Ways Roman Reigns Can Take Control Of Bloodline: WWE दिग्गज रोमन रेंस (Roman Reigns) की SummerSlam के जरिए वापसी होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। ऐसा लग रहा है कि रोमन वापसी के बाद सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) और नए ब्लडलाइन से फिउड करते हुए दिखाई दे सकते हैं। देखा जाए तो पुराने ब्लडलाइन की तरह नई ब्लडलाइन भी काफी खतरनाक है।यही कारण है कि रेंस वापसी के बाद इस फैक्शन का कंट्रोल अपने हाथों में लेने की कोशिश कर सकते हैं। देखा जाए तो पूर्व अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन चाहे तो वो बिना ज्यादा मुश्किल उठाए इस फैक्शन के लीडर बन सकते हैं। इस आर्टिकल में हम ऐसे 3 तरीकों का जिक्र करने वाले हैं जिनसे WWE दिग्गज रोमन रेंस नए ब्लडलाइन का कंट्रोल अपने हाथों में ले सकते हैं।3- रोमन रेंस WWE में सोलो सिकोआ को हराकर ब्लडलाइन का कंट्रोल अपने हाथों में ले सकते हैं View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस की अनुपस्थिति में सोलो सिकोआ ब्लडलाइन के ट्राइबल चीफ बन चुके हैं। ऐसा लग रहा है कि रोमन की वापसी के बाद उनकी सोलो के साथ ट्राइबल चीफ पद के लिए लड़ाई होने वाली है। देखा जाए तो नए ब्लडलाइन के सभी मेंबर्स ने सिकोआ को ट्राइबल चीफ मान लिया है।हालांकि, यह कहना गलत नहीं होगा कि रेंस ट्राइबल चीफ के रूप में सोलो सिकोआ से बेहतर थे। संभव है कि रोमन रेंस वापसी के बाद सोलो के खिलाफ ऐसे मैच का हिस्सा हो सकते हैं जिसमें ट्राइबल चीफ का पद दांव पर होगा। इसके बाद रोमन इस मुकाबले में सिकोआ को हराकर नए ब्लडलाइन को अपने कंट्रोल में ले सकते हैं।2- WWE में बाकी ब्लडलाइन मेंबर्स को सोलो सिकोआ के खिलाफ भड़का कर View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस के ट्राइबल चीफ बनने के बाद से ही उनका अलग रूप देखने को मिला है। रोमन ऐसे पड़ाव पर पहुंच चुके हैं जहां वो अपनी बातों से दूसरों को प्रभावित करने की क्षमता रखते हैं। देखा जाए तो रेंस एक चतुर सुपरस्टार भी हैं।यही कारण है कि संभव है कि वो वापसी के बाद सोलो सिकोआ के साथियों से फाइट करने के बजाए उन लोगों को सोलो के खिलाफ भड़काने की कोशिश कर सकते हैं। इस स्थिति में नए ब्लडलाइन मेंबर्स SmackDown में सोलो से किनारा करके रोमन रेंस को अपना ट्राइबल चीफ मान सकते हैं।1- WWE सुपरस्टार रोमन रेंस रियल ब्लडलाइन में मौजूद दिग्गजों की मदद ले सकते हैंरोमन रेंस ने सोलो सिकोआ को अपना उत्तराधिकारी चुना था। इसके बावजूद सोलो ने रोमन को धोखा देते हुए उनकी अनुपस्थिति में ब्लडलाइन को अपने कंट्रोल में ले लिया है। यही नहीं, उन्होंने टामा टोंगा के साथ मिलकर अपने भाई जिमी उसो पर भी खतरनाक हमला किया था। देखा जाए तो सिकोआ की इस हरकत से रेंस के साथ-साथ रियल ब्लडलाइन में मौजूद दिग्गज भी नाखुश होंगे।संभव है कि रोमन रेंस वापसी के बाद रियल ब्लडलाइन फैमिली में मौजूद दिग्गजों को बुलाकर सोलो सिकोआ को दोषी साबित करा सकते हैं। यही नहीं, इस फैमिली में मौजूद दिग्गज नए ब्लडलाइन में शामिल सुपरस्टार्स को रोमन को ट्राइबल चीफ मानने के लिए कह सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो सोलो के हाथों से ब्लडलाइन का कंट्रोल जा सकता है।