3 चीजें जो Uncle Howdy ने अपने ग्रुप Wyatt Sick6 के साथ इस हफ्ते WWE SmackDown में आकर करनी चाहिए

Wyatt Sick6 ने WWE Raw में डेब्यू कर मचाया था बवाल (Photo: WWE.com)
Wyatt Sick6 ने WWE Raw में डेब्यू कर मचाया था बवाल (Photo: WWE.com)

Things Uncle Howdy Should Do SmackDown: WWE Raw के लेटेस्ट एपिसोड में अंकल हाउडी ने अपने ग्रुप Wyatt Sick6 के साथ धमाकेदार डेब्यू किया। बैकस्टेज इस ग्रुप ने काफी बवाल मचाया। WWE यूनिवर्स के बीच ये चीज अब चर्चा का विषय बन गई है। किसी ने नहीं सोचा था कि रेड ब्रांड का अंत खतरनाक अंदाज में होगा।

बड़ी बात ये है इनके डेब्यू का टीजर Raw में ही नहीं बल्कि SmackDown में भी दिखाया गया था। इससे पता चलता है कि ये ग्रुप रेड ब्रांड तक ही सीमित नहीं है। SmackDown का इस हफ्ते का एपिसोड शिकागो में होगा। Wyatt Sick6 का जलवा इस शो में भी देखने को मिल सकता है। इस आर्टिकल में हम उन तीन चीजों पर चर्चा करेंगे जो अंकल हाउडी को SmackDown में अपने ग्रुप के साथ आकर करनी चाहिए।

#3 अंकल हाउडी को Raw जैसा बवाल SmackDown में भी मचाना चाहिए

Raw में Wyatt Sick6 ने बैकस्टेज सुपरस्टार्स और ऑफिशियल्स के ऊपर खतरनाक हमला किया था। चैड गेबल का फेस तो खून से लथपथ हो गया था। अंकल हाउडी ने अपने ग्रुप के साथ SmackDown में भी कुछ ऐसा ही करना चाहिए। इससे दोनों ब्रांड में इस ग्रुप की स्थिति मजबूत हो जाएगी।

Raw में जिस तरह का सैगमेंट हुआ था वैसा ही SmackDown में भी होगा तो मजा आएगा। इससे दोनों ब्रांड के सुपरस्टार्स को भी डरावना संदेश जाएगा। सभी के दिमाग में ये आ जाएगा कि कोई भी सुरक्षित नहीं है, चाहे वो किसी भी ब्रांड का हो।

#2 अंकल हाउडी अपने ग्रुप के साथ WWE स्टार सीएम पंक को उनके होमटाउन में डरा सकते हैं

SmackDown का आगामी एपिसोड सीएम पंक के होमटाउन शिकागो में होगा। पंक भी इस शो में आएंगे और उन्हें फैंस का जबरदस्त समर्थन मिलेगा। हालांकि, पंक के ऊपर अटैक भी हो सकता है। या उन्हें डराया भी जा सकता है। ये काम अंकल हाउडी अपने ग्रुप के साथ कर सकते हैं।

पंक के सैगमेंट में Wyatt Sick6 द्वारा दखलअंदाजी हुई तो फिर मजा आएगा। फैंस भी इस ग्रुप द्वारा की गई चीजों को आगे देखने को लिए उत्साहित रहेंगे। कंपनी ने जरूर सीएम के लिए कुछ अच्छा प्लान किया होगा। अगर इसमें Wyatt Sick6 ग्रुप का तड़का लग जाएगा तो फिर शो और भी बेहतर होगा।

#1 अंकल हाउडी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन कोडी रोड्स को निशाना बना सकते हैं

Clash at the Castle में कोडी रोड्स ने एजे स्टाइल्स के खिलाफ अपने टाइटल को रिटेन किया था। दोनों ने फैंस को अच्छा मैच दिया था। अब कोडी की संभावित फ्यूड द ब्लडलाइन के साथ शुरू होगी। SmackDown के आगामी एपिसोड में कोडी और सोलो सिकोआ की टक्कर हो सकती है।

हालांकि, अंकल हाउडी भी शो में अपने ग्रुप के साथ आकर कोडी रोड्स के सामने अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकते हैं। ये रोड्स और ब्लडलाइन के सैगमेंट के बाद हो सकता है। फ्यूचर में राइवलरी के लिए और चर्चा में बने रहने के लिए ये तरीका अच्छा हो सकता है। अंकल हाउडी अनडिस्प्यूटेड WWE टाइटल हासिल करने के इरादे से भी कोडी को निशाना बना सकते हैं। अगर इस तरह की कुछ भी चीजें हुईं तो फिर कंपनी के लिए अच्छा रहेगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications