WWE ने CM Punk को लेकर किया बहुत बड़ा ऐलान, Clash at the Castle के बाद अब शिकागो में इस हफ्ते मचेगी तबाही?

Ujjaval
WWE SmackDown में सीएम पंक आएंगे नज़र (Photo: WWE.com)
WWE SmackDown में सीएम पंक आएंगे नज़र (Photo: WWE.com)

CM Punk SmackDown Appearance Announced: WWE दिग्गज सीएम पंक (CM Punk) ने क्लैश एट द कैसल (Clash at the Castle) में अहम किरदार निभाया था। अब बेस्ट इन द वर्ल्ड की अपीयरेंस को लेकर बहुत बड़ी जानकारी सामने आई है। कंपनी द्वारा बताया गया है कि पंक की अगली अपीयरेंस कहां और किस तारीख को देखने को मिलेगी। यह पूर्व WWE चैंपियन के फैंस के लिए काफी अच्छी खबर है।

Ad

WWE ने Raw के दौरान ऐलान किया कि सीएम पंक SmackDown के अगले एपिसोड में आने वाले हैं। आपको बता दें कि ब्लू ब्रांड के अगले शो का आयोजन शिकागो में देखने को मिलेगा। वो ऑल स्टेट एरीना में आकर फैंस को खुश कर सकते हैं। असल में शिकागो पंक का होमटाउन है और इसी वजह से बेस्ट इन द वर्ल्ड वहां नज़र आने वाले हैं। वो यहां आकर तबाही मचा सकते हैं।

आप नीचे WWE द्वारा शेयर की गई पोस्ट देख सकते हैं:

Ad

WWE Clash at the Castle में सीएम पंक ने क्या किया था?

Clash at the Castle 2024 इवेंट का आयोजन स्कॉटलैंड में देखने को मिला था। इस शो के मेन इवेंट में होमटाउन स्टार ड्रू मैकइंटायर ने डेमियन प्रीस्ट को वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए चैलेंज किया। यह मैच काफी अच्छा रहा और बवाल मचा। अंतिम मोमेंट्स में रेफरी धराशाई हो गए और इसी बीच मैकइंटायर ने प्रीस्ट पर अपना फिनिशर क्लेमोर लगाया और पिन किया।

रेफरी घायल होने के कारण समय पर आ नहीं पाए। अचानक एक और रेफरी ने एंट्री की। उन्होंने सिर्फ 2 तक ही काउंट किया और रुक गए। बाद में पता चला कि असल में वो सीएम पंक हैं। ड्रू का बेस्ट इन द वर्ल्ड पर गुस्सा फूटा। पंक ने मैकइंटायर पर लो ब्लो लगा दिया और रिंग से बाहर चले गए।

डेमियन प्रीस्ट ने दखल का फायदा उठाया और मैकइंटायर पर साउथ ऑफ हैवन्स लगाया। इसी के साथ उन्होंने पिन करके जीत दर्ज की। प्रीस्ट चैंपियन बने रहे और स्कॉटलैंड में मैकइंटायर की हार हुई। इस वजह से Raw के हालिया एपिसोड में ड्रू काफी गुस्से में नज़र आए। उन्होंने कंपनी को अलविदा कहने का फैसला लिया। इसी बीच वो ट्रिपल एच और एडम पीयर्स, किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थे।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications