WWE के बीस्ट कहे जाने वाले रैसलर ब्रॉक लैसनर अभी WWE के सबसे खतरनाक रैसलर में से एक हैं। ब्रॉक लैसनर मौजूदा यूनिवर्सल चैंपियन हैं। ल्यूकीमिया के कारण रोमन के अक्टूबर 2018 में यूनिवर्सल चैंपियनशिप छोड़ने के बाद से यह ख़िताब ब्रॉक लैसनर के पास ही है। अब ब्रॉक लैसनर रैसलमेनिया 35 में अपने टाइटल को एक बार फिर डिफेंड करने के लिए सैथ रॉलिंस का सामना करेंगे। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या वह इस बार भी अपने टाइटल को बरकरार रखते है। ब्रॉक WWE में एक पार्ट टाइमर का रोल निभाते हैं और लंबे समय तक यूनिवर्सल चैंपियन रहे हैं।
इसके अलावा फ़िलहाल अभी किसी के जीतने की प्रबल दावेदारी की कोई अटकलें नही लगाई जा सकती है क्योंकि कम्पनी की ओर से रैसलमेनिया 35 के बाद किसी भी सुपरस्टार के प्लान को उजागर नही किया गया है। ऐसे में यह कहना बहुत मुश्किल है कि अब कम्पनी इस बड़े ख़िताब के लिए किसे आगे भेजती है।
फ़िलहाल यह तय नही हुआ है कि रैसलमेनिया 35 के बाद लैसनर WWE में बने रहेंगे क्योंकि शायद ब्रॉक लैसनर UFC में जा सकते हैं, जहां उनका सामना ऑक्टागन में डेनियल कॉर्मियर से हो सकता है। इस साल रॉयल रंबल मैच में सैथ रॉलिंस ने जीत हासिल की और उन्हें उम्मीद है कि वे बीस्ट को रैसलमेनिया में हरा दें और दर्शकों को एक फुल-टाइमर चैंपियन देखना बहुत पसंद आएगा, जो हर हफ्ते रॉ पर दिखाई दें। हालांकि अगर विंस मैकमैहन चाहें तो ब्रॉक को रैसलमेनिया के बाद भी WWE में बनाये रख सकते हैं।
अगर रैसलमेनिया के बाद भी ब्रॉक WWE में टाइटल के साथ बरकरार रहते हैं तो हम यहां तीन विरोधियों के बारे में चर्चा करेंगे, जो रैसलमेनिया के बाद उनसे टकरा सकते है
#3 बॉबी लैश्ले
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/3c89f-15526211668283-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/3c89f-15526211668283-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/3c89f-15526211668283-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/3c89f-15526211668283-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/3c89f-15526211668283-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/3c89f-15526211668283-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/3c89f-15526211668283-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/3c89f-15526211668283-800.jpg 1920w)
रैसलमेनिया के बाद यदि कंपनी यूनिवर्सल टाइटल के लिए किसी नए चेहरे को आगे भेजना चाहती है तो बॉबी लैश्ले मौजूदा यूनिवर्सल चैंपियन के लिए एक ड्रीम प्रतिद्वंदी हो सकते हैं। बॉबी लैश्ले ने भी कुछ महीनों पहले इस बात पर अपनी बहुत रूचि व्यक्त की थी, जब उन्होंने बताया था कि वे एक बार ब्रॉक लैसनर का सामना जरूर करना चाहेंगे। फ़िलहाल बॉबी लैश्ले रॉ में हील के किरदार में हैं और हमे लगता है ब्रॉक के साथ उनकी यह राइवलरी दर्शकों को काफी प्रभावित करेगी।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं
#2 सैथ रॉलिंस
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/74e18-15526212048224-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/74e18-15526212048224-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/74e18-15526212048224-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/74e18-15526212048224-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/74e18-15526212048224-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/74e18-15526212048224-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/74e18-15526212048224-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/74e18-15526212048224-800.jpg 1920w)
हमें लगता है कि रैसलमेनिया 35 के बाद भी ब्रॉक लैसनर के लिए सैथ रॉलिंस सबसे बेहतर प्रतिद्वंदी साबित हो सकते हैं। सैथ रॉलिंस रैसलमेनिया 35 में ब्रॉक का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं लेकिन अगर ब्रॉक रैसलमेनिया के बाद WWE रहने का फैसला करते हैं, तो वे झगड़े को बढ़ा सकते हैं।
शायद हमें यह देखने को मिल सकता है कि रैसलमेनिया में सैथ रॉलिंस अगले यूनिवर्सल चैंपियन बन सकते हैं और ब्रॉक रीमैच के लिए पूछ सकते हैं। जैसा कि सभी जानते है ब्रॉक सिर्फ कुछ ही PPV इवेंट में शामिल होते है इसलिए वे मनी इन द बैंक या समरस्लैम में एक ब्लॉकबस्टर रीमैच दे सकते हैं।
#1 ड्रू मैकइंटायर
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/8da83-15526213043194-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/8da83-15526213043194-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/8da83-15526213043194-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/8da83-15526213043194-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/8da83-15526213043194-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/8da83-15526213043194-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/8da83-15526213043194-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/8da83-15526213043194-800.jpg 1920w)
ड्रू मैकइंटायर फ़िलहाल रॉ रोस्टर में अपने खतरनाक हील के किरदार में हैं और जिस तरह से उन्होंने पिछले एपिसोड में डीन की बुरी तरह धुलाई की उसे देखकर लगता है कि ड्रू मैकइंटायर निस्संदेह रैसलमेनिया के बाद ब्रॉक के लिए सबसे अच्छा विकल्प हैं। यह बात सभी जानते है कि अब ड्रू मैकइंटायर कम्पनी और विंस मैकमैहन की पहली पसंद बन चुके हैं और इस बात से कोई इनकार नहीं है कि WWE उन्हें भविष्य का वर्ल्ड चैंपियन बनाने के लिए तैयार कर रहा है।
लेकिन यह बात आश्चर्य करने वाली है कि अभी तक ड्रू मैकइंटायर के लिए रैसलमेनिया 35 में कोई मैच निश्चित नहीं किया गया है लेकिन हमें उम्मीद है आने वाले एपिसोड में कंपनी उन्हें रैसलमेनिया में जरूर भेजेगी और इस PPV के बाद ब्रॉक से उनकी राइवलरी जरूर पैदा करनी चाहिए।