WWE में नहीं टूटेगी Roman Reigns की ऐतिहासिक स्ट्रीक, हुआ बहुत बड़ा ऐलान, दिग्गज का भी सालों पुराना सपना होगा पूरा 

WWE
रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस और सीएम पंक (Photo: WWE.com)

Roman Reigns will Main Event WrestleMania: WWE SmackDown के हालिया एपिसोड में रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस और सीएम पंक पंक दिखाई दिए। इन तीनों के बीच रेसलमेनिया (WrestleMania 41) में ट्रिपल थ्रेट मैच होने वाला है और इससे पहले ब्लू ब्रांड में तीनों में कॉन्ट्रैक्ट साइन करते हुए इस मैच को ऑफिशियल किया। इसके साथ ही तीनों दिग्गजों के बीच होने वाले मैच को लेकर ऐतिहासिक ऐलान भी देखने को मिला।

Ad
Ad

SmackDown के मेन इवेंट में कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग सैगमेंट में सबसे पहले रोमन रेंस रिंग में आए और उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट साइन किया। इसके बाद सैथ रॉलिंस ने एंट्री की। रॉलिंस और रेंस ने एक दूसरे के ऊपर निशाना साधा। इस बीच सीएम पंक ने भी एंट्री की और फिर कॉन्ट्रैक्ट पढ़ना शुरू किया। असली ट्राइबल चीफ ने पॉल हेमन ने पंक की मदद करने के लिए कहा।

पॉल हेमन ने इसके बाद ऐलान किया कि सीएम पंक आपका सपना पूरा होने वाला है और आप WrestleMania मेन इवेंटर हैं। बेस्ट इन द वर्ल्ड यह खबर सुनकर अपने इमोशन को कंट्रोल नहीं कर पाए और उनकी आंखों से आंसू आने लगे। रॉलिंस ने जरूर सीएम पंक पर तंज कसा और कहा कि वो यह डिजर्व नहीं करते हैं और यह रेंस की गलती की वजह से ही हो रहा है।

सीएम पंक ने पहले फैंस को धन्यवाद कहा और इस बीच OTC ने उन्हें शुक्रिया कहने के लिए कहा, क्योंकि उनकी वजह से वो WWE WrestleMania को मेन इवेंट कर पा रहे हैं। सीएम पंक ने रेंस की बात मानी और उन्हें सभी के सामने धन्यवाद भी कहा। हालांकि, इसके बाद उन्होंने कहा कि वो उनसे WrestleMania के मेन इवेंट में मिलेंगे और साफ किया कि यह वो फेवर नहीं है जो उन्हें पॉल हेमन से लेना है।

Ad

WWE WrestleMania में रोमन रेंस की ऐतिहासिक स्ट्रीक रहेगी जारी

रोमन रेंस का WWE WrestleMania में रिकॉर्ड काफी जबरदस्त रहा है और शो ऑफ द शोज़ को मेन इवेंट करने की उनकी ऐतिहासिक स्ट्रीक इस साल भी जारी रहने वाली है। रेंस अभी तक अपने करियर में 9 बार मेनिया को मेन इवेंट कर चुके हैं और इसके साथ ही पिछले 5 सालों में यह छठा मौका होगा जब वो सबसे बड़े इवेंट को हेडलाइन करने वाले हैं। रेंस के अलावा पंक पहली बार और सैथ रॉलिंस तीसरी बार WrestleMania को मेन इवेंट करने वाले हैं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications