3 TNA स्टार्स जो 2025 के Royal Rumble मैच में एंट्री करते हुए WWE फैंस को सरप्राइज कर सकते हैं

Royal Rumble में TNA स्टार्स आ सकते हैं (Photo: WWE.com)
Royal Rumble में TNA स्टार्स आ सकते हैं (Photo: WWE.com)

TNA Stars Can Appear Royal Rumble: WWE रॉयल रंबल (Royal Rumble 2025) प्रीमियम लाइव इवेंट अब महज कुछ दिन दूर है। इसके दौरान विमेंस और मेंस Royal Rumble मैच देखने को मिलते हैं। इन मुकाबलों में कई बार बेहद चौंकाने वाले नाम वापसी करते हैं या फिर नजर आते हैं। ऐज ने 2020 में इसी शो में वापसी की थी, तो वहीं जॉर्डिन ग्रेस 2024 में नजर आई थीं। वह उस समय TNA नॉकआउट्स चैंपियन थीं। अब चूंकि 2025 आ चुका है तो आइए जानते हैं कि कौन हैं TNA Wrestling के वह तीन स्टार्स जो 2025 के Royal Rumble मैच में आकर WWE फैंस को सरप्राइज कर सकते हैं।

Ad

#3 जो हेंड्री का थीम सॉन्ग WWE फैंस को बेहद पसंद है

Ad

जो हेंड्री भले ही TNA में रेसलिंग करते हैं लेकिन वह WWE फैंस के बेहद प्रिय हैं। उन्होंने NXT में भी उपस्थिति दर्ज कराई हुई है। उनके क्रेज को देखते हुए यह उम्मीद लगाना सही है कि वह Royal Rumble मैच में नजर आ सकते हैं। अब वह इसे जीत पाएंगे या नहीं, इसके तो महज कयास ही लगाए जा सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसी मैच में सीएम पंक, सैथ रॉलिंस, रोमन रेंस, और दिग्गज जॉन सीना मौजूद होंगे। ऐसे में Genesis 2025 में TNA वर्ल्ड चैंपियन बने जो के जीतने की उम्मीद कम है लेकिन WWE में कभी भी कुछ भी हो सकता है।

#2 माशा स्लैमोविच का WWE Royal Rumble में नजर आना खास होगा

Ad

माशा स्लैमोविच मौजूदा TNA नॉकआउट्स चैंपियन हैं। वह भी जो हेंड्री की तरह NXT में नजर आई हैं। उनमें और जो में फर्क सिर्फ इतना है कि जहां हेंड्री ने WWE रिंग में काम किया हुआ है, तो वहीं माशा ने अबतक ऐसा नहीं किया है। जॉर्डिन ग्रेस ने भी 2024 में कई बार WWE NXT फैंस को मनोरंजन प्रदान किया है। अगर स्लैमोविच विमेंस Royal Rumble मैच में नजर आती हैं, तो उससे वह मिकी जेम्स और जॉर्डिन ग्रेस के बाद ऐसा करने वाली तीसरी TNA नॉकआउट हो जाएंगी।

#1 डॉल्फ ज़िगलर उर्फ निक नेमेथ को WWE Royal Rumble में फैंस द्वारा TNA से ज्यादा अच्छा स्वागत देखने को मिलेगा

डॉल्फ ज़िगलर पहले WWE का हिस्सा थे। उन्हें बाद में 21 सितंबर 2023 को कंपनी के साथ 20 साल के लंबे समय के बाद रिलीज कर दिया गया था। निक नेमेथ Slammiversary 2024 में सिक्स वे मैच जीतकर TNA वर्ल्ड चैंपियन बने थे। उन्होंने अपने प्रदर्शन से WWE और TNA फैंस को हमेशा ही एंटरटेन किया है। WWE और TNA के बीच हुई नई डील के चलते पूर्व WWE यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन के नजर आने की उम्मीद ज्यादा है। इसके चलते फैंस को बेहद मजेदार परफॉर्मेंस देखने को मिल सकती है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications