Roman Reigns के साथ डेब्यू करने वाले 3 रेसलर्स जो WWE में काफी सफल हुए और 3 Superstars जो असफल हुए

WWE में सभी सुपरस्टार्स को सफलता मिले ऐसा जरूरी नहीं है
WWE में सभी सुपरस्टार्स को सफलता मिले ऐसा जरूरी नहीं है

रोमन रेंस (Roman Reigns) WWE के कुछ बड़े रेसलर में से एक माने जाते हैं। रोमन रेंस ने WWE में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम क‍ि‍ये है। वो WWE में सबसे ज्यादा समय तक यूनिवर्सल चैंपियन रहने वाले सुपरस्टार हैं और उनका यह रिकॉर्ड शायद ही भविष्य में कोई तोड़ पाएगा।

रोमन रेंस ने WWE में एक टैग टीम के रूप में 2012 डेब्‍यू किया था। इसके बाद कुछ समय तक रोमन रेंस टीम शील्‍ड का हिस्‍सा बने हुए नजर आये। सैथ रॉलिंस के टीम शील्‍ड तोड़ने के बाद रोमन रेंस को WWE की ओर से काफी अच्‍छा पुश दिया गया, जिस कारण रोमन रेंस WWE में कई बड़े रिकॉर्ड बनाने में सफल हुए।

रोमन रेंस का डेब्‍यू WWE के कुछ बड़े डेब्‍यू में से एक हैं। रोमन रेंस के साथ अन्‍य रेसलर्स ने भी WWE में अपना डेब्‍यू किया था, इन रेसलर में से कुछ तो रोमन रेंस की तरह WWE में काफी सफल रहें किन्‍तु कुछ रेसलर WWE में ज्‍यादा कुछ हासिल नहीं कर पायें। तो आइयें जान लेते है ऐसे ही रेसलर्स के बारे में।

#3 असफल रेसलर: WWE सुपरस्टार टाइटस ओ नील

फ्लोरिडा में जन्मे टाइटस ओ नील ने 20 अप्रैल 2012 को SmackDown के एपिसोड में अपना डेब्यू किया था। टाइटस ओ नील ने डैरेन यंग के साथ मिलकर एक टैग टीम के रूप में अपना डेब्यू किया था। लगभग 10 साल से अधिक समय से WWE में काम करते हुए टाइटस ओ नील ने ज्यादा बड़े रिकॉर्ड अपने नाम नहीं किए। सऊदी अरब में हुए ‘द ग्रेटेस्ट रॉयल रम्बल’ इवेंट में उनके साथ हुए फनी एक्सीडेंट को काफी लोगों ने पसंद किया। आपको बता दें कि काफी समय से नील एक्शन में नजर नहीं आए हैं और भविष्य में भी इनरिंग करियर में शायद ही उन्हें सफलता मिलेगी।

#3 सफल रेसलर: पूर्व WWE चैंपियन बिग ई

वर्तमान समय में न्यू डे टीम के सदस्य बिग ई ने WWE में अपना डेब्यु 17 दिसंबर 2012 को हुए Raw के एपिसोड में किया था। बिग ई दो बार इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन, दो बार Raw टैग टीम चैंपियन, 6 बार SmackDown टैग टीम चैंपियन और एक बार NXT चैंपियनशिप जीत चुके हैं। इसके अलावा पिछले साल वो पहली बार WWE चैंपियन बनने में भी कामयाब हुए। फैंस भी उन्हें काफी पसंद करते हैं और निश्चित ही आने वाले समय में उन्हें और भी ज्यादा सफलता मिलेगी।

#2 असफल रैसलर: रायबैक

पूर्व WWE सुपरस्टार रायबैक को ज्यादा सफलता नहीं मिली
पूर्व WWE सुपरस्टार रायबैक को ज्यादा सफलता नहीं मिली

रायबैक अपनी पावर के कारण, WWE के कुछ सबसे स्ट्रांग रैसलर में गिने जाते थे। रायबैक भले ही WWE में ज्यादा चैंपियनशिप नहीं जीत पाए, किंतु उन्होंने WWE में कई शानदार मुकाबले लड़े हैं। रायबैक ने WWE में इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीती गई।

6 अप्रैल 2012 में WWE SmackDown के एपिसोड में अपना डेब्यू किया था, जिसके बाद लंबे समय तक वह अनडिफीटेड रहे। सीएम पंक और रायबैक के बीच मुकाबला दर्शकों को काफी पसंद आया था। रायबैक ने 2016 में WWE छोड़ दी। WWE छोड़ने के बाद भी रायबैक को ज्यादा सफलता नहीं मिली और WWE में भी उन्होंने कुछ खास उपलब्धि हासिल नहीं की।

#2 सफल रैसलर: डीन एम्ब्रोज

डीन एंब्रोज अब WWE का हिस्सा नहीं हैं
डीन एंब्रोज अब WWE का हिस्सा नहीं हैं

टीम शील्ड को पसंद करने वाला हर कोई दर्शक, डीन एम्ब्रोज को भी अवश्य जानता होगा। डीन एम्ब्रोज ने WWE के मेन रोस्‍टर में अपना डेब्यू नवंबर 2012 में Survivor Series प्रीमियम लाइव इवेंट के दौरान किया था। WWE में डीन एम्ब्रोज ने दो बार टैग टीम चैंपियनशिप, तीन बार इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप, एक बार यूनाइटेड स्टेट चैंपियन, और एक बार WWE चैंपियनशिप जीती है।

साथ ही डीन एम्ब्रोज ने 2016 में 'मनी इन द बैंक' ब्रीफकेस जीता था। इसके साथ ही वे ग्रैंड स्लैम चैंपियन भी रह चुके हैं। इतना कुछ हासिल करने के बाद 2019 में एंब्रोज ने WWE को छोड़ दिया था और कई सालों से वो AEW में काम कर रहे हैं।

#1 असफल रेसलर: डेमियन सैंडो

damien sandow

अपने अजीबोगरीब हरकत के कारण मशहूर डेमियन सैंडो ने लंबे समय के बाद 4 मई 2012 को SmackDown के एक एपिसोड में अपना डेब्यू किया था। डेमियन सैंडो 2015 में टैग टीम चैंपियनशिप जीत चुके हैं, किंतु इसके अलावा उन्होंने कोई भी बड़ी उपलब्धि हासिल नहीं की। अपने करियर की शुरुआत में लोगों द्वारा उनकी ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया गया, किंतु लोगो द्वारा डेमियन सैंडो की द मिज के साथ स्‍टोरीलाइन काफी पसंद की गई थीं। वो इस समय WWE का हिस्सा नहीं हैं और फैंस को भी उनकी कमी नहीं खलती है।

#1 सफल रेसलर: सैथ रॉलिंस

Enter caption
Enter caption

सैथ राॅलिंस एक अच्‍छे इनरिंग परफॉर्मर है इस बात में कोई भी दो राय नहीं हैं। सैथ राॅलिंस ने रोमन रेंस और डीन एंब्रोज के साथ मिलकर अपना इनरिंग डेब्‍यू 2012 में Survivor Series के दौरान किया था। सैथ राॅलिंस के टीम शील्‍ड को तोड़ने के बाद WWE द्वारा उन्‍हें काफी अच्‍छा पुश दिया गया। WWE में सैथ रॉलिंस ने कई बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं।

वे दो बार WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन, दो बार इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन, एक बार यूनाइटेड स्टेट चैंपियन और 6 बार टैग टीम चैंपियन बन चुके हैं। साथ ही उन्होंने 2014 का 'मनी इन द बैंक' ब्रीफकेस , और 2019 का 'Royal Rumble' भी जीता है। आपको बता दें कि अपने करियर में दो बार सैथ रॉलिंस यूनिवर्सल चैंपियन भी बन चुके हैं।