3 तरीके जिनसे Roman Reigns के बिना भी Jimmy Uso खुद को WWE का टॉप सुपरस्टार बना सकते हैं

WWE
क्या जिमी उसो को अलग रास्ता खोजना चाहिए? (Photo: WWE.com)

Ways Jimmy Uso Can Make Himself Top Star: WWE SmackDown में इस समय जिमी उसो अकेले ही जूझ रहे हैं। अभी तक रोमन रेंस (Roman Reigns) की वजह से उन्हें लाइमलाइट मिल रही थी लेकिन अब ऐसा नहीं है। रोमन WWE से अनिश्चितकाल के लिए बाहर हो गए हैं। इसका मतलब है कि जिमी को खुद ही अपनी अलग राह ढूंढनी पड़ेगी। मौजूदा समय में ब्लडलाइन की स्टोरी भी अधर में लटकी है। कंपनी शायद अब इसे आगे नहीं बढ़ाना चाहती है। इस आर्टिकल में हम उन तीन तरीकों के बारे में बात करेंगे जिनसे रेंस के बिना भी जिमी खुद को WWE का टॉप सुपरस्टार बना सकते हैं।

Ad

#3 WWE में यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन बनकर जिमी उसो सफलता हासिल कर सकते हैं

Ad

जिमी उसो को अब ज्यादा दिमाग ना लगाकर सीधे यूएस चैंपियनशिप पर फोकस करना चाहिए। उन्हें मौजूदा चैंपियन शिंस्के नाकामुरा को चुनौती पेश करनी चाहिए। इतना ही नहीं आगामी किसी बड़े इवेंट में उन्हें टाइटल अपने नाम करना चाहिए।

अगर जिमी ने ये काम कर दिया तो फिर उन्हें रोमन रेंस या किसी और के साथ की जरूरत नहीं पड़ेगी। वो खुद ही बढ़िया काम कर टॉप सुपरस्टार बन सकते हैं। WWE ने भी अब जिमी की बुकिंग पर ध्यान देकर उन्हें बड़ा मौका जरूर देना चाहिए।

#2 जिमी उसो को WWE में बड़े मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करने की आदत डालनी चाहिए

Ad

जे उसो ने खुद को सिंगल्स स्टार के रूप में स्थापित कर लिया है। अब वो टॉप सुपरस्टार के रूप में काम कर रहे हैं। जे ने हमेशा बड़े मैचों में अपने शानदार एक्शन से सभी का दिल जीता। उन्होंने धीरे-धीरे फैंस के दिलों में जगह बनानी शुरू की। कुछ ऐसा ही जिमी उसो को भी करना चाहिए। उन्हें जे की राह पर चलना चाहिए।

जिमी उसो एक बार फैंस की नज़रों में आ गए तो फिर उनके लिए आगे बढ़ना आसान हो जाएगा। जे उसो को आज जो पुश मिल रहा है उसकी वजह फैंस ही हैं। जिमी को लगातार बेहतर प्रदर्शन करने की आदत डालनी चाहिए। इसके लिए उन्हें रिंग में अपनी जान भी जोखिम में डालनी पड़ सकती है। ये चीज उन्होंने कर ली तो फिर शायद उन्हें रोमन रेंस की जरूरत कभी नहीं पड़ेगी।

#1 रोमन रेंस की गैरमौजूदगी में अपने कैरेक्टर में बदलाव कर सकते हैं WWE स्टार जिमी उसो

Ad

जिमी उसो का मौजूदा कैरेक्टर कुछ खास नहीं है। फैंस इस वजह से भी उनकी तरफ आकर्षित नहीं होते हैं। जिमी को इसमें थोड़ा बदलाव करना चाहिए। जे उसो ने यीट गिमिक अपनाया और सफलता की सीढ़ी चढ़ गए।

जिमी को भी अब कुछ अलग सोचना चाहिए। लंबे समय से वो एक ही कैरेक्टर में नज़र आए हैं। फैंस भी शायद उन्हें देखकर बोर हो गए होंगे। हो सकता है कि बदलाव के बाद उनकी किस्मत चमक जाए। ऐसा हुआ तो फिर वो आराम से टॉप स्टार बन सकते हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications