WWE SmackDown की टाइमिंग में हुआ बड़ा बदलाव, Roman Reigns की एंट्री के साथ जानिए कब, कहां और कैसे लाइव देखें?

Ujjaval
SmackDown में रोमन रेंस आएंगे (Photo: WWE.com)
SmackDown में रोमन रेंस आएंगे (Photo: WWE.com)

SmackDown Timings Changed: WWE का इस समय यूरोप में टूर चल रहा है। इसी वजह से वहां पर रॉ (Raw) और स्मैकडाउन (SmackDown) के एपिसोड का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही लाइव इवेंट भी WWE बुक कर रहा है। बता दें कि यूरोप से शो लाइव आने के कारण भारत में टाइमिंग पर बुरा असर पड़ा है और फैंस की नींद खराब हो रही है। अब SmackDown के समय में फिर से बदलाव देखने को मिला है।

Ad

WWE SmackDown का एपिसोड 28 मार्च (भारत में 29 मार्च) को लाइव देखने को मिलेगा। इस शो का आयोजन लंदन, इंग्लैंड में किया जाने वाला है। बता दें कि SmackDown के पिछले दो शोज़ की शुरुआत भारत में 12.30 बजे से हो रही थी लेकिन अब एपिसोड और देरी से शुरू होने वाला है। SmackDown की टाइमिंग में एक घंटा बढ़ गया है। SmackDown का प्रसारण आज रात 1.30 बजे से होने वाला है।

यूनाइटेड स्टेट्स के अलावा पूरी दुनिया में Netflix पर SmackDown का एपिसोड आता है। यूनाइटेड स्टेट्स को छोड़कर हर जगह ब्लू ब्रांड का शो लाइव ही आने वाला है। इसी वजह से अगर आपको SmackDown के एपिसोड का आनंद लेना है, तो फिर रात में जागना होगा। बता दें कि SmackDown का लाइव प्रसारण आप भारत के सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इसके साथ ही शो की लाइव कमेंट्री का आनंद Sportskeeda Hindi पर उठा जा सकता है।

Ad

WWE SmackDown में क्या-क्या देखने को मिलेगा?

WWE ने SmackDown के एपिसोड को धमाकेदार बनाने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। लंदन में होने वाले इस शो में रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस और सीएम पंक का कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग सैगमेंट देखने को मिलेगा। इसके द्वारा उनके WrestleMania मैच को ऑफिशियल किया जाएगा। इसके साथ ही WWE ने दो चैंपियनशिप मैच बुक कर दिए हैं।

स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स अपनी WWE टैग टीम चैंपियनशिप को प्रिटी डेडली के खिलाफ दांव पर लगाने वाले हैं। एलए नाइट और ब्रॉन स्ट्रोमैन के बीच यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप के लिए मैच देखने को मिलेगा। इसके साथ ही SmackDown में टिफनी स्ट्रैटन और शार्लेट फ्लेयर की विमेंस चैंपियनशिप की स्टोरी भी आगे बढ़ती हुई नज़र आ सकती है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications