WWE पिछले कई दशकों से रेसलिंग जगत के शीर्ष पर है। WWE को अपने इतिहास में कई मौकों पर अलग-अलग प्रमोशन से चुनौती मिली हैं। दरअसल, पहले WCW उनका बड़ा दुश्मन था और सालों तक दोनों कंपनी के बीच रेटिंग्स की लड़ाई देखने को मिली थी। इस दौरान कई सारे WWE सुपरस्टार्स ने WCW में भी कदम रखा था।साथ ही वो सफल रहे थे। बाद में WWE ने WCW को बुरी तरह पराजित कर दिया और उसे खरीद लिया। कुछ सालों बाद TNA/इम्पैक्ट रेसलिंग ने पूरी दुनिया में नाम बनाया और वो WWE के लिए चुनौती के रूप में सामने आए। वो ज्यादा समय तक सफल नहीं हुए और अंत में जाकर WWE ने TNA को प्रतियोगिता में हरा दिया।Will y’all stop acting like Impact is now the premier show cause they got the Good Brothers, Eric Young and EC3! #Slammiversary pic.twitter.com/OL9mSbBEG4— Niko Exxtra (@nikoexxtra) July 19, 2020ये भी पढ़ें:- 5 सुपरस्टार्स जो सभी को चौंकाते हुए WWE छोड़कर गए और वापसी करने से इनकार कर दियाTNA की वजह से कई सारे सुपरस्टार्स सफल रहे हैं। बाद में उन सुपरस्टार्स ने WWE में भी कदम रखा लेकिन यहां वो सफल नहीं हो पाए और बुरी तरह फेल हो गए। इसलिए हम 3 TNA वर्ल्ड चैंपियंस के बारे में बात करने वाले हैं जिन्हें WWE में सफलता प्राप्त नहीं हुई।3- पूर्व WWE स्टार एरिक यंगVIDEO: Eric Young wins the Impact Wrestling world title https://t.co/JfcstFDVEO pic.twitter.com/gncAGnmuJp— NoDQ.com: #WWE #WWETLC 2020 news (@nodqdotcom) September 2, 2020WWE ने सही मायने में एरिक यंग के टैलेंट का सही तरह से उपयोग नहीं किया। वो WWE में सफल होने का दम रखते थे। दरअसल, एरिक यंग WWE में आने से पहले काफी समय तक TNA का हिस्सा थे। इस दौरान वो काफी ज्यादा सफल हुए थे। 2014 के दौरान उन्हें सब्र का फल मिला और वो TNA वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बने।बाद में WWE में उन्होंने कदम रखा। इस दौरान वो सैनिटी ग्रुप के लीडर बने। ये ग्रुप NXT में काफी ज्यादा सफल रहा लेकिन मेन रोस्टर पर WWE ने उन्हें खराब तरह से बुक किया। इसके बाद उन्हें अलग कर दिया गया और वो सफल नहीं हो पाए। बुरी तरह असफल होने के बाद उन्हें रिलीज कर दिया गया।ये भी पढ़ें:- 5 बड़े WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने 2020 में हील टर्न लेते हुए चौंकाया और उसके पीछे का कारण