Create
  • Sports News
  • WWE
  • WWE SmackDown
  • WWE SmackDown रिजल्ट्स & हाइलाइट्स, 28 मार्च 2025: Roman Reigns के WrestleMania मैच को लेकर धमाकेदार ऐलान, खूंखार स्टार ने मचाया बवाल, दिग्गज की करारी हार

WWE SmackDown रिजल्ट्स & हाइलाइट्स, 28 मार्च 2025: Roman Reigns के WrestleMania मैच को लेकर धमाकेदार ऐलान, खूंखार स्टार ने मचाया बवाल, दिग्गज की करारी हार

By Sportskeeda Desk | Last ModifiedMar 29, 2025 08:29 IST

WWE SmackDown में हुआ WrestleMania से जुड़ा बड़ा ऐलान, Roman Reigns भी आए नज़र

topic-thumbnail

04:33 (IST)29 MAR 2025

WWE SmackDown की लाइव कमेंट्री में हमारे साथ जुड़ने के लिए धन्यवाद। हम आपसे Raw में मिलेंगे।

04:33 (IST)29 MAR 2025

WWE SmackDown हाइलाइट्स

- कोडी रोड्स, रैंडी ऑर्टन और ड्रू मैकइंटायर का सैगमेंट देखने को मिला। रैंडी और कोडी ने ड्रू मैकइंटायर पर हमला किया। 
- स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स ने प्रिटी डेडली को हराकर टैग टीम चैंपियनशिप रिटेन की। 
- पाइपर निवेन-एल्बा फायर ने केडन कार्टर-कटाना चांस को हराया और मैच के बाद भी हमला जारी रखा। ज़ेलिना वेगा ने आकर उन्हें बचाने का प्रयास किया लेकिन असफल रहीं। 
- जेकब फाटू के दखल के चलते एलए नाइट और ब्रॉन स्ट्रोमैन का यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप मैच नो कॉन्टेस्ट में खत्म हो गया। फाटू ने मैच के बाद दोनों पर अटैक किया। 
- नेओमी ने मीचीन और बी-फैब पर अटैक किया। शार्लेट फ्लेयर ने सिंगल्स मैच में मीचीन को हरा दिया। 
- केविन ओवेंस के दखल के चलते रैंडी ऑर्टन को ड्रू मैकइंटायर ने हरा दिया। मैच के बाद केविन ने अटैक करने की कोशिश की लेकिन वाइपर का पलड़ा भारी रहा। 
- जिमी उसो ने द मिज़ को सिंगल्स मैच में हरा दिया। 
- रोमन रेंस, सीएम पंक और सैथ रॉलिंस ने कॉन्ट्रैक्ट साइन किया। WrestleMania के मेन इवेंट में उनका ट्रिपल थ्रेट मैच होगा। 

04:26 (IST)29 MAR 2025

सैथ रॉलिंस: आप यह डिजर्व नहीं करते हैं। वो (सीएम पंक) WrestleMania मेन इवेंट डिजर्व नहीं करते हैं और इसमें आपकी (रोमन रेंस) गलती है।

सीएम पंक बेहद भावुक हैं और उनके आंसू छलक रहे हैं।

सीएम पंक: लंदन, शिकागो और केंटकी को धन्यवाद। सभी फैंस को धन्यवाद, जिन्होंने 10 साल तक मेरे नाम को चैंट किया।

रोमन रेंस: आपको अपने ट्राइबल चीफ़ को धन्यवाद बोलना चाहिए। मेरे कारण आप मेन इवेंट में हैं। आपको मुझे एक्नॉलेज करना चाहिए।

सीएम पंक: मेरे ट्राइबल चीफ, उला फाला के होल्डर, हेड ऑफ द टेबल और बिग डॉग आपको धन्यवाद। आपके कारण शिकागो के बच्चे को मेन इवेंट करने का चांस मिल रहा है। मैं आपसे WrestleMania के मेन इवेंट में मिलूंगा। धन्यवाद लेकिन यह वो फेवर नहीं है, जो मेरे पास है। 

इसी के साथ शो का अंत देखने को मिल गया। 

04:22 (IST)29 MAR 2025

सीएम पंक: मैं यहां कॉन्ट्रैक्ट साइन करने आया हूं।

सीएम पंक कॉन्ट्रैक्ट पढ़ रहे हैं।

रोमन रेंस: आप हाइलाइटर लेकर आए हैं? जल्दी कीजिए। वाइजमैन उनकी मदद कीजिए।

पॉल हेमन: मुझे पता है कि आप किस चीज की तलाश में हैं। वो इसी में है। आप WrestleMania में शो क्लोज कर रहे हैं। आपको अपना सपना पूरा करने का मौका मिलेगा। आप WrestleMania मेन इवेंटर हैं।

पॉल हेमन ने सीएम पंक को गले लगाया।

रोमन रेंस: किसी व्यक्ति का सपना एक फेवर है। 

04:18 (IST)29 MAR 2025

सैथ रॉलिंस ने एंट्री की और उनके हाथ में माइक है।

सैथ रॉलिंस: रोमन रेंस, आप इतनी जल्दी जाने के प्रयास में क्यों हैं? इस जगह पर हमारा बहुत बड़ा इतिहास रहा है। 12 साल पहले इस जगह पर हम हेलीकॉप्टर से आए थे। हमने द अंडरटेकर को टेबल पर पटक दिया था। हमने इस कंपनी और हमारी छवि को तैयार करने की कोशिश की। चीजें बिखर चुकी है। हमारे बीच थोड़ा प्यार और बहुत ज्यादा नफरत है। मुझे यह बात कहनी होगी कि हमने अपना मिशन पूरा कर दिया।

रोमन रेंस: आप बार-बार हम क्यों बोल रहे हैं? हमारा मिशन? हम पहले अलग हो चुके हैं। यह सिर्फ मुझसे जुड़ा है। यह चीज मेरे कारण बेहतर हुई है। आप मेरे कारण बेहतर हुए हैं। आप बताइए कि आपने क्या किया?

सैथ रॉलिंस: इसी माइंडसेट के कारण मैंने आपके ऊपर हमला किया। WarGames में आप सीएम पंक पर अटैक कर सकते थे लेकिन आपने उनसे हाथ मिलाया। स्टील केज मैच में मेरे पास उनकी हालत खराब करने का मौका था लेकिन आपने सबकुछ खराब कर दिया। हर बार की तरह मुझे आपकी गलतियों को सही करना पड़ेगा। 

सीएम पंक ने दखल दिया। 

04:13 (IST)29 MAR 2025

रोमन रेंस: लंदन, मुझे एक्नॉलेज कीजिए।

रोमन ने चेयर लगाई और बैठ गए। फैंस रोमन रेंस का सॉन्ग गा रहे हैं।

रोमन रेंस: यह काफी शानदार पल है। आप ट्राइबल चीफ के लिए गा रहे हैं, जो एकदम खूबसूरत है। यही OTC हैं। मैं इस प्लेनेट का सबसे बड़ा स्टार हूं। मैं यहां दो कारण से आया हूं। पहला फैंस द्वारा एक्नॉलेज किए जाने के लिए, दूसरा इस कॉन्ट्रैक्ट को साइन करने के लिए। 

सैथ रॉलिंस ने दखल दिया। 

04:06 (IST)29 MAR 2025

WWE SmackDown में कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग सैगमेंट

निक एल्डिस ने कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग सैगमेंट की शुरुआत की। उन्होंने रोमन रेंस, सीएम पंक और सैथ रॉलिंस की भिड़ंत को WrestleMania इतिहास का सबसे बड़ा ट्रिपल थ्रेट बताया। रोमन रेंस का थीम सॉन्ग बजा और वो एंट्री कर रहे हैं। 

03:54 (IST)29 MAR 2025

बैकस्टेज ड्रू मैकइंटायर अपनी जीत को लेकर बेहद खुश दिखाई दिए। डेमियन प्रीस्ट ने आकर उनपर हमला किया और उनके बीच ब्रॉल हो रहा है। डेमियन ने एक व्यक्ति को टेबल पर पटक दिया, वहीं ड्रू मैकइंटायर को कार के शीशे पर चोकस्लैम दिया। सीएम पंक वहां से निकलते हुए दिखाई दिए। 

03:51 (IST)29 MAR 2025

द मिज़ ने पास पूरी तरह से मोमेंटम है। उन्होंने जिमी पर किक लगाई और पिन करने का प्रयास किया लेकिन किकआउट देखने को मिला। जिमी ने वापसी की और मिज़ पर सुपरकिक लगाई। उन्होंने स्प्लैश देकर पिन किया।

नतीजा: जिमी उसो की जीत हुई 

जिमी उसो ने माइक पहना और गुंथर को धमकी देकर Raw में हराने का दावा किया। 

03:49 (IST)29 MAR 2025

WWE SmackDown में जिमी उसो vs द मिज़

जिमी उसो ने द मिज़ पर थप्पड़ जड़ दिया और चॉप लगाया। मिज़ ने वापसी की और वो रोप्स का उपयोग करके जिमी पर अटैक कर रहे हैं। जिमी ने मिज़ को क्लोथ्सलाइन देकर रिंग के बाहर किया। उन्होंने मिज़ को रिंग अनाउंसर्स एरिया में भेज दिया। 

03:47 (IST)29 MAR 2025

WWE ने ऐलान किया कि SmackDown के अगले हफ्ते के एपिसोड में रे फीनिक्स का डेब्यू होगा। बी-फैब और नेओमी के बीच ब्लू ब्रांड के अगले शो के लिए मैच ऑफिशियल हो गया। 

03:34 (IST)29 MAR 2025

रैंडी ऑर्टन ने ड्रू मैकइंटायर पर स्लैम लगाया और उन्हें डीडीटी दे दिया। ऑर्टन RKO लगाने गए लेकिन केविन ओवेंस रिंगसाइड पर आ गए। रैंडी का ध्यान उनपर गया और मैकइंटायर ने फायदा उठाकर क्लेमोर किक दी। उन्होंने वाइपर को पिन किया।

नतीजा: ड्रू मैकइंटायर की जीत हुई 

केविन ओवेंस ने रैंडी ऑर्टन पर मैच के बाद अटैक किया। रैंडी ने पलटवार करके वापसी की। वो पंट किक देने गए लेकिन केविन फैंस के बीच से भाग गए। 

03:27 (IST)29 MAR 2025

WWE SmackDown में रैंडी ऑर्टन vs ड्रू मैकइंटायर

ड्रू मैकइंटायर ने रैंडी ऑर्टन पर शोल्डर टैकल मूव लगाया। रैंडी ने मैकइंटायर पर पंच की बारिश की। उन्होंने रैंडी को अनाउंसर्स टेबल पर पटकने का मन बनाया। वाइपर ने ही मैकइंटायर को इसपर साइड स्लैम दे दिया। 

03:15 (IST)29 MAR 2025

बैकस्टेज टिफनी स्ट्रैटन ने बताया कि WrestleMania में खोने के लिए उनके पास कुछ नहीं है लेकिन शार्लेट फ्लेयर अगर हार गईं, तो उनकी लिगेसी को नुकसान होगा। स्ट्रैटन ने WrestleMania में जीत का दावा किया। 

03:13 (IST)29 MAR 2025

शार्लेट फ्लेयर डॉमिनेट कर रही हैं। मीचीन ने उनके टॉप रोप मूव को काउंटर किया और पावरबॉम्ब देकर पिन करने की कोशिश की लेकिन किकआउट देखने को मिला। मीचीन ने घुटने से फ्लेयर पर अटैक किया। फ्लेयर ने चॉप लगाए। वो बिग बूट देने गईं लेकिन मीचीन ने खुद को बचाया। उन्होंने फ्लेयर को रिंग कॉर्नर में कैनन बॉल मूव दिया। वो अपना फिनिशर देने गईं लेकिन शार्लेट ने उन्हें रोका। मीचीन ने फ्लेयर पर जबरदस्त मूव लगाया और पिन करने गईं लेकिन द क्वीन ने रोप पर पैर रख दिया। शार्लेट ने मीचीन की किक से खुद को बचाया और उनके पैर पर अटैक किया। फ्लेयर ने विरोधी को फिगर 8 लेग लॉक लगाया। इसपर मीचीन ने हार मान ली।

नतीजा: शार्लेट फ्लेयर की जीत हुई 

03:08 (IST)29 MAR 2025

मीचीन ने मैच के लिए एंट्री कर ली है और उनके साथ बी-फैब हैं। नेओमी ने आकर दोनों पर अटैक किया। उन्होंने मीचीन को फेसफर्स्ट दिया और रिंगसाइड पर बी-फैब को अनाउंसर्स टेबल पर दे मारा। जेड कार्गिल ने एंट्री की और नेओमी भाग गईं। जेड कार्गिल, बी-फैब को चेक कर रही हैं। शार्लेट फ्लेयर ने मीचीन के खिलाफ अपने मैच के लिए एंट्री की। स्टेज एरिया पर जेड कार्गिल से उनका स्टेयरडाउन हुआ। जेड बैकस्टेज चली गईं और फ्लेयर रिंग में आईं।

WWE SmackDown में शार्लेट फ्लेयर vs मीचीन

शार्लेट फ्लेयर ने मीचीन पर बिग बूट लगाया और पिन करने गईं लेकिन किकआउट देखने को मिला। 

02:56 (IST)29 MAR 2025

नेओमी का वीडियो सैगमेंट देखने को मिला और उन्होंने बताया कि बियांका ब्लेयर की दोस्त के रूप में जेड कार्गिल ने उन्हें रिप्लेस कर दिया। नेओमी ने कहा कि बियांका के करियर में उन्होंने काफी मदद की। नेओमी ने कहा कि वो चीजों से थक गई थीं और उन्होंने फिर जेड कार्गिल को धमकी दी। 

बैकस्टेज एडम पीयर्स ने जेड कार्गिल को बताया कि नेओमी शो का हिस्सा नहीं हैं। जेड की मुलाकात बाद में बी-फैब और मीचीन से हुई। उन्होंने कार्गिल को चीजों से निपटने के लिए शुभकामनाएं दी। 

02:53 (IST)29 MAR 2025

सोलो सिकोआ और टामा टोंगा खुश नहीं थे कि जेकब फाटू अकेले ब्रॉन स्ट्रोमैन-एलए नाइट पर हमला करने चले गए। जेकब ने बताया कि वो ब्रॉन स्ट्रोमैन से निपट लेंगे और फिर चैंपियनशिप को परिवार में लेकर आएंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें इसके लिए सोलो की मदद की जरूरत नहीं है। 

02:47 (IST)29 MAR 2025

बैकस्टेज जिमी उसो का इंटरव्यू हुआ और उन्होंने गुंथर को Raw में हराने का दावा किया। द मिज़ से जिमी की बाद में मुलाकात हुई और उन्होंने दावा किया कि जे या जिमी कोई भी गुंथर को नहीं हरा पाएगा। जिमी ने बताया कि वो SmackDown में मिज़ से लड़ना चाहेंगे। 

02:43 (IST)29 MAR 2025

एलए नाइट ने ब्रॉन स्ट्रोमैन के खिलाफ संघर्ष करने के बाद आखिर वापसी की और साइड स्लैम दिया। ब्रॉन ने वापसी की और नाइट को क्लोथ्सलाइन देकर रिंग के बाहर किया। वो बुलेट ट्रेन अटैक मूव लगाने गए। इतनी देर में जेकब फाटू ने आकर ब्रॉन पर अटैक कर दिया। उन्होंने एलए नाइट को भी निशाना बनाया। मैच नो कॉन्टेस्ट में खत्म हुआ।

नतीजा: नो कॉन्टेस्ट में मैच का अंत देखने को मिला 

फाटू ने ब्रॉन को अनाउंसर्स टेबल पर समोअन ड्रॉप दिया। जेकब फाटू ने रिंग कॉर्नर में ब्रॉन पर अटैक किया। वो हिप अटैक देने गए लेकिन नाइट ने उन्हें रोका। जेकब ने नाइट पर समोअन ड्रॉप लगाया। उन्होंने रिंग कॉर्नर में ब्रॉन स्ट्रोमैन पर हिप अटैक मूव लगाए और उन्हें दो मूनसॉल्ट मूव दिए। 

02:36 (IST)29 MAR 2025

WWE SmackDown में एलए नाइट vs ब्रॉन स्ट्रोमैन (यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप मैच)

एलए नाइट मैच शुरू होते ही लगातार ब्रॉन स्ट्रोमैन पर पंच लगा रहे हैं। ब्रॉन ने उन्हें पटक दिया और रिंग कॉर्नर स्प्लैश दिया। नाइट ने स्ट्रोमैन को रिंग के बाहर किया और उनपर स्लाइडिंग ड्रॉपकिक लगाई। मॉन्स्टर अमंग मैन ने बिग बूट लगाकर वापसी की। 

02:26 (IST)29 MAR 2025

केडन कार्टर ने घुटने से एल्बा फायर पर हमला किया और लेग ड्रॉप लगाया। पाइपर निवेन को टैग मिला और उन्होंने गलती से एल्बा पर सेंटन लगा दिया। केडन कार्टर ने पाइपर को समोअन ड्रॉप दिया और टॉप रोप से कटाना ने उनपर स्प्लैश लगाया। वो पिन करने गईं लेकिन एल्बा ने आकर उन्हें रोका। फायर को केडन ने रिंग के बाहर डाइव लगाकर धराशाई किया। उन्होंने रिंग में पाइपर पर किक लगाई। चेल्सी ग्रीन ने रेफरी से बहस की। इसी के चलते कटाना चांस का ध्यान भटक गया। निवेन ने चांस को एप्रन से नीचे भेजा और रिंग में केडन पर पाइपर ड्राइवर लगाकर पिन किया।

नतीजा: पाइपर निवेन और एल्बा फायर की जीत हुई 

मैच के बाद चेल्सी ग्रीन, पाइपर निवेन और एल्बा फायर मिलकर केडन पर अटैक कर रही हैं। ज़ेलिना वेगा ने एंट्री की और फायर-निवेन पर अटैक किया। चेल्सी ने आकर वेगा को निशाना बनाया। उन्होंने वापसी की कोशिश की लेकिन नंबर्स गेम के आगे वो टिक नहीं पाईं। 

02:22 (IST)29 MAR 2025

WWE SmackDown में केडन कार्टर और कटाना चांस vs पाइपर निवेन और एल्बा फायर

केडन कार्टर और कटाना चांस ने एल्बा फायर पर डबल टीम मूव लगाया। फायर ने वापसी की और पाइपर निवेन को टैग दिया। उन्होंने रिंगसाइड पर कार्टर और चांस पर डाइव लगाई। 

02:17 (IST)29 MAR 2025

रोमन रेंस और पॉल हेमन कार से बाहर निकले। वो बिल्डिंग की ओर बढ़ रहे हैं। सिक्योरिटी उनके साथ है। 

02:12 (IST)29 MAR 2025

बैकस्टेज सैगमेंट द्वारा केडन कार्टर और कटाना चांस का एल्बा फायर और पाइपर निवेन के खिलाफ टैग टीम मैच ऑफिशियल हो गया। 

02:11 (IST)29 MAR 2025

किट विल्सन ने स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स को डबल टीम मूव लगाने से रोका और एंजेलो डॉकिंस को क्लोथ्सलाइन दिया। एल्टन प्रिंस ने टैग लिया और विल्सन के साथ मिलकर एंजेलो को डबल टीम मूव दिया। एंजेलो ने वापसी करके प्रिंस पर स्पाइनबस्टर लगाया और मोंटेज़ फोर्ड को टैग दिया। फोर्ड ने किट विल्सन पर स्प्लैश लगाया। एंजेलो ने डबल टीम मूव लगाने के बाद प्रिंस को पिन करने का प्रयास किया लेकिन किट ने आकर उन्हें रोका। किट ने मोंटेज़ को रिंग के बाहर किया। प्रिटी डेडली, एंजेलो पर मूव लगाने गए। डॉकिंस ने उन्हें रोका और मोंटेज़ को टैग दिया। स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स ने किट विल्सन पर ब्लॉकबस्टर लगाया और पिन किया।

नतीजा: स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स ने जीत के साथ चैंपियनशिप रिटेन की 

02:03 (IST)29 MAR 2025

SmackDown में स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स vs प्रिटी डेडली (WWE टैग टीम चैंपियनशिप मैच)

प्रिटी डेडली टैग टीम कॉम्बिनेशन मूव का उपयोग कर रहे हैं। दोनों ने शुरू में ही मोमेंटम हासिल कर लिया है। 

02:01 (IST)29 MAR 2025

WWE ने ऐलान किया कि ड्रू मैकइंटायर और रैंडी ऑर्टन का SmackDown में मैच होगा। 

01:55 (IST)29 MAR 2025

ड्रू मैकइंटायर: अगर कोडी रोड्स, जॉन सीना को हरा देते हैं, तो उनसे यह टाइटल आप (रैंडी ऑर्टन) नहीं लेंगे। यह काम मैं करूंगा।

रैंडी ऑर्टन: आप बकवास बंद कर दीजिए।

ड्रू मैकइंटायर: मैं कुछ सोच रहा हूं। रैंडी ऑर्टन बढ़िया शेप में हैं। यह सिर्फ बाहर से है। मुझे पता है कि अंदर से आपकी कमर रस्सी से बंधी हुई है। कोडी रोड्स, जहां तक आपकी बात आती है...

कोडी रोड्स ने ड्रू मैकइंटायर पर वार किया और थप्पड़ जड़ दिया। रैंडी ऑर्टन, मैकइंटायर पर RKO लगाने गए लेकिन स्कॉटिश वॉरियर बचकर रिंग के बाहर हो गए। 

01:52 (IST)29 MAR 2025

रैंडी ऑर्टन: अब WrestleMania का समय आ गया है। मैं केविन ओवेंस के सिर पर बहुत जोर से किक लगाऊंगा। WrestleMania में समय है लेकिन मैं अभी से उत्साहित हूं। मुझे पता है कि आप WrestleMania में चैंपियन के तौर पर जाएंगे और वापस आएंगे। जॉन 17वीं बार वर्ल्ड चैंपियन बनने के पीछे जा रहे हैं। इवेंट के बाद मैं 15वीं बार चैंपियन बनने की कोशिश करूंगा। मैं आपके ऊपर हमला नहीं करूंगा। मैं आपका सम्मान करता हूं। मैं सीधा आकर आपको बताऊंगा कि मैं इसके लिए आऊंगा।

ड्रू मैकइंटायर ने दखल दिया।

ड्रू मैकइंटायर: रिंग में यह लोग एक-दूसरे के प्रति प्यार बांट रहे हैं। रैंडी ऑर्टन, आप WrestleMania के बाद चैंपियनशिप के लिए चैलेंज करेंगे लेकिन आपने वापसी के बाद इसे अब तक कमाया नहीं है। कोडी, आपको मेरी बात सुननी चाहिए थी लेकिन आपने मेरे ऊपर हमला किया। अगले ही दिन जॉन सीना ने आपके ऊपर हमला किया। मैं सही साबित हो गया। मैं WrestleMania में आपसे लड़ता लेकिन अंडरटेकर की तरह दिखने वाले डेमियन प्रीस्ट के कारण यह नहीं हो पाया। 

01:47 (IST)29 MAR 2025

रैंडी ऑर्टन: आप खुद को देखिए। आप कैसे बन गए हैं? आप किस जगह से आए थे। मैं कोडी को रेसलिंग बिजनेस में आते हुए देख रहा था। आप मेहनत कर रहे थे। आप उस समय उतने खुश नहीं थे। वो निराश थे लेकिन आपको पता था कि आपको ग्रो करना है। WWE लॉकर रूम में आपको सही ट्रीटमेंट नहीं मिला। इसी वजह से आपने यह कंपनी छोड़ दी। ऐसा करना मुश्किल है। आपने बिजनेस को बदल दिया। आप वापस आए और जब से आपकी वापसी हुई है, इंडस्ट्री बदल गई है। मुझे नहीं पता था कि मैं क्या उम्मीद कर सकता हूं। आपको याद होगा कि कोडी ने Hell in a Cell में शानदार प्रदर्शन किया था। आपने नामुमकिन काम किया था। आपका शरीर पर्पल पड़ गया है। आप काफी दर्द में थे। आपने टॉर्न पेक के साथ मैच जीता। आपने रोमन रेंस को हराकर अपनी स्टोरी खत्म की। हमेशा ही एक अलग स्टोरी होती है। आप इन लोगों को सुन सकते हैं। यह सब 99% आपके कारण हुआ है। 

01:40 (IST)29 MAR 2025

WWE SmackDown में कोडी रोड्स का सैगमेंट

कोडी रोड्स: लंदन, आप किस बारे में बात करना चाहते हैं? WrestleMania 41 में मैं जॉन सीना का सामना करूंगा, वो 17वां वर्ल्ड टाइटल जीतकर रिकॉर्ड तोड़ने की कोशिश करेंगे। Raw के अगले एपिसोड में इसी एरीना में मैं जॉन सीना के साथ रिंग में खड़ा रहूंगा। 

रैंडी ऑर्टन ने दखल दिया। 

01:34 (IST)29 MAR 2025

WWE SmackDown की शुरुआत हो गई है और कोडी रोड्स एंट्री कर रहे हैं। 

23:35 (IST)28 MAR 2025

WWE SmackDown में क्या-क्या होने वाला है?

-) रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस और सीएम पंक (कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग सैगमेंट)

-) एलए नाइट vs ब्रॉन स्ट्रोमैन (यूएस चैंपियनशिप मैच)

-) स्ट्रीट प्रॉफिट्स vs प्रिटी डेडली (टैग टीम चैंपियनशिप मैच)

22:13 (IST)28 MAR 2025

22:10 (IST)28 MAR 2025

SmackDown में WWE के तीन सबसे बड़े सुपरस्टार्स एक बार फिर रिंग में एक साथ आने वाले हैं। WrestleMania 41 में रोमन रेंस, सीएम पंक और सैथ रॉलिंस के बीच ट्रिपल थ्रेट मैच होने वाला है। इस महामुकाबले से पहले इन तीन दिग्गजों के बीच ब्लू ब्रांड में कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग सैगमेंट होने वाला है। 

21:18 (IST)28 MAR 2025

नमस्कार, WWE SmackDown की लाइव कमेंट्री में आपका हार्दिक स्वागत है। ब्लू ब्रांड के इस शो का आयोजन लंदन में होने वाला है और इसी वजह से भारत में यह देर रात 1:30 बजे से लाइव आएगा। हम आपसे लाइव कमेंट्री के साथ जुड़ेंगे। 
chat-icon Live Chat online
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications