WWE को प्रोफेशनल रेसलिंग की सबसे बड़ी कंपनी माना जाता है। यहां पर कई सारे सुपरस्टार्स ने अपने टैलेंट से नाम और और पैसा कमाया है। WWE ने आने से सुपरस्टार को अच्छा पैसा और पहचान मिलती हैं। इसके बावजूद सुपरस्टार्स के लिए WWE में आने की राह आसान नहीं होती।WWE में मौजूद हर एक सुपरस्टार मेहनत और संघर्ष के बाद कंपनी का हिस्सा बनता है। कंपनी में कई सारे सुपरस्टार्स है जो शुरुआत में प्रोफेशनल रेसलिंग का हिस्सा नहीं थे और उनका WWE में काम करने का लक्ष्य नहीं था। इसके बावजूद अंत में वो WWE में हाथ आजमाने के लिए आए और सफलता हासिल की।ये भी पढ़ें:- 5 बड़े सुपरस्टार्स जिनका WWE में भविष्य अभी संदेह में हैकुछ ऐसे सुपरस्टार्स है जो WWE में आने पहले अन्य खेलों का हिस्सा रह चुके थे। इसलिए हम बात करने वाले हैं 5 सुपरस्टार्स के बारे में जो WWE में आने से पहले अन्य खेलों में हाथ आजमा चुके हैं।5- WWE दिग्गज कर्ट एंगल (एमेच्योर रेसलर) View this post on Instagram A post shared by Kurt Angle (@therealkurtangle)कर्ट एंगल को WWE इतिहास का सबसे शानदार सुपरस्टार कहा जा सकता है। उन्होंने WWE और प्रोफेशनल रेसलिंग में काफी ज्यादा नाम कमाया है। साथ ही कई सारी चैंपियनशिप जीती हैं। एंगल ने WWE में 2002 में अपना डेब्यू किया था। इसके बाद से वो काफी ज्यादा सफल रहे। खैर, WWE में आने से पहले वो एक प्रसिद्ध एमेच्योर रेसलर थे।वो कुश्ती लड़ते थे और उन्होंने अमेरिका को टूटी हुई गर्दन के साथ ओलम्पिक गोल्ड मेडल जीताया था। खैर, इसके बाद उन्होंने इस खेल को छोड़ने का निर्णय लिया और प्रोफेशनल रेसलिंग में कदम रखा। उस समय कई लोगों का मानना था कि वो अलग रेसलिंग स्टाइल की वजह से सफल नहीं होंगे। View this post on Instagram A post shared by Kurt Angle (@therealkurtangle)इसके बावजूद उन्होंने अपनी स्किल्स सुधारी और रेसलिंग मशीन का नाम हासिल किया। उन्होंने दोनों ही तरह की रेसलिंग में सफलता हासिल की। अमेरिका में उन्हें इसके चलते काफी ज्यादा रिस्पेक्ट दी जाती हैं।ये भी पढ़ें:- 5 सुपरस्टार्स जो सभी को चौंकाते हुए WWE छोड़कर गए और वापसी करने से इनकार कर दिया