3 तरीके जिनसे WWE Superstar LA Knight ने खुद को Roman Reigns के खिलाफ स्टोरीलाइन के दौरान साबित किया है

Ujjaval
WWE में एलए नाइट को अभी बड़ा पुश मिल रहा है
WWE में एलए नाइट को अभी बड़ा पुश मिल रहा है

LA Knight & Roman Reigns: WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) और एलए नाइट (LA Knight) के बीच अभी दुश्मनी देखने को मिल रही है। क्राउन ज्वेल (Crown Jewel 2023) में दोनों के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच होगा। नाइट के लिए यह काफी बड़ा मौका है।

उन्हें मेन रोस्टर में आए एक साल हुआ है और वो टॉप स्टार्स में गिने जाने लगे हैं। नाइट ने खुद को रोमन के खिलाफ स्टोरीलाइन में बेहतर दिखाया है। इस आर्टिकल में हम 3 तरीकों के बारे में बात करेंगे, जिनसे रोमन रेंस के खिलाफ स्टोरीलाइन द्वारा एलए नाइट ने खुद को साबित कर दिया है।

3- Roman Reigns जैसे बड़े WWE सुपरस्टार के खिलाफ LA Knight का फैंस को अपनी साइड रखना

रोमन रेंस भले हील के रूप में नज़र आ रहे हैं लेकिन वो फैंस के बीच बहुत लोकप्रिय हैं। हील होने के बावजूद उन्हें फैंस की ओर से तगड़ा रिएक्शन मिलता है। रोमन रेंस के कहने पर फैंस उन्हें एक्नॉलेज करते हैं। ट्राइबल चीफ जैसे तगड़े स्टार के खिलाफ एलए नाइट ने फैंस को अपनी साइड किया है और यह एक बड़ी चीज़ है।

एलए नाइट का कैरेक्टर वर्क और माइक पर काम फैंस को पसंद आता है। इसी वजह से नाइट काफी तेजी से आगे बढ़े हैं और अब रोमन के खिलाफ आने पर फैंस का पूरा सपोर्ट उन्हें मिल रहा है। मैनेजमेंट को भी यह चीज़ दिख रही होगी और इससे साबित होता है कि नाइट बतौर टॉप बेबीफेस कंपनी के लिए भविष्य में काम कर सकते हैं।

2- रोमन रेंस को माइक पर टक्कर देना

रोमन रेंस माइक पर काफी अच्छे हैं और कई सारे सुपरस्टार्स उनके सामने कमजोर पड़ जाते हैं। एलए नाइट का आत्मविश्वास अलग लेवल पर है और उन्होंने रोमन रेंस को दो मौकों पर कंफ्रंट किया है। दोनों ही मौकों पर नाइट ने ट्राइबल चीफ पर हावी पड़ने की कोशिश की और वो एक तरह से सफल भी हुए।

रोमन रेंस को वापसी पर नाइट ने कंफ्रंट किया और उनपर सवाल खड़े किए। कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग सैगमेंट के दौरान भी नाइट ने हेड ऑफ द टेबल की तरह बर्ताव करते हुए रेंस का मजाक बनाया। रोमन ने एलए पर निशाना साधने की कोशिश की लेकिन साफ तौर पर इस सैगमेंट में मेगास्टार का प्रभाव ज्यादा नज़र आ रहा था।

1- रोमन रेंस पर SmackDown के हालिया एपिसोड में दो बार हावी पड़ना

SmackDown के हालिया एपिसोड में रोमन रेंस और एलए नाइट के बीच कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग सैगमेंट देखने को मिला था। दोनों ने कॉन्ट्रैक्ट साइन किया और फिर रोमन का नाइट पर गुस्सा फूटा। उन्होंने मेगास्टार पर हमला किया। बाद में नाइट ने वापसी करके रोमन की हालत खराब कर दी। जिमी उसो ने आकर रोमन को बचाया और एलए पर हमला किया। पूर्व मिलियन डॉलर चैंपियन ने जिमी उसो को भी धराशाई कर दिया।

शुरुआती सैगमेंट में एलए नाइट का ब्लडलाइन के खिलाफ लड़ाई में पलड़ा भारी रहा। मेन इवेंट में नाइट ने सोलो को हराया और इसके बाद रोमन ने आकर अपने दुश्मन पर हमला करने की कोशिश की। एलए नाइट तैयार थे और उन्होंने रोमन को ही अपना फिनिशर BFT देकर धराशाई कर दिया। नाइट ने SmackDown के हालिया एपिसोड में दो बार रेंस की हालत खराब करके खुद को साबित कर दिया है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Be the first one to comment