3 सबसे खराब फैसले जो WWE ने पिछले कुछ सालों में लिए: Roman Reigns को लेकर हुई कौनसी बड़ी गलती?

Ujjaval
WWE द्वारा कई बार खराब फैसले भी लिए जा चुके हैं
WWE द्वारा कई बार खराब फैसले भी लिए जा चुके हैं

Worst Decisions Made by WWE: WWE प्रोफेशनल रेसलिंग की सबसे बड़ी कंपनी है। इस कंपनी में हर साल कई बड़े मैच देखने को मिलते हैं। इसी बीच कुछ स्टोरीलाइन फैंस के बीच चर्चा का विषय बन जाती है। WWE प्रशंसकों को एंटरटेन करने के लिए कई बड़ी चीज़ें करता है और इसी बीच वो कुछ शानदार फैसले भी लेते हैं।

Ad

हर बार WWE द्वारा लिए गए फैसले सही साबित नहीं होते हैं। कई बार WWE ने ऐसे निर्णय लिए, जिन्होंने फैंस को बहुत निराश कर दिया। इस आर्टिकल में हम 3 सबसे खराब फैसलों के बारे में बात करेंगे, जो WWE ने पिछले कुछ सालों में लिए हैं।

3- शॉन माइकल्स का WWE में रिटायरमेंट से बाहर आकर मैच लड़ना

youtube-cover
Ad

शॉन माइकल्स ने द अंडरटेकर के खिलाफ WrestleMania 26 में मैच लड़ा था। यहां हार के चलते माइकल्स को मजबूरन रिटायर होना पड़ा। इसे फैंस द्वारा इतिहास के सबसे शानदार रिटायरमेंट मैचों में माना जाता था। शॉन का रिटायरमेंट का तरीका भी बेहतरीन रहा लेकिन 2018 में उन्होंने रिंग में वापसी करने का फैसला लिया।

उनकी अंडरटेकर के साथ स्टोरीलाइन चली। ट्रिपल एच और केन भी इसमें शामिल हो गए। इसी के चलते Crown Jewel 2018 में शॉन ने रिटायरमेंट से बाहर आकर मैच लड़ा। उन्होंने ट्रिपल एच के साथ टीम बनाकर केन और अंडरटेकर का सामना किया। यह मैच काफी निराशाजनक रहा और इसमें माइकल्स का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। साफ तौर पर लगा कि माइकल्स ने रिटायरमेंट से बाहर आने का फैसला लेकर अपनी लिगेसी खराब कर ली।

2- रोमन रेंस को WWE WrestleMania 33 में जीत के बाद मिली बू के कारण हील टर्न नहीं कराना

youtube-cover
Ad

रोमन रेंस ने 2020 में हील टर्न लेते हुए शानदार काम किया और वो पिछले 4 साल तक कंपनी का भार अपने कंधों पर संभालने में सफल हुए। रोमन का बेबीफेस रन काफी बोरिंग था लेकिन हील के तौर वो फैंस का सम्मान भी हासिल करने में सफल हुए। रोमन के साथ WWE यह चीज़ पहले भी कर सकता था। रेंस ने Wrestlemania 33 में द अंडरटेकर को पराजित किया था। उस समय रोमन को उतना पसंद नहीं किया जाता था।

द अंडरटेकर पर जीत के बाद रोमन रेंस को और ज्यादा खराब रिएक्शन मिलने लगा। फैंस को WrestleMania 33 के बाद का Raw का एपिसोड जरूर याद होगा। यहां रोमन को लगातार कई मिनट्स तक तगड़ी बू का सामना करना पड़ा था। यहां WWE के पास रेंस का हील टर्न कराने का सबसे अच्छा मौका था। ऐसा करके रोमन खुद को मिल रहे रिएक्शन का फायदा उठाकर कंपनी के टॉप पर जा सकते थे। इन सभी चीज़ों के बावजूद WWE ने उन्हें बेबीफेस बनाए रखा, जो एकदम खराब फैसला रहा।

1- गोल्डबर्ग का द फीन्ड को हराकर WWE यूनिवर्सल चैंपियन बनना

youtube-cover
Ad

ब्रे वायट ने अपने द फीन्ड गिमिक को जब 2019 में इंट्रोड्यूस किया था, वो तो काफी चर्चा का विषय बन गए थे। उन्होंने इसी साल यूनिवर्सल चैंपियनशिप पर भी कब्जा किया और कुछ शानदार स्टोरीलाइन का हिस्सा बने। द फीन्ड के लिए सबसे बड़ा चैलेंज गोल्डबर्ग के खिलाफ आया। सभी को लगा था कि फीन्ड को ताकतवर दिखाया जाएगा और वो गोल्डबर्ग पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करके खुद को ज्यादा खतरनाक रेसलर के रूप में दिखा पाएंगे।

गोल्डबर्ग के खिलाफ Super ShowDown 2020 में आखिर द फीन्ड आमने-सामने आए। इस यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच ने फैंस को काफी ज्यादा निराश किया। मुकाबला लगभग 3 मिनट तक चला और इसमें गोल्डबर्ग ने द फीन्ड को हराकर चौंका दिया। यह WWE द्वारा पिछले कुछ सालों में लिया गया सबसे खराब फैसला रहा। इसने द फीन्ड को पूरी तरह से खराब कर दिया और इसके बाद कभी ब्रे अपने इस गिमिक से वैसा प्रभाव नहीं छोड़ पाए।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications