3 तरीके जिनसे WWE में Roman Reigns और CM Punk के बीच मुकाबला हो सकता है

WWE
WWE में कब होगी रोमन रेंस और सीएम पंक की भिड़ंत? (Photo: WWE.com)

Ways Roman Reigns-CM Punk Match Can Booked: 30 नवंबर, 2024 को हुए WWE Survivor Series प्रीमियम लाइव इवेंट में ब्लडलाइन WarGames मैच तगड़ा रहा था। रोमन रेंस (Roman Reigns) की टीम ने नई ब्लडलाइन को मात दी थी। रोमन और उनके साथियों का साथ मुकाबले में सीएम पंक ने दिया था। पॉल हेमन के कहने पर पंक ने रोमन का साथ दिया। दोनों के बीच मैच में मतभेद भी दिखा। हालांकि, अंत में चीजें सही हो गईं थीं। खैर अब WWE यूनिवर्स में रेंस और पंक के बीच मुकाबले की बातें भी चल रही हैं। आगे जाकर ऐसा होना लगभग पक्का लग रहा है। इस आर्टिकल में हम उन तीन तरीकों के बारे में बात करेंगे जिनसे WWE रिंग में रेंस और सीएम के बीच मुकाबला हो सकता है।

Ad

#3 क्या WWE Raw का हिस्सा बनेंगे रोमन रेंस?

Ad

WWE Raw का Netflix डेब्यू एपिसोड 6 जनवरी 2025 को लॉस एंजिल्स में आयोजित होने वाला है। इसे लेकर सभी उत्साहित हैं। कंपनी ने ऐतिहासिक शो को शानदार बनाने के लिए कमर कस ली है। रोमन रेंस भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकते हैं।

कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि 6 जनवरी के बाद से रोमन रेड ब्रांड का हिस्सा बन जाएंगे। ऐसा हुआ तो फिर रेंस और पंक की कहानी आगे बढ़ सकती है। दोनों के बीच तगड़े मुकाबले की स्थिति बन सकती है। आपको बता दें पंक भी Raw ब्रांड का ही हिस्सा हैं।

#2 क्या WWE दिग्गज पॉल हेमन लेंगे रोमन रेंस के ऊपर टर्न?

Ad

रोमन रेंस और सीएम पंक दोनों पॉल हेमन गाय हैं। 22 नवंबर, 2024 को हुए ब्लू ब्रांड के एपिसोड में पॉल हेमन ने वापसी की थी। उन्होंने सीएम पंक की एंट्री भी कराई थी। इस बार हेमन के तेवर कुछ बदले-बदले से लग रहे हैं। पंक के लिए उनका ज्यादा प्यार उमड़ रहा है।

ऐसा हो सकता है कि रोमन रेंस के ऊपर पॉल हेमन टर्न ले लें। वो रेंस को धोखा देकर पंक के साथ जा सकते हैं। इस चीज की लगभग पूरी संभावना लग रही है। ऐसी स्थिति होती है तो फिर पंक और रोमन का मुकाबला होना तय है, जिसमें हेमन का बड़ा रोल रह सकता है।

#1 रोमन रेंस के खिलाफ WWE दिग्गज सीएम पंक मैच की मांग कर सकते हैं

Ad

ब्लडलाइन WarGames मैच में रोमन रेंस की टीम का साथ देने के लिए सीएम पंक ने पॉल हेमन से एक फेवर की बात कही थी। हेमन से पंक क्या लेना चाहते हैं ये बहुत बड़ा रहस्य बना हुआ है। आप सभी जानते हैं कि पंक रिंग में फैंस को चौंकाने में माहिर हैं।

हो सकता है कि फेवर के बदले रोमन रेंस के खिलाफ मैच की मांग सीएम पंक कर दें। इस स्थिति में फिर पूरा मामला हेमन के ऊपर चला जाएगा। उन्हें अंत में मुकाबले के लिए हां कहना पड़ सकता है। ऐसा हुआ तो फिर फैंस को रेंस और पंक के बीच धमाकेदार मैच देखने को मिल सकता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications