WWE एलिमिनेशन चैंबर पीपीवी अब ख़त्म हो गया है और इस इवेंट में हमें अछे मैच देखने को मिले और नए चैंपियन भी देखने को मिले। साशा बैंक्स और बेली ने मैंडी रोज और सोन्या डेविल को चैंबर के अंदर एलिमेड करके विमेंस टैग-टीम चैंपियनशिप पर अपना कब्जा कर लिया और दूसरी तरफ स्मैकडाउन टैग-टीम चैंपियनशिप में द उसोज ने द मिज़ और शेन मैकमैहन हराया।
रोंडा राउजी ने रूबी रायट को दो मिनट में हराकर सबको सरप्राइज़ कर दिया उसके बाद बैकी लिंच जिसने रोंडा राउजी और शार्लेट फ्लेयर पर बैसाखी के साथ अटैक कर दिया और दोनों को रिंग में गिरा दिया | उसके बाद ऐसा लगता है जैसे रैसलमेनिया के लिए ट्रिपल थ्रेड मैच सेट है।
एलिमिनेशन चैंबर से निकलने वाला सबसे बड़ा सवाल यह है कि रॉ में WWE के पास हमारे लिए क्या होगा? यहां तीन सबसे बड़ी बातें हैं
#3 सैथ रॉलिंस और ब्रॉक लैसनर का एक साथ इंटरव्यू
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/83f62-15504838766415-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/83f62-15504838766415-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/83f62-15504838766415-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/83f62-15504838766415-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/83f62-15504838766415-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/83f62-15504838766415-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/83f62-15504838766415-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/83f62-15504838766415-800.jpg 1920w)
PWInsider के अनुसार, ब्रॉक लैसनर को रॉ के अगले एपिसोड के लिए बुक नहीं किया गया है, लेकिन हम जानते हैं की WWE के प्लान हमेशा बदलते रहते हैं। रॉयल रंबल पे-पर-व्यू के बाद हुए रॉ एपिसोड में, सैथ रॉलिंस ने अपने इरादों स्पष्ट करते हवे बताया कि वो रेसलमेनिया में यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए ब्रॉक लैसनर को चुनौती देने के लिए तैयार हैं।
ब्रॉक लैसनर ने रॉलिंस को छह F5 देये थे , जिसके कारण रिकवरी करने में रॉलिंस ने समय लगाया। रॉलिंस चोट से जूझ रहे हैं, WWE उन्हें रैसलमेनिया 35 मैच तक लैसनर के साथ फिजिकल मैच नहीं करवा सकती है इस लिए अनेवाले रॉ में दोनों का बैठ कर इंटरव्यू करवाया जा सकता है।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं
#2 बैकी लिंच के एलिमिनेशन चैंबर में अटैक के बाद विंस मैकमैहन एक्शन ले सकते हैं
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/dce27-15504839086740-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/dce27-15504839086740-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/dce27-15504839086740-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/dce27-15504839086740-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/dce27-15504839086740-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/dce27-15504839086740-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/dce27-15504839086740-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/dce27-15504839086740-800.jpg 1920w)
WWE के चेयरमैन विंस मैकमैहन ने बैकी लिंच को पिछले हफ्ते मंडे नाइट रॉ में 60 दिनों के लिए सस्पेंड कर दिया था, और उनकी जगह रैसलमेनिया में रोंडा राउजी के खिलाफ टाइटल मैच के लिए शार्लेट फ्लेयर को बुक किया है ।
रोंडा राउजी ने एलिमिनेशन चैंबर में अपनी रॉ विमेंस चैंपियनशिप को बरकरार रखी। उसके कुछ समय बाद रोंडा राउजी और शार्लेट फ्लेयर एक दुसरे को घुरती रही। वहां पर फेन्स बैकी बैकी चिलाने लगे और वहां पे बैकी लिंच ने आकर बैसाखी से अटैक करके रोंडा राउजी और शार्लेट फ्लेयर दोनों को रौंद दिया।
क्या इस हफ्ते हमें रॉ में कुछ अलग देखने को मेलेगा ?बैकी लिंच को इस तरह अपने शो को बर्बाद करते देख विंस मैकमैहन बैठे नहीं रहगे । हमें देखना है की विंस मैकमैहन इस हफ्ते रॉ के एपिसोड में बैकी लिंच के खिलाफ कोई बड़ा एक्शन लेते है की नहीं।
# 1 क्या डीन एम्ब्रोज़ ब्रॉन स्ट्रोमैन का साथ देंगे?
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/99258-15504839597257-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/99258-15504839597257-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/99258-15504839597257-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/99258-15504839597257-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/99258-15504839597257-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/99258-15504839597257-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/99258-15504839597257-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/99258-15504839597257-800.jpg 1920w)
यदि आप यह नहीं जानते हैं तो , डीन एम्ब्रोज़ रैसलमेनिया के बाद WWE के साथ नहीं होंगे, क्योंकि उनका कॉन्ट्रैक्ट रैसलमेनिया 35 के बाद समाप्त हो जाएगा। यह अफवाह है कि उनकी हालिया बुकिंग और उनके करैक्टर ने उन्हें निराश किया है उस वजह से WWE छोड़ रहे हैं।
अपने हील के दौरान बहुत ही ख़राब प्रदर्शन के बाद, डीन एम्ब्रोज़ एक बार फिर से फेस रूट के तरफ आगे बढ़ रहे हैं। एम्ब्रोज ने कुछ हफ़्ते पहले ट्रिपल एच और पिछले सप्ताह सैथ रॉलिंस के खिलाफ, फेस में टर्न होने के संकेत दिखाए थे । उन्होंने रेसलमेनिया में सैथ रॉलिंस को ब्रॉक लैसनर को हराने के लिए मोटिवेट कियाय।
अब, ब्रॉन स्ट्रोमैन एक बार फिर से थ्री ऑन वन अटैक का शिकार बने हैं, उन्हें जो ड्रू मैकइंटायर, बैरन कॉर्बिन और बॉबी लैशले की तिकड़ी को खत्म करने लिए एक साथी की ज़रूरत है। डीन एम्ब्रोज़ इसलिए एक अच्छे विकल्प हो सकते हैं।