों ही दुश्मनों की प्रोमो द्वारा धज्जियां उड़ा सकते हैं। सैथ अपना पक्ष रखते हुए रोमन रेंस को गलत साबित कर सकते हैं और सीएम पंक पर भी WWE को 2014 में छोड़कर जाने को लेकर निशाना साध सकते हैं। इस स्टोरीलाइन को लेकर काफी हाइप है और सैथ का एक गुस्से वाला प्रोमो चीजों को अलग लेवल पर लेकर जा सकता है।
2- WWE दिग्गज सैथ रॉलिंस कर सकते हैं सीएम पंक और रोमन रेंस पर हमला
सैथ रॉलिंस ने Raw के हालिया एपिसोड में बताया कि कैसे वो सीएम पंक का करियर खत्म करने के बेहद करीब थे। इसी बीच उन्होंने रोमन रेंस द्वारा हुए अटैक के बारे में बात की। सैथ साफ तौर पर दोनों से बेहद गुस्सा हैं। इसी के चलते वो SmackDown में दोनों को देखते ही बिना बात किए उनपर अटैक कर सकते हैं।
वो सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस को अकेले दम पर धराशाई कर सकते हैं और उनपर स्टॉम्प की बारिश कर सकते हैं। तीनों के बीच अगर ब्रॉल हुआ, तो सिक्योरिटी, ऑफिशियल और अन्य लोगों के लिए उन्हें किसी भी तरह से शांत करना आसान नहीं होगा। रोमन, पंक और सैथ मिलकर बवाल मचा सकते हैं और यह चीज सैथ द्वारा हुए अटैक के चलते देखने को मिल सकती है।
1- WWE में रोमन रेंस और सीएम पंक से समस्या होने के कारण सैथ रॉलिंस उन्हें एक साथ मैच के लिए चैलेंज दे सकते हैं
सैथ रॉलिंस को सीएम पंक से अपनी दुश्मनी खत्म करनी है और रोमन रेंस से भी निपटना है। उनके सामने दो विरोधी हैं। मौजूदा समय में तीनों के बीच स्टोरी है। सैथ का किसी एक से भिड़ना सही होगा, क्योंकि ऐसे में तीसरा आकर दोनों पर अटैक कर सकता है। Raw के पिछले हफ्ते के एपिसोड में भी यही हुआ था, जहां सैथ का मैच सीएम पंक से हो रहा था और उनके दुश्मन रोमन रेंस ने आकर चीजों को खराब कर दिया।
सैथ रॉलिंस साफ तौर पर अब ऐसा कुछ नहीं चाहेंगे। इसी वजह से वो बेस्ट इन द वर्ल्ड और एकमात्र ट्राइबल चीफ को एक साथ लड़ने के लिए चैलेंज कर सकते हैं। वैसे भी रोमन और पंक के बीच भी चीजें सही नहीं हैं। इसी के चलते तीनों का एक मैच में होना उन्हें आपस में एक-दूसरे से बदला लेने का सबसे अच्छा मौका प्रदान कर सकता है।