3 तरीके जिनसे Roman Reigns WWE में वापसी करते हुए Solo Sikoa की हालत खराब कर सकते हैं

Ujjaval
WWE में रोमन रेंस की वापसी पर सभी की नज़र होगी (Photo: WWE.com)
WWE में रोमन रेंस की वापसी पर सभी की नज़र होगी (Photo: WWE.com)

Ways Roman Reigns Return to Attack Solo Sikoa: WWE WrestleMania XL के बाद रोमन रेंस (Roman Reigns) ब्रेक पर हैं। सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) ने इसी बीच ब्लडलाइन को टेकओवर कर लिया है। उन्होंने जिमी उसो को ग्रुप से बाहर कर दिया। इसी बीच उन्होंने टामा टोंगा, टांगा लोआ और जैकब फाटू को अपने साथ जोड़ लिया है।

Ad

सोलो ने यह भी कहा कि रोमन रेंस की कभी वापसी नहीं होगी और वो खुद को हेड ऑफ द टेबल बुला रहे हैं। यह सभी चीज़ें रोमन को पसंद नहीं आ रही होगी। इसी वजह से वापसी पर रोमन का गुस्सा फूट सकता है। इस आर्टिकल में हम 3 तरीकों के बारे में बात करेंगे, जिनसे रोमन रेंस WWE में वापसी करते हुए सोलो सिकोआ की हालत खराब कर सकते हैं।

3- WWE Money in the Bank में कोडी रोड्स और सोलो सिकोआ के संभावित मैच के बाद रोमन रेंस की वापसी हो

Ad

कोडी रोड्स और सोलो सिकोआ के बीच WWE द्वारा मैच के संकेत मिल गए हैं। Clash at the Castle 2024 के बाद से ही फैंस इस मुकाबले के कयास लगा रहे हैं। SmackDown के हालिया एपिसोड में हुआ कोडी रोड्स vs सोलो सिकोआ मैच DQ द्वारा खत्म हो गया। दोनों के बीच आने वाले इवेंट के लिए ऑफिशियल तौर पर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच तय हो सकता है।

पॉल हेमन ने हाल ही में बताया था कि ब्लडलाइन को अब कोडी रोड्स से कोई मतलब नहीं रखना है। इसके बावजूद सोलो सिकोआ ने कोडी को निशाना बनाया। इसके अलावा भी लगातार सिकोआ ने खुद के फैसले लेते हुए ब्लडलाइन में बदलाव किए। कोडी और सोलो के संभावित मैच के समापन के बाद रोमन रेंस की वापसी हो सकती है। वो आकर सोलो सिकोआ पर हमला कर सकते हैं। फैंस यह देखना जरूर पसंद करेंगे।

2- जिमी उसो पर हमला होने के बाद उन्हें बचाने के लिए WWE में रोमन रेंस की वापसी हो

Ad

जिमी उसो को WrestleMania XL के बाद सोलो सिकोआ से धोखा मिला था। उन्हें ब्लडलाइन फैक्शन से बाहर किया गया और टामा टोंगा को शामिल किया गया। अब इस फैक्शन में टांगा लोआ और जैकब फाटू भी मौजूद हैं। जिमी उसो वापसी करने पर जरूर सोलो सिकोआ और ब्लडलाइन से बदला लेना चाहेंगे। वो कुछ हफ्तों बाद रिटर्न करके ब्लडलाइन पर हमला कर सकते हैं।

नंबर्स गेम का फायदा सोलो और उनके साथियों को मिल सकता है। इसके बाद रोमन रेंस की चौंकाने वाली वापसी हो सकती है। वो पहले ब्लडलाइन के साथ खड़े हो सकते हैं और फिर उनपर ही हमला करते हुए जिमी उसो को बचा सकते हैं। अगर ऐसा होता है, तो यह फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज रहेगा। जिमी और रोमन एक ही शो में वापसी करके फैंस को डबल सरप्राइज दे सकते हैं।

1- WWE दिग्गज पॉल हेमन पर हमला करने की स्थिति में रोमन रेंस की वापसी हो

youtube-cover
Ad

रोमन रेंस और पॉल हेमन का रिश्ता काफी अलग है और वो एक-दूसरे का जमकर सम्मान करते हैं। रोमन के जाने के बाद हेमन काफी संघर्ष करते हुए नज़र आए हैं। जिस तरह रोमन रेंस उनकी राय सुनते और उसपर काम करते थे, उस तरह सोलो सिकोआ नहीं हैं। वो पॉल हेमन को डराकर रखते हैं और यह चीज़ जरूर रोमन रेंस की नज़र में होगी। रोमन रेंस ने कई बार बताया है कि पॉल हेमन उनके लिए कितने जरुरी है।

हाल ही में SmackDown में पॉल हेमन ने सीएम पंक से कहा था कि वो उन्हें अपने साथ ले जाएं। इससे पता चलता है कि में हेमन को नए ब्लडलाइन का साथ पसंद नहीं है। यह चीज़ संभव है कि आने वाले समय में सोलो और उनके साथी मिलकर Hall of Famer पर हमला करें। इस स्थिति को देखते हुए रोमन रेंस की वापसी हो सकती है। वो आकर अकेले दम पर नए ब्लडलाइन की हालत खराब करते हुए बदला ले सकते हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications