3 तरीके जिनसे Sami Zayn WWE में Roman Reigns के असली ब्लडलाइन का हिस्सा बन सकते हैं

Ujjaval
WWE स्टार सैमी ज़ेन और रोमन रेंस आएंगे साथ? (Photo: WWE.com)
WWE स्टार सैमी ज़ेन और रोमन रेंस आएंगे साथ? (Photo: WWE.com)

Ways Sami Zayn Become Part OG Bloodline: WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) और द उसोज़ (The Usos) अब साथ आ गए हैं। सैमी ज़ेन की भी स्टोरीलाइन में एंट्री हो गई है और वो साफ तौर पर सोलो सिकोआ के खिलाफ हैं। ऐसे में फैंस उन्हें रोमन रेंस के असली ब्लडलाइन में शामिल होते हुए देखना चाहते हैं। कुछ तगड़े तरीके हैं, जिनसे यह चीज की जा सकती है। इस आर्टिकल में हम तीन तरीकों के बारे में बात करेंगे, जिनसे सैमी ज़ेन WWE में रोमन रेंस के असली ब्लडलाइन का हिस्सा बन सकते हैं।

Ad

4- WWE दिग्गज रोमन रेंस और उसोज़ के अलावा सैमी ज़ेन को भी अब सोलो सिकोआ से बदला लेना है

Ad

रोमन रेंस और जिमी उसो सबसे पहले Bad Blood में साथ आए थे। नए ब्लडलाइन के कारण जे उसो की हार हो गई और उन्होंने इसका बदला भी ले किया। हालांकि, अभी उनकी सोलो के ग्रुप से स्टोरीलाइन खत्म नहीं हुई है। इन तीनों के दुश्मन एक ही हैं और इसी वजह से वो साथ आकर काम कर रहे हैं। अब सोलो, सैमी ज़ेन के भी दुश्मन बन गए हैं।

सैमी ज़ेन अगर अकेले ही नए ब्लडलाइन से लड़ने जाएंगे, तो उनकी हालत खराब हो सकती है। इसी वजह से उन्हें ऐसे लोगों का साथ चाहिए, जिन्हें भी सोलो सिकोआ से बदला लेना है। रोमन रेंस और उसोज़ ही वो स्टार्स हैं। इसी के चलते सैमी ज़ेन इन तीनों के साथ जुड़ सकते हैं और नए ब्लडलाइन से बदला ले सकते हैं।

2- WWE दिग्गज रोमन रेंस, सैमी ज़ेन से खराब बर्ताव के लिए माफी मांग सकते हैं

Ad

रोमन रेंस ने सैमी ज़ेन के साथ काफी खराब बर्ताव किया था और लगातार उनकी लॉयल्टी पर सवाल खड़े किए थे। इसी वजह से सैमी ने परेशान होकर रेंस पर हमला कर दिया था और उनसे अलग हो गए थे। सैमी इसी कारण अब तक रोमन से नफरत करते हैं। हालांकि, रोमन अब बदल गए हैं और बेबीफेस की तरह काम कर रहे हैं। जे उसो भी उनके साथ आ गए हैं

रोमन रेंस को नए ब्लडलाइन के नंबर्स गेम को संभालने के लिए एक साथी की जरूरत है। सैमी इसके लिए सबसे सही विकल्प हैं। इसी वजह से रोमन, सैमी को कंफ्रंट करते हुए खराब बर्ताव के लिए माफी मांग सकते हैं और उन्हें अपने साथ जुड़ने के लिए कह सकते हैं। सैमी ने रोमन को हमेशा से ही अपना ट्राइबल चीफ माना है और इसी कारण रोमन के काफी मांगने पर उनका दिल पिघल सकता है। यहां से उनका रीयूनियन हो सकता है।

1- WWE स्टार सैमी ज़ेन, रोमन रेंस के साथ आने के लिए शर्त रख सकते हैं, जैसे जे उसो ने रखी थी

Ad

WWE ने Raw के आखिरी एपिसोड द्वारा Crown Jewel के लिए जे उसो, जिमी उसो और रोमन रेंस के सोलो सिकोआ, जेकब फाटू और टामा टोंगा के मैच का ऐलान कर दिया था। इसी के बाद जे ने SmackDown में आकर रोमन से कहा था कि अगर उन्हें ब्लडलाइन को हराना है, तो साथ आना होगा। इसी बीच जे उसो ने रोमन के साथ दोबारा जुड़ने को लेकर कुछ बड़ी शर्तें सामने रखी थी। उन्होंने रोमन को बताया था कि ब्लडलाइन में सभी एक समान होंगे।

रोमन रेंस ने जे उसो की सभी शर्तों को स्वीकार किया था और इसी वजह से वो आखिर साथ आ गए थे। अभी भी उनके बीच मनमुटाव है लेकिन वो साथ जरूर आ चुके हैं। कुछ ऐसा ही सैमी ज़ेन कर सकते हैं। WWE अगर सैमी ज़ेन को लगातार असली ब्लडलाइन के करीब रखने की स्थिति पैदा करता है, तो फिर वो पूर्व आईसी चैंपियन कुछ शर्तें रख सकते हैं। रोमन रेंस को भी साथ की जरूरत है और वो सभी शर्त मानते हुए सैमी को अपने साथ जोड़ सकते हैं। यह पल देखने लायक होगा।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications