3 तरीके जिनसे WWE Bash in Berlin 2024 का अंत फैंस को देखने को मिल सकता है

WWE Bash in Berlin 2024 कैसे खत्म हो सकता है (Photos: WWE.com)
WWE Bash in Berlin 2024 कैसे खत्म हो सकता है (Photos: WWE.com)

WWE Bash in Berlin 2024 end possibilities: बैश इन बर्लिन (Bash in Berlin 2024) के शुरू होने में अब महज कुछ घंटों की दूरी है। इस प्रीमियम लाइव इवेंट के मेन इवेंट को लेकर इस समय तक कोई जानकारी नहीं है। ऐसे में यह इवेंट कई रूप से खत्म हो सकता है। इस इवेंट में अब कुल पांच मुकाबले होंगे। इनमें से तीन चैंपियनशिप मैच होंगे। इस आर्टिकल में हम आपको उन तीन तरीकों के बारे में बताने वाले हैं जिनसे Bash in Berlin 2024 का अंत फैंस को देखने को मिल सकता है।

Ad

#3 गुंथर WWE Bash in Berlin 2024 में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को रिटेन करने में सफल रहेंगे

Ad

गुंथर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन हैं। वह WWE Bash in Berlin 2024 में इसको रैंडी ऑर्टन के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं। इस मैच के मेन इवेंट में होने से शो का अंत शानदार हो जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि गुंथर जर्मनी से खास ताल्लुक रखते हैं। किंग जनरल ने जर्मनी में काफी समय बिताया है। उनको जीतते हुए फैंस देखना चाहेंगे। यह पूर्व इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन का पहला टाइटल डिफेंस है और ट्रिपल एच इनको इतनी जल्दी हारने का कोई मौका नहीं देंगे। ऐसे में संभव है कि इनकी जीत के साथ इवेंट का अंत हो।

#2 केविन ओवेंस अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन कोडी रोड्स से हारने के बाद हील बन सकते हैं

Ad

केविन ओवेंस और कोडी रोड्स इस समय एक बेबीफेस हैं। यह दोनों काफी लंबे समय से द ब्लडलाइन से मुकाबला लड़ रहे हैं जोकि हील का करिदार निभा रहे हैं। यह वजह हो सकती है जिसके चलते केविन अबतक हील नहीं बन पाए हैं। यह संभव है कि अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन कोडी रोड्स से चैंपियनशिप जीतने में असफल रहने के बाद केविन हील बन जाए। 2014 में इन्हें प्राइजफाइटर के रूप में ट्रिपल एच ने NXT का हिस्सा बनाया था। इस दौरान उन्होंने कई लोगों को धोखा दिया है और एक और बार ऐसा करना कोई नई बात नहीं होगी।

#1 Roman Reigns के WWE Bash in Berlin 2024 के अंत में नज़र आने से माहौल सुहाना हो जाएगा

सोलो सिकोआ ने Bash in Berlin 2024 से पहले हुए SmackDown में एक वीडियो पैकेज के जरिए एक धमकी दी थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि केविन ओवेंस और कोडी रोड्स के अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच के विजेता को वह चैलेंज करेंगे। अगर यह मैच मेन इवेंट में होता है और सोलो सिकोआ तथा उनका द न्यू ब्लडलाइन हमला करता है तो उनसे लड़ने के लिए रोमन रेंस वापस आ सकते हैं। 16 अगस्त 2024 को हुए SmackDown में जेकब फाटू तथा द न्यू ब्लडलाइन के हमले के चलते टीवी से दूर हुए रोमन वापस आकर फैंस को ऐसा पल दे सकते हैं जो बेहद बेमिसाल होगा।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications