3 तरीके जिनसे Jey Uso WWE में धमाकेदार वापसी कर सकते हैं

Ujjaval
WWE में जे उसो कुछ महीनों बाद वापसी कर सकते हैं
WWE में जे उसो कुछ महीनों बाद वापसी कर सकते हैं

Jey Uso: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) के एपिसोड में काफी बड़ा सरप्राइज देखने को मिला। मेन इवेंट में मचे बवाल के बाद जे उसो (Jey Uso) ने कहा कि वो द ब्लडलाइन (The Bloodline), SmackDown और WWE तीनों छोड़कर जा रहे हैं। उनकी इस बात ने कई लोगों को हैरान कर दिया है।

जे उसो आने वाले समय में बड़ा कदम उठा सकते हैं और कुछ महीनों तक ब्रेक लेने के बाद आखिर वापसी कर सकते हैं। कुछ ऐसे तरीके हैं, जिनसे उनका रिटर्न ज्यादा प्रभावशाली बन पाएगा। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 तरीकों के बारे में बात करेंगे, जिनसे जे उसो वापसी कर सकते हैं।

3- Jey Uso किसी इवेंट में WWE दिग्गज Roman Reigns को कंफ्रंट करके रीमैच की मांग कर सकते हैं

जे उसो और रोमन रेंस के बीच बड़ा इतिहास रहा है। उनके बीच SummerSlam 2023 में मैच हुआ था, जहां जे जीत के बहुत करीब आ गए थे। हालांकि, जिमी के कारण उनकी हार हुई थी। अगर जिमी नहीं आते, तो शायद जे अभी नए अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन और ट्राइबल चीफ होते।

जे उसो की जिस तरह से हार हुई थी, वो जरूर ही एक रीमैच मांग सकते हैं। जे कुछ महीनों बाद किसी प्रीमियम लाइव इवेंट में वापसी कर सकते हैं। वो आकर रोमन रेंस को कंफ्रंट करते हुए रीमैच की मांग कर सकते हैं। इसके पहले जॉन सीना और ब्रॉक लैसनर जैसे दिग्गजों ने आकर रेंस को कंफ्रंट करते हुए स्टोरीलाइन शुरू की थी। जे भी उसी तरह आकर फैंस को चौंका सकते हैं।

2- जिमी उसो पर अटैक करके मैच सेटअप करें

जे उसो और जिमी उसो दोनों हमेशा से साथ रहे हैं और यह पहला मौका है, जब दोनों भाई आमने-सामने हैं। इन जुड़वां भाइयों को फैंस किसी साधारण इवेंट में लड़ते हुए नहीं देखना चाहेंगे। इसी कारण शायद WWE ने अभी जे को टीवी से दूर रखने का निर्णय लिया है। हालांकि, Royal Rumble के करीब जे वापसी कर सकते हैं।

वो आकर जिमी उसो पर हमला करते हुए अपनी स्टोरीलाइन को दोबारा शुरू कर सकते हैं। दोनों भाइयों के बीच इसके बाद WrestleMania 40 के लिए मैच तय हो सकता है। उनके बीच मैच बुक करने के लिए WrestleMania ही सबसे अच्छी जगह रहेगा और इसी कारण जे उसो को कुछ महीनों बाद वापसी करके अपने सगे भाई पर हमला करना चाहिए।

1- जे उसो WWE के Raw ब्रांड में जाकर अपनी नई शुरुआत कर सकते हैं

जे उसो ने कहा था कि वो ब्लडलाइन, SmackDown और WWE छोड़ रहे हैं। इसका बड़ा कारण यह है कि वो अपने भाइयों से लड़ते-लड़ते थक गए हैं। ऐसे में अब जे उसो WWE छोड़ने के फैसले को बदल सकते हैं। हालांकि, वो SmackDown ब्रांड और ब्लडलाइन फैक्शन से पूरी तरह दूर रह सकते हैं।

जे उसो Raw ब्रांड में कदम रख सकते हैं और वहां सिंगल्स स्टार के रूप में अपनी नई शुरुआत कर सकते हैं। फैंस को यह चीज़ काफी पसंद आएगी। इससे जिमी को SmackDown में खुद को सिंगल्स स्टार के रूप में साबित करने का मौका मिलेगा। दूसरी ओर Raw ब्रांड में जे उसो अपने मोमेंटम को जारी रखते हुए कुछ अहम स्टोरीलाइंस का हिस्सा बन सकते हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications