आज से दो दशकों पहले WCW काफी बड़ा प्रमोशन था और उन्होंने दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी WWE को टक्कर दी थी। दोनों प्रमोशन्स के बीच मंडे नाईट्स वॉर देखने को मिलते थे और यहां दोनों WWE और WCW का पलड़ा भारी रहता था। इस वजह से फैंस को WWE और WCW बीच शानदार प्रतियोगिता देखने को मिलती थी।
कभी WWE रेटिंग्स में आगे रहता था तो कभी WCW की जीत होती थी। इस दौरान दोनों का अलग-अलग रोस्टर था। लंबी लड़ाई के बाद WWE ने WCW को खरीद लिया और इस वजह से लड़ाई खत्म हो गयी। कई सारे WCW स्टार्स WWE में आ गए।
ये भी पढ़ें:- 3 सुपरस्टार्स जिन्हें WWE छोड़ने के बाद काफी ज्यादा सफलता मिली
WCW का बड़ा रोस्टर था और इस वजह से WWE हर एक रेसलर को अपने साथ नहीं जोड़ सकता था। कई WCW स्टार्स WWE में आए वहीं कुछ स्टार्स को ये बड़ा मौका नहीं मिला, जबकि वो डिजर्व करते थे। इसलिए हम बात करने वाले हैं 3 प्रसिद्ध WCW स्टार्स के बारे में जिन्हें WWE ने कभी भी साइन नहीं किया।
3- WCW के स्टीव रे
स्टीव रे एक ऐसे WWE हॉल ऑफ फेमर है जिन्होंने कभी भी WWE में मैच नहीं लड़ा। स्टीव रे WCW के टैग टीम डिवीजन का स्तम्भ थे और WWE में भी उन्हें आसानी से सफलता मिल सकती थी। WWE ने इस दिग्गज स्टार को कभी भी कॉन्ट्रैक्ट ऑफर नहीं किया जबकि उनमें चैंपियन बनने वाली हर बात थी।
WCW के बिकने के बाद उन्होंने वर्ल्ड रेसलिंग ऑल-स्टार्स में कुछ मुकाबले लड़े और फिर अपने भाई के साथ ह्यूस्टन में रेसलिंग स्कूल खोल ली। इसके बाद उन्हें कभी भी समय नहीं मिला।
ये भी पढ़ें:- 3 तरीकों से समोआ जो WWE रिंग में वापसी कर सकते हैं