3 मौके जब WWE रिंग में Brock Lesnar ने ऑफ-स्क्रिप्ट जाकर सभी को हैरान कर दिया

WWE
WWE में ब्रॉक लैसनर ने किए हैं अनोखे काम (Photo: WWE.com)

Times Brock Lesnar Did Not Follow The Script: ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) को WWE का सबसे घातक सुपरस्टार माना जाता है। रिंग में उनका सामना करना सभी के लिए मुश्किल होता है। वो कभी-कभी ऐसी चीजें कर देते हैं जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की होती है। उन्होंने बड़ा नाम बनाने के लिए कई बार रिंग में कहर बरपाया है। WWE द्वारा लैसनर को कुछ चीजों में छूट भी दी गई है। ऐसा अन्य किसी स्टार के साथ नहीं है। द बीस्ट WWE में कई बार ऑफ-स्क्रिप्ट भी चले गए हैं। इस आर्टिकल में हम उन तीन मौकों की बात करेंगे जब लैसनर ने स्क्रिप्ट फॉलो नहीं की।

Ad

#3 WWE SummerSlam 2023 में ब्रॉक लैसनर ने कोडी रोड्स से मिलाया था हाथ

Ad

SummerSlam 2023 में कोडी रोड्स और ब्रॉक लैसनर के बीच तगड़ा मुकाबला हुआ था। अंत में कोडी ने जीत हासिल की थी। रोड्स इसके बाद काफी दर्द में नज़र आ रहे थे। एक वक्त लगा कि लैसनर अपने कैरेक्टर के प्रति सच्चे रहेंगे और कोडी को धराशाई करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

ब्रॉक ने कोडी का हाथ उठाकर उनका सम्मान किया। वो कोडी के गले भी मिले। ये देखकर सभी हैरान रह गए थे क्योंकि लैसनर से इस तरह की चीजों की उम्मीद कम की जाती है। रोड्स ने बाद में एक इंटरव्यू में खुद कहा था कि उन्हें इसके बारे में बिल्कुल भी पता नहीं था।

#2 WWE Elimination Chamber 2022 में ब्रॉक लैसनर ने मचाया था बवाल

Ad

Elimination Chamber 2022 में भी ब्रॉक लैसनर ऑफ-स्क्रिप्ट चले गए थे। बॉबी लैश्ले को चोट के कारण मैच से हटा दिया गया था। हालांकि, ये स्टोरीलाइन का एक हिस्सा था। लैसनर को मुकाबले में आने से पहले क्रिएटिव टीम ने बॉबी के खाली पॉड को खोलने का प्लान बनाया।

ब्रॉक लैसनर ने इस चीज का इंतजार नहीं किया और मैच में आ गए। उन्होंने अपने पॉड को ही तोड़ दिया था। मुकाबले में उन्हें जल्दी आकर तबाही मचा दी। इस पल को भी WWE फैंस शायद कभी भूल नहीं पाएंगे। लैसनर ने एक बार फिर अपने मन मुताबिक काम किया था।

#1 WWE Hell in a Cell 2015 में ब्रॉक लैसनर ने बेवजह कर दिया था हमला

youtube-cover
Ad

अपनी पीजी रेटिंग के बाद WWE ने टीवी पर खून ना दिखाने का फैसला लिया था। हालांकि, Hell in a Cell 2015 में ब्रॉक लैसनर और द अंडरटेकर के बीच हुआ मैच नियमों के खिलाफ चला गया था। मुकाबले में दोनों की तगड़ी भिड़ंत हो गई थी। ब्रॉक के सिर से खून निकलने लग गया था।

लैसनर को चैक करने के लिए मेडिकल टीम का कोई सदस्य आया था लेकिन द बीस्ट ने उनके ऊपर ही हमला कर दिया। ब्रॉक के इस एक्शन के बाद बैकस्टेज बवाल हुआ था। विंस मैकमैहन के साथ शायद उनकी बहस हुई थी।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications