3 धमाकेदार चीजें जो Jacob Fatu द्वारा सुपरकिक मारे जाने के बाद Solo Sikoa इस हफ्ते WWE SmackDown के शो में कर सकते हैं

WWE
SmackDown के शो में मच सकता है बवाल (Photo: WWE.com)

Things Solo Sikoa Can Do SmackDown: WWE SmackDown में जेकब फाटू और सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) के बीच गहमागहमी बढ़ चुकी है। पिछले हफ्ते फाटू ने सिकोआ को मैच के दौरान जबरदस्त सुपरकिक जड़ दिया था। हालांकि, ये चीज उनसे गलती से हुई। सोलो की हालत जरूर खराब हो गई थी। अब सभी की नज़रें आगामी शो के ऊपर होंगी। वहां पर भी कुछ ना कुछ बवाल देखने को मिल सकता है। WWE द्वारा इनकी कहानी में रोमांच बढ़ाया जा सकता है। खैर इस आर्टिकल में हम उन तीन धमाकेदार चीजों के बारे में बात करेंगे जो फाटू द्वारा सुपरकिक मारे जाने के बाद सिकोआ इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के शो में कर सकते हैं।

Ad

#3 WWE SmackDown में जेकब फाटू और सोलो सिकोआ की सुलह हो सकती है

Ad

कुछ हफ्ते पहले सोलो सिकोआ ने टामा टोंगा को समोअन स्पाइक गलती से मार दिया था। पिछले हफ्ते जेकब फाटू ने इस चीज को स्वीकार करते हुए आगे बढ़ने के लिए कहा। सिकोआ और फाटू के बीच आगामी एपिसोड में पुरानी चीजों को लेकर बात हो सकती है।

फाटू को पिछले हफ्ते की गलती के लिए सिकोआ माफ कर सकते हैं। सोलो उनसे कह सकते हैं कि अब इन चीजों से हटकर फिर से दबदबा बनाने के बारे में सोचना चाहिए। एक बात तय है कि सिकोआ कोई ना कोई चौंकाने वाला कदम जरूर उठाएंगे।

#2 WWE SmackDown में होने वाले यूएस चैंपियनशिप मैच में दखलअंदाजी कर सकते हैं सोलो सिकोआ

Ad

ट्राइबल चीफ का पद और उला फाला गंवाने के बाद से सोलो सिकोआ का ब्लू ब्रांड में दबदबा कम हो गया है। अब वो इस चीज को दोबारा कायम करने की सोच रहे हैं। SmackDown के आगामी एपिसोड में शिंस्के नाकामुरा अपनी यूएस चैंपियनशिप को एलए नाइट के खिलाफ डिफेंड करेंगे।

इस बड़े मुकाबले में सोलो सिकोआ अपने साथियों के साथ दखलअंदाजी कर बवाल मचा सकते हैं। वैसे ये काम पहले भी सिकोआ कर चुके हैं। नाइट और उनकी राइवलरी रह चुकी है। इस लिहाज से देखा जाए तो सिकोआ के दखल की संभावना पूरी तरह से बन रही है।

#1 WWE SmackDown में कोडी रोड्स के ऊपर हमला कर सकते हैं सोलो सिकोआ

Ad

SmackDown के एपिसोड में कोडी रोड्स भी आएंगे। पिछले हफ्ते उनका द रॉक के साथ संवाद हुआ था। रॉक ने उन्हें कुछ ऑफर दिए हैं, जिनका जवाब उन्हें Elimination Chamber में देना है। कोडी इस समय बहुत बड़ी मुसीबत में फंसे हुए हैं। उनकी मुश्किलें सोलो सिकोआ और ज्यादा बढ़ा सकते हैं।

SmackDown के आगामी शो में कोडी के ऊपर हमला कर सोलो सिकोआ उन्हें धराशाई कर सकते हैं। कुछ हफ्ते पहले सोलो ने वापसी कर चैंपियन पर ही अटैक किया था। ऐसा फिर से हुआ तो फिर वहां से कुछ नई कहानियां सामने निकलकर आ सकती हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications