3 बड़ी चीजें जो इस हफ्ते WWE Raw और SmackDown के एपिसोड में जरूर होनी चाहिए

WWE
WWE Raw और SmackDown में मच सकता है बवाल (Photo: WWE.com)

Things Should Happen Raw And SmackDown: WWE Crown Jewel 2024 समाप्त हो गया है। अब सभी की नजरें इस हफ्ते होने वाले रॉ (Raw) और SmackDown के एपिसोड पर टिकी होंगी। Survivor Series 2024 को लेकर बिल्डअप शुरू होगा। कंपनी को इस प्रीमियम लाइव इवेंट को देखते हुए सही बुकिंग के साथ आगे काम करना होगा। वरना WWE यूनिवर्स की दिलचस्पी कम हो सकती है। खैर इस आर्टिकल में हम ऐसी 3 बड़ी चीजों का जिक्र करने वाले हैं जो कि आगामी रेड ब्रांड और ब्लू ब्रांड के शो में जरूर होनी चाहिए।

Ad

#3 WWE Raw में सैमी ज़ेन ने रखनी चाहिए अपनी बात

Ad

Crown Jewel 2024 में सैमी ज़ेन ने आकर असली ब्लडलाइन की मदद की। हालांकि, अंत में सब गड़बड़ हो गया। उन्होंने गलती से रोमन रेंस को किक मार दी। अब चीजें काफी उलझ गई है। जिमी उसो भी काफी गुस्से में नज़र आए। जे उसो ने मामला संभालने की कोशिश की।

Raw के आगामी एपिसोड में सैमी ज़ेन को असली ब्लडलाइन का साथ देने का कारण बताना चाहिए। साथ ही साथ Crown Jewel में हुए एक्शन को लेकर भी संबोधित करना चाहिए। वहां से फिर आगे के लिए कुछ नए रास्ते खुल सकते हैं।

#2 WWE SmackDown में कोडी रोड्स को बड़ी राइवलरी में शामिल होना चाहिए

Ad

Crown Jewel में कोडी रोड्स ने गुंथर को हराया था। अब ब्लू ब्रांड में उन्हें नई फ्यूड चाहिए होगी। वहीं Crown Jewel में रैंडी ऑर्टन और केविन ओवेंस का मैच ही नहीं हो पाया। दोनों के बीच तगड़ा ब्रॉल हुआ। जाहिर सी बात है दोनों के बीच बवाल ब्लू ब्रांड में देखने को मिलेगा।

पिछले महीने कोडी के ऊपर केविन ने भी टर्न लिया था। SmackDown में इस हफ्ते कोडी को ऑर्टन और ओवेंस की राइवलरी में शामिल होना चाहिए। वहां से फिर आगे जाकर तगड़े ट्रिपल थ्रेट मैच की संभावनाएं बढ़ जाएंगी।

#1 WWE SmackDown में रोमन रेंस ने उठाना चाहिए बड़ा कदम

Ad

Crown Jewel में रोमन रेंस को पिन करते हुए सोलो सिकोआ ने अपनी टीम को जीत दिलाई थी। उसके बाद सैमी ज़ेन ने भी रेंस के ऊपर हमला कर दिया था। SmackDown के आगामी एपिसोड में रोमन को सभी चीजें भूलकर नई ब्लडलाइन से बदले के बारे में सोचना चाहिए।

उन्होंने सैमी ज़ेन को माफ कर आगे बढ़ने के बारे में सोचना चाहिए। साथ ही साथ जे उसो से भी पॉजिटिव बात करनी चाहिए। सैमी और जिमी उसो को भी एक-दूसर के गले लगना चाहिए। ये बहुत ही शानदार पल फैंस के लिए होगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications