3 मौके जब Roman Reigns ने WWE फैंस से बड़ा झूठ बोला

WWE फैंस के प्रिय रोमन रेंस ने उन्हें भी झूठ बोला हुआ है (Photo: WWE.com)
WWE फैंस के प्रिय रोमन रेंस ने उन्हें भी झूठ बोला हुआ है (Photo: WWE.com)

Times Roman Reigns Lied Fans: WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) ने 2012 में हुए सर्वाइवर सीरीज (Survivor Series) के जरिए कंपनी के मेन रोस्टर में एंट्री की थी। वह लगभग पिछले चार सालों में पूरे टाइम ट्राइबल चीफ रहे हैं लेकिन इस दौरान उन्होंने कई बार फैंस से झूठ बोला है, जिसे दर्शकों ने सच भी मान लिया है। फैंस रोमन से इतना प्यार करते हैं कि वह उनकी हर बात मान लेते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको वह तीन मौके बताने वाले हैं जब रोमन रेंस ने WWE फैंस से झूठ कहा।

Ad

#3 अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन ना होने पर रोमन रेंस की कंपनी छोड़ने की बात झूठ थी

youtube-cover
Ad

रोमन रेंस ने अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन के तौर पर अपने सभी विरोधियों को धराशाई किया है। उन्होंने WrestleMania XL के बिल्डअप के दौरान भी कहा था कि अगर वह WWE के सबसे स्टार नहीं हैं तो वह यहां रहना नहीं चाहते हैं।

वह WrestleMania XL में अपनी चैंपियनशिप को कोडी रोड्स के हाथों हार गए थे। इसके बाद वह महज कुछ महीनों के लिए रिंग से दूर हुए थे। उन्होंने यही चीज SummerSlam 2021 में जॉन सीना के खिलाफ अपने बिल्डअप के दौरान भी कही थी और कुछ समय के लिए रिंग से दूर हुए थे। देखा जाए तो रोमन ने झूठ बोला था।

#2 रोमन रेंस ने खुद सोलो सिकोआ को WWE में अपना उत्तराधिकारी बनाया था लेकिन फिर उनसे लड़ने के लिए लौटे थे

youtube-cover
Ad

सितंबर 2022 में हुए Clash at the Castle के दौरान सोलो सिकोआ पहली बार मेन रोस्टर के किसी प्रीमियम लाइव इवेंट में नजर आए थे। यह उनका मेन रोस्टर में आने का तरीका था और इसके बाद रोमन रेंस ने उन्हें द ब्लडलाइन में अपना उत्तराधिकारी बनाया था। सोलो की मदद से ही रोमन कई बार अपनी चैंपियनशिप रिटेन करने में सफल रहे थे। WrestleMania XL के बाद जब सोलो ने रोमन की जगह ले ली तो रोमन को यह पसंद नहीं आया और वह उनसे बदला लेने की फिराक में SummerSlam 2024 में वापस आए थे। इसका मतलब रोमन का सोलो को अपना उत्तराधिकारी बनाना एक झूठ था।

#1 WWE Raw से जाने की बात करके फिर वापस आकर द रॉक की मदद रोमन रेंस ने की थी

youtube-cover
Ad

1 अप्रैल 2024 को WrestleMania XL से पहले वाले Raw एपिसोड में द रॉक और रोमन रेंस साथ में शो में सैथ रॉलिंस और कोडी रोड्स को कंफ्रंट करने आए थे। इसके बाद रोमन ने कहा कि वह जा रहे हैं, और फिर शो में ऐसा पल आया जहां पर द रॉक पर रॉलिंस और रोड्स हमला करने की सोच रहे थे।

उसी समय रोमन ने वापसी की थी और अपने कजिन के साथ मिलकर अपने WrestleMania विरोधियों का बुरा हाल किया था। इसका मतलब रोमन का बाहर जाने वाली बात करना झूठ था। रोमन और रॉक WrestleMania XL की नाईट 1 में अपना टैग टीम मैच द विजनरी और द अमेरिकन नाइटमेयर से जीतने में सफल रहे थे। वहीं नाईट 2 में कोडी रोड्स ने अपनी स्टोरी पूरी करके रोमन रेंस से अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीत ली थी।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications