3 तरीके जिनसे WWE अपने Night of Champions 2023 इवेंट को यादगार बना सकता है

Ujjaval
WWE Night of Champions 2023 में कई जबरदस्त मैच होंगे
WWE Night of Champions 2023 में कई जबरदस्त मैच होंगे

Night of Champions: WWE नाईट ऑफ चैंपियंस (Night of Champions 2023) के लिए फैंस का उत्साह अलग लेवल पर है। इस शो का आयोजन सऊदी अरब में देखने को मिलेगा और कई दिग्गज रेसलर्स शो का हिस्सा बनने वाले हैं। अभी तक कुछ अहम मैचों का ऐलान देखने को मिल गया है।

आने वाले समय में कुछ अन्य मैच भी कंफर्म हो सकते हैं। Night of Champions को WWE रोचक और खास बनाना चाहेगा। इसके लिए उन्हें कुछ चीज़ें जरूर बुक करनी होगी। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 तरीकों के बारे में बात करेंगे, जिनसे WWE अपने Night of Champions 2023 इवेंट को यादगार बना सकता है।

3- WWE Night of Champions 2023 में Seth Rollins का पहला वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बनना

RT for SETH ROLLINS LIKE for AJ STYLES Who will become WORLD HEAVYWEIGHT CHAMPION!? https://t.co/yAv9xaNGvl

सैथ रॉलिंस इस समय WWE फैंस के बीच सबसे ज्यादा पसंदीदा सुपरस्टार्स में से हैं। उन्हें काफी अच्छा रिएक्शन मिल रहा है। Night of Champions में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप टूर्नामेंट का फाइनल देखने को मिलेगा। यहां सैथ रॉलिंस और एजे स्टाइल्स के बीच मैच होने वाला है।

इस मैच में एजे स्टाइल्स और सैथ रॉलिंस दोनों की जीत से फैंस खुश होंगे। हालांकि, अगर WWE को अपने Night of Champions इवेंट को खास और फैंस का पसंदीदा इवेंट बनाना है, तो उन्हें सैथ को जीत दर्ज करने के लिए बुक करना होगा। सैथ रॉलिंस के वर्ल्ड टाइटल रन की मांग फैंस बहुत समय से कर रहे हैं और अब उनकी इच्छा पूरी होनी चाहिए।

2- WWE को एक या दो सरप्राइज जरूर बुक करने चाहिए

youtube-cover

Night of Champions 2023 को WWE खास बनाना चाहेगा क्योंकि कंपनी के सऊदी अरब में हुए पिछले कुछ शोज़ बेहतरीन रहे हैं। फैंस ने उन्हें पसंद किया है। ऐसे में Night of Champions में WWE कुछ बड़े शॉक्स और सरप्राइज प्लान कर सकता है।

कई सारे रेसलर्स हैं, जो अभी इन-रिंग एक्शन से दूर हैं। उन सुपरस्टार्स की वापसी कराई जा सकती है। इसके अलावा WWE कुछ मैचों के नतीजों द्वारा फैंस को चौंका सकता है। WWE शो के लिए खास स्टेज बनाकर भी फैंस के मन में Night of Champions के लिए छाप छोड़ सकता है।

1- रोमन रेंस और सोलो सिकोआ को अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप जीतने के लिए बुक करना

Roman Reigns & Solo v Kevin Owens & Sami Zayn for the Tag-Titles is official for #WWENOC…How the hell do we see this ending?! https://t.co/2gkbG92Doh

रोमन रेंस के लिए Night of Champions 2023 इवेंट काफी ज्यादा खास रहेगा। वो इसी दिन बतौर यूनिवर्सल चैंपियन 1000 दिन पूरे करने वाले हैं। ऐसे में कंपनी उन्हें इस शो में कमजोर नहीं दिखाना चाहेगा। रेंस के इस खास मोमेंट को WWE और बेहतरीन बना सकता है। रोमन और सोलो एक अहम मैच का हिस्सा हैं।

आपको बता दें कि सिकोआ और रेंस मिलकर केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन को अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम टाइटल्स के लिए चैलेंज करने वाले हैं। इस मैच में अगर रेंस और सिकोआ जीत दर्ज कर लेंगे, तो यह एक खास मौका होगा। इसी के साथ रेंस का 1000 दिन का सेलिब्रेशन खास बन जाएगा और वो 4 टाइटल्स को एक साथ रखकर इतिहास रच देंगे। WWE को इस तरह की बुकिंग करनी चाहिए, क्योंकि इससे इवेंट का मजाक दोगुना हो जाएगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
1 comment