3 चीज़ें जो WWE SmackDown में Roman Reigns की गैरमौजूदगी में The Bloodline कर सकती हैं

WWE में ब्लडलाइन जॉइन कर सकते हैं जैकब फाटू
WWE में ब्लडलाइन जॉइन कर सकते हैं जैकब फाटू

Roman Reigns: इस साल रेसलमेनिया (WrestleMania) में रोमन रेंस (Roman Reigns) को कोडी रोड्स (Cody Rhodes) के हाथों अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप गंवानी पड़ी। रिपोर्ट्स की माने तो रोमन इस हार के बाद लंबे ब्रेक पर जा सकते हैं। रेंस की अनुपस्थिति में ब्लडलाइन को सही तरह आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी बाकी मेंबर्स पर आ जाएगी।

Ad

भले ही, ट्राइबल चीफ अपना टाइटल हार चुके हैं लेकिन ब्लडलाइन रोस्टर पर अपना दबदबा बनाए रखना चाहेगी। यही कारण है कि यह फैक्शन SmackDown में कुछ बड़ा करती हुई दिखाई दे सकती है। इस आर्टिकल में हम ऐसी 3 बड़ी चीज़ों का जिक्र करने वाले हैं जो कि ब्लडलाइन अपने लीडर रोमन रेंस के ब्रेक पर जाने के बाद WWE SmackDown में कर सकती है।

3- WWE SmackDown में रोमन रेंस का बदला लेने के लिए कोडी रोड्स पर हमला कर सकती है ब्लडलाइन

Ad

जैसा कि हमने बताया कि कोडी रोड्स ने WrestleMania XL में अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन के रूप में रोमन रेंस की बादशाहत का अंत कर दिया था। इस बड़ी हार से ब्लडलाइन को तगड़ा झटका लगा है। यही कारण है कि यह फैक्शन जल्द ही कोडी से बदला लेने की कोशिश कर सकती है।

ऐसा लग रहा है कि ब्लडलाइन मेंबर्स जिमी उसो और सोलो सिकोआ SmackDown में कोडी रोड्स पर जबरदस्त हमला करते हुए उनसे रोमन रेंस का बदला ले सकते हैं। संभव है कि इसके बाद जिमी या सोलो को कोडी के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच लड़ने का मौका भी मिल सकता है। इस स्थिति में यह देखना रोचक होगा कि ब्लडलाइन रोड्स से टाइटल हासिल करने में कामयाब हो पाती है या नहीं।

2- WWE SmackDown में सोलो सिकोआ को रोमन रेंस की जगह अस्थायी रूप से हेड ऑफ द टेबल बनाया जा सकता है

youtube-cover
Ad

अगर रोमन रेंस कई महीनों के लिए ब्रेक पर जाने वाले हैं तो ब्लडलाइन को एक नए लीडर की जरूरत होगी। याद दिला दें, रोमन ने पिछले साल सोलो सिकोआ को अपना उत्तराधिकारी बताते हुए उन्हें अगला ट्राइबल चीफ घोषित किया था। सोलो एक गंभीर सुपरस्टार हैं और वो अपनी जिम्मेदारी को अच्छे से समझते हैं।

शायद यही कारण है कि रेंस ने भविष्य में उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देने का ऐलान किया था। अगर ट्राइबल चीफ लंबे समय के लिए ब्रेक पर जाते हैं तो वो उनकी जगह सिकोआ को अस्थायी रूप से ब्लडलाइन का हेड बनाने का आदेश दे सकते हैं। इस स्थिति में यह देखना रोचक होगा कि एंफोर्सर यह बड़ी जिम्मेदारी अच्छे से निभा पाते हैं या नहीं। साथ ही, इस बात पर भी निगाहें होंगी कि फैंस को उनका यह नया रूप कितना पसंद आता है।

1- WWE SmackDown में अपने फैक्शन में नया मेंबर जोड़ सकती है ब्लडलाइन

Ad

WWE में रोड टू WrestleMania के दौरान द रॉक ने वापसी करते हुए ब्लडलाइन को जॉइन किया था। हालांकि, रॉक ब्रेक पर जाने का ऐलान कर चुके हैं और रोमन रेंस के भी छुट्टी पर जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं। इस स्थिति में ब्लडलाइन में केवल जिमी उसो & सोलो सिकोआ मौजूद रह जाएंगे और इस फैक्शन की शक्ति आधी हो जाएगी।

यही कारण है कि द ब्लडलाइन दिग्गजों की अनुपस्थिति में अपने फैक्शन में नया मेंबर जोड़ने का फैसला कर सकती है। गौर करने वाली बात यह है कि रियल लाइफ ब्लडलाइन मेंबर जैकब फाटू ने हाल ही में WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। संभव है कि ब्लडलाइन जल्द ही जैकब को अपने फैक्शन का हिस्सा बनाते हुए चौंका सकती है।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications