Wrong Things Should Not Happen Roman Reigns Match: WWE WrestleMania 41 का रोमांच अब चरम पर है। कुछ ही हफ्तों बाद फैंस को ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिलेगा। कंपनी के बड़े स्टार्स अपना जलवा दिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। हमेशा की तरह इस बार भी सरप्राइज मिलने की उम्मीद है। रोमन रेंस (Roman Reigns) के मैच पर सभी की नज़रें टिकी होंगी। उनकी टक्कर सीएम पंक और सैथ रॉलिंस से होने वाली है। नाईट 1 के मेन इवेंट में ये मैच होगा। इस आर्टिकल में हम उन तीन गलत चीजों के बारे में बात करेंगे जो WrestleMania 41 में रेंस के होने वाले ट्रिपल थ्रेट मैच में नहीं होनी चाहिए।
#3 WWE WrestleMania 41 में होने वाले ट्रिपल थ्रेट मैच का विवादास्पद अंत नहीं होना चाहिए
रोमन रेंस, सीएम पंक और सैथ रॉलिंस तीनों बड़े सुपरस्टार हैं। कंपनी इन सभी को प्रोटेक्ट करने के प्लान से भी आगे बढ़ सकती है। ऐसे में WrestleMania 41 होने वाले मैच का विवादास्पद अंत हो सकता है। WWE द्वारा पहले भी इस तरह की चीजें की गई हैं।
WWE को इस योजना के तहत आगे नहीं बढ़ना चाहिए। मुकाबले का क्लीन अंत होना चाहिए। कंपनी को अगर फैंस को और ज्यादा अपनी तरफ आकर्षित करना है तो गलत रास्ता बिल्कुल नहीं अपनाना चाहिए। मैच अगर खराब रहा तो फिर फैंस का गुस्सा भी फूट सकता है।
#2 WWE WrestleMania 41 में होने वाले मैच में दखलअंदाजी नहीं होनी चाहिए
WrestleMania 41 में होने वाले रोमन रेंस के मैच में दखलअंदाजी की संभावना है। कुछ स्टार्स आकर मामला खराब कर सकते हैं। इस तरह की बुकिंग WWE ने बिल्कुल भी नहीं करनी चाहिए। इससे कहीं ना कहीं मैच का नतीजा भी पलट सकता है।
तीनों स्टार्स बिना किसी दखल के मैच खत्म करेंगे तो फिर सभी तालियां जरूर बजाएंगे। इतने बड़े मैच में इस तरह की गलत चीजों के कारण WWE को नुकसान भी सहना पड़ सकता है। वैसे ही फैंस इस साल मेगा इवेंट के लिए ज्यादा उत्साहित नज़र नहीं आ रहे हैं।
#1 WWE WrestleMania 41 में नहीं होनी चाहिए रोमन रेंस की हार
WrestleMania में रोमन रेंस का इतिहास तगड़ा रहा है। कम मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। इस साल 10वीं बार मेन इवेंट रेंस करने जा रहे हैं। ये उनके लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। रोमन की हार शायद ही कोई बर्दाश्त कर पाएगा।
WWE के टॉप स्टार रोमन बन चुके हैं। उनकी फैन फॉलोइंग भी तगड़ी हो चुकी है। हर जगह उन्हें प्यार मिलता है। ऐसे में WWE को उन्हें हराने के बार में बिल्कुल नहीं सोचना चाहिए। इससे उनकी छवि को भी चोट पहुंच सकती है।