3 तरीके जिनसे 2025 के मेंस WWE Royal Rumble मैच का अंत हो सकता है

WWE
WWE Royal Rumble 2025 में आने वाला है खूब मजा (Photo: WWE.com)

Men's Royal Rumble Match End Possibilities: WWE Royal Rumble 2025 का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। मेंस रॉयल रंबल मैच में रोमन रेंस (Roman Reigns), सीएम पंक, जॉन सीना और ड्रू मैकइंटायर जैसे बड़े सुपरस्टार्स का जलवा देखने को मिलेगा। कहा जा रहा है कि द रॉक भी सरप्राइज एंट्री कर सकते हैं। WWE ने इस बड़े मुकाबले को दिलचस्प बनाने के लिए कोई ना कोई बड़ा प्लान जरूर बनाया होगा। रंबल मैच का इतिहास बहुत ही तगड़ा रहा है। इस आर्टिकल में हम उन 3 तरीकों के बारे में बात करेंगे जिनसे 2025 के मेंस Royal Rumble मैच का अंत हो सकता है।

Ad

#3 2025 के मेंस WWE Royal Rumble मैच में जॉन सीना की जीत हो सकती है

Ad

WWE Raw के Netflix डेब्यू शो में जॉन सीना ने वापसी कर आगामी रॉयल रंबल मैच में अपनी एंट्री का ऐलान किया था। उन्होंने इसे जीतने का दावा किया था। WWE द्वारा उन्हें इस बार बड़ा मौका दिया जा सकता है। ये उनके करियर का अंतिम रंबल मैच होने वाला है।

ये मुमकिन है कि मेंस WWE Royal Rumble मैच 2025 का अंत जॉन सीना की जीत के साथ हो जाए। वो इसके बाद WWE WrestleMania 41 के मेन इवेंट में टाइटल मैच लड़ सकते हैं। वैसे भी कई रिपोर्ट्स में सीना को जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

#2 रोमन रेंस को एलिमिनेट कर WWE दिग्गज द रॉक बन सकते हैं विजेता

Ad

उम्मीद के मुताबिक रंबल मैच का हिस्सा द रॉक भी बनेंगे। वो चौंकाने वाली एंट्री कर सकते हैं। उनके और रोमन रेंस के बीच ड्रीम मैच का इंतजार भी फैंस द्वारा लंबे समय से किया जा रहा है। WrestleMania 41 में ये मुकाबला हो सकता है।

हो सकता है कि रॉयल रंबल मैच के अंत में इस बार रोमन रेंस को द रॉक एलिमिनेट कर जीत हासिल कर लें। इसके साथ मुकाबले का धमाकेदार अंत हो सकता है। ऐसा हुआ तो फिर वहां से आगे की स्टोरीलाइन बहुत ही मजेदार हो जाएगी।

#1 क्या WWE Royal Rumble मैच में जीत हासिल करेंगे सीएम पंक?

Ad

सीएम पंक भी इस साल रॉयल रंबल मैच में जीत के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। पिछले साल कोडी रोड्स ने उनका सपना तोड़ दिया था। पंक WWE WrestleMania 41 के मेन इवेंट को करने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं।

WWE द्वारा पंक के ऊपर भरोसा कायम किया जा सकता है। वो मुकाबले के अंत में सैथ रॉलिंस को एलिमिनेट कर बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। पंक की राइवलरी इस समय रॉलिंस के साथ ही चल रही है। Raw के Netflix डेब्यू शो में पंक ने सैथ को हराया था।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications