Womens Stars Dated Wrestler But Single Now: WWE में रहते हुए सुपरस्टार्स अमूमन साथी रेसलर्स की ओर आकर्षित होते हैं और रिलेशनशिप में आ जाते हैं। यह चीज काफी सालों से देखने को मिलती आ रही है। इसी वजह से स्टार्स को अपने जीवन साथी मिल जाते हैं। WWE इतिहास के कई सारे लोकप्रिय कपल इसी तरह से देखने को मिले हैं। दूसरी ओर कुछ स्टार्स का रिश्ता लंबा नहीं चल पाता है और वो अलग हो जाते हैं। इस समय कुछ स्टार्स हैं, जो पहले रिलेशनशिप में रह चुकी हैं लेकिन अभी सिंगल हैं। इस आर्टिकल में हम 3 विमेंस स्टार्स के बारे में बात करेंगे, जिन्होंने साथी रेसलर को डेट किया लेकिन अभी सिंगल हैं।3- WWE स्टार लिव मॉर्गन कुछ साथी रेसलर्स के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी हैं View this post on Instagram Instagram Postलिव मॉर्गन मौजूदा समय की सबसे चर्चित विमेंस स्टार्स में से एक हैं। मॉर्गन इस समय किसी को डेट नहीं कर रही हैं और यह बात उन्होंने इंटरव्यू के दौरान क्लियर की थी। ऑन-स्क्रीन वो डॉमिनिक मिस्टीरियो के साथ नज़र आती हैं लेकिन असल जीवन में किसी को डेट नहीं कर रही हैं। बता दें कि लिव मॉर्गन ने कुछ स्टार्स को डेट किया हुआ है।वो एंज़ो अमोरे के साथ काफी समय तक साथ थीं लेकिन वो अलग हो गए। एंज़ो को बाद में फायर कर दिया गया। लिव मॉर्गन ने बाद में टायलर बेट को डेट किया लेकिन उनका यह रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल पाया। अंकल हाउडी उर्फ बो डैलस के साथ भी लिव मॉर्गन रिलेशनशिप में रहीं लेकिन वो अलग हो गए। इसके बाद लिव को लेकर अलग-अलग तरह की बात सामने आ रही थी लेकिन इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वो पूरी तरह से सिंगल हैं।2- पूर्व WWE विमेंस चैंपियन बेली साथी रेसलर को डेट कर चुकी हैं View this post on Instagram Instagram Postबेली काफी सालों से WWE में काम कर रही हैं और वो कंपनी की सबसे अहम स्टार्स में से एक हैं। बेली अभी सिंगल हैं लेकिन पहले वो एक सीरियस रिलेशनशिप में थीं। WWE में आने से पहले बेली और आरोन सोलो एक-दूसरे को जानते थे। दोनों ही रेसलर हैं। बेली ने WWE में कदम रखा लेकिन आरोन ऐसा नहीं कर पाए। 2016 में बेली और आरोन ने काफी समय तक डेट करने के बाद सगाई कर ली।बेली 2016 में ही मेन रोस्टर डेब्यू के बाद टॉप पर आ गईं, दूसरी ओर आरोन सोलो ने 2019 में AEW में कदम रखा। 2021 में लंबे समय तक साथ रहने के बाद आखिर दोनों अलग हो गए और उन्होंने सगाई तोड़ दी। इसके बाद से बेली सिंगल हैं और वो अपने रेसलिंग करियर में ही ध्यान दे रही हैं। इतने सालों में बेली के रिलेशनशिप को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है और इससे पता चलता है कि वो खुद की कंपनी एन्जॉय करती हैं।1- WWE दिग्गज लीटा अभी सिंगल हैं View this post on Instagram Instagram Postलीटा को WWE इतिहास की सबसे जबरदस्त और महान सुपरस्टार्स में से एक माना जा सकता है। वो ऑन-स्क्रीन काफी स्टार्स के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी हैं और रियल लाइफ में भी काफी लोगों को डेट कर चुकी हैं। बता दें कि लीटा पूर्व WWE स्टार मैट हार्डी के साथ रिलेशनशिप में थीं लेकिन दोनों अलग हो गए। बाद में लीटा ने बहुत समय तक ऐज को डेट दिया और वो ऑन-स्क्रीन भी साथ काम करते हुए नज़र आते थे।ऐज से अलग होने के बाद पूर्व विमेंस चैंपियन ने सीएम पंक को डेट किया। दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया और वो अलग हो गए। इसके बाद से लीटा सिंगल हैं, वहीं उनके पूर्व पार्टनर जैसे ऐज, मैट हार्डी और सीएम पंक तीनों ने ही अलग-अलग महिलाओं से शादी कर ली। लीटा ने फुल टाइम रेसलिंग को काफी पहले ही अलविदा कह दिया था लेकिन वो पार्ट-टाइमर के तौर पर काफी मौकों पर काम करते हुए नज़र आ चुकी हैं।