WWE SmackDown में फेमस Superstar ने सगे भाई को धोखा देने का कारण बताते हुए तोड़ी चुप्पी, Roman Reigns को कहा 'धमंडी'

Ujjaval
wwe smackDown में जिमी उसो ने दिया बड़ा बयान
wwe smackDown में जिमी उसो ने दिया बड़ा बयान

Roman Reigns & Jimmy Uso: WWE समरस्लैम (SummerSlam 2023) के बाद जिमी उसो (Jimmy Uso) के रोमन रेंस (Roman Reigns) का साथ देकर अपने जुड़वां भाई जे उसो (Jey Uso) को धोखा देने पर कई सवाल थे। जिमी ने स्मैकडाउन (SmackDown) के एपिसोड में चुप्पी तोड़ते हुए जे पर हमला करने का कारण बताया।

Ad

WWE SmackDown के एपिसोड में जिमी उसो ने जे उसो को कंफ्रंट किया। साथ ही उनपर हमला करने का अजीब कारण बताया। उन्होंने कहा कि वो जे से प्यार करते हैं और वो नहीं चाहते थे कि जे उसो ट्राइबल चीफ का पद हासिल करें। जिमी को लगा कि अगर उनके जुड़वां भाई इस पद पर आ गए, तो वो भी रोमन रेंस की तरह धमंडी बन जाएंगे।

Ad

रोमन रेंस ने इस सैगमेंट में जिमी उसो को उनके साथ दोबारा आने का ऑफर दिया था। उन्होंने यहां पूर्व टैग टीम चैंपियन को कार और यॉट देने की बात कही थी। जिमी ने बताया कि उन्हें यह सभी चीज़ें नहीं चाहिए और वो द ब्लडलाइन का दोबारा हिस्सा नहीं बनना चाहते। जब जिमी बैकस्टेज जाने लगे, रोमन ने जे को कंफ्रंट किया।

ट्राइबल चीफ ने जे उसो को कहा कि उन्हें पहले से इन सब चीज़ों के बारे में पता था। जे उसो ने अपना गुस्सा रेंस पर सुपरकिक लगाते हुए निकाला। बाद में सोलो और रेंस ने मिलकर उनकी हालत खराब की। हालांकि, अंत में जे का पलड़ा भारी रहा। उन्होंने जिमी को दोबारा बुलाया और उनपर भी हमला कर दिया।

Ad

जे उसो ने यह भी कहा कि वो अब द ब्लडलाइन, SmackDown और WWE तीनों छोड़ रहे हैं। खैर, जिमी उसो का अपने सगे भाई को धोखा देने का कारण काफी अजीब रहा है और ऐसा लगा कि वो पूरी सच्चाई नहीं बताना चाहते थे।

WWE SummerSlam 2023 में Jimmy Uso ने भाई को धोखा देकर Roman Reigns की मदद की थी

जे उसो SummerSlam में रोमन रेंस को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप और ट्राइबल चीफ पद हासिल करने के करीब आ गए थे। इसी बीच जिमी उसो ने आकर जे पर हमला किया। रेंस ने फायदा उठाकर बड़ी जीत दर्ज की। अब ब्लडलाइन की कहानी पहले के मुकाबले ज्यादा बेहतर हो गई है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications