3 TNA वर्ल्ड चैंपियंस जो WWE में आने के बाद बुरी तरह फेल हुए

WWE
WWE

WWE पिछले कई दशकों से रेसलिंग जगत के शीर्ष पर है। WWE को अपने इतिहास में कई मौकों पर अलग-अलग प्रमोशन से चुनौती मिली हैं। दरअसल, पहले WCW उनका बड़ा दुश्मन था और सालों तक दोनों कंपनी के बीच रेटिंग्स की लड़ाई देखने को मिली थी। इस दौरान कई सारे WWE सुपरस्टार्स ने WCW में भी कदम रखा था।

साथ ही वो सफल रहे थे। बाद में WWE ने WCW को बुरी तरह पराजित कर दिया और उसे खरीद लिया। कुछ सालों बाद TNA/इम्पैक्ट रेसलिंग ने पूरी दुनिया में नाम बनाया और वो WWE के लिए चुनौती के रूप में सामने आए। वो ज्यादा समय तक सफल नहीं हुए और अंत में जाकर WWE ने TNA को प्रतियोगिता में हरा दिया।

ये भी पढ़ें:- 5 सुपरस्टार्स जो सभी को चौंकाते हुए WWE छोड़कर गए और वापसी करने से इनकार कर दिया

TNA की वजह से कई सारे सुपरस्टार्स सफल रहे हैं। बाद में उन सुपरस्टार्स ने WWE में भी कदम रखा लेकिन यहां वो सफल नहीं हो पाए और बुरी तरह फेल हो गए। इसलिए हम 3 TNA वर्ल्ड चैंपियंस के बारे में बात करने वाले हैं जिन्हें WWE में सफलता प्राप्त नहीं हुई।

3- पूर्व WWE स्टार एरिक यंग

WWE ने सही मायने में एरिक यंग के टैलेंट का सही तरह से उपयोग नहीं किया। वो WWE में सफल होने का दम रखते थे। दरअसल, एरिक यंग WWE में आने से पहले काफी समय तक TNA का हिस्सा थे। इस दौरान वो काफी ज्यादा सफल हुए थे। 2014 के दौरान उन्हें सब्र का फल मिला और वो TNA वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बने।

बाद में WWE में उन्होंने कदम रखा। इस दौरान वो सैनिटी ग्रुप के लीडर बने। ये ग्रुप NXT में काफी ज्यादा सफल रहा लेकिन मेन रोस्टर पर WWE ने उन्हें खराब तरह से बुक किया। इसके बाद उन्हें अलग कर दिया गया और वो सफल नहीं हो पाए। बुरी तरह असफल होने के बाद उन्हें रिलीज कर दिया गया।

ये भी पढ़ें:- 5 बड़े WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने 2020 में हील टर्न लेते हुए चौंकाया और उसके पीछे का कारण

2- ऑस्टिन एरिस

ऑस्टिन एरिस को इस जनरेशन में रेसलिंग जगत के सबसे अच्छे रेसलर्स में से एक माना जाएगा। इस सुपरस्टार ने TNA द्वारा पूरी दुनिया में अपना नाम बनाया था। वो 2012 में पहली बार TNA वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बने थे।

अबतक वो तीन बार टाइटल जीत चुके हैं। खैर, TNA से जाने के बाद उन्होंने WWE में कदम रखा था। NXT में कुछ समय तक काम करने के बाद उन्होंने 205 लाइव पर कदम रखा और यहां से उनका सफल होना नामुमकिन था। वो इसके बाद एक लोअर-कार्ड सुपरस्टार बनकर रह गए गए। बाद में उन्होंने वापस इंडिपेंडेंट सिन पर वापसी की। WWE में वो बुरी तरह असफल हुए।

1- EC3

EC3 को WWE ने सही तरह से उपयोग न करके काफी बड़ी गलती की। वो आसानी से WWE के अगले बड़े स्टार बनने का दम रखते थे। इसके बावजूद WWE ने उन्हें सही तरह से बुक नहीं किया। WWE से 2013 में जाने के बाद उन्होंने TNA में कदम रखा।

इस दौरान उन्हें जबरदस्त सफलता मिली और वो TNA वर्ल्ड चैंपियन बनने के साथ कंपनी के फेस बन गए। खैर, उन्होंने 2018 में WWE में वापसी की। NXT में अच्छा काम करने के बाद मेन रोस्टर पर उन्हें बुरी तरह बुक किया गया। वो वर्ल्ड चैंपियन बनना डिजर्व करते थे लेकिन WWE ने उन्हें सिर्फ 24/7 टाइटल के लायक समझा।

ये भी पढ़ें:- 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें आप नहीं जानते वो दूसरे स्पोर्ट्स में भी काफी अच्छा कर चुके हैं