3 WWE कपल जिनका हाल ही में ब्रेकअप के बाद दिल टूटकर चूर-चूर हुआ है

WWE
पढ़िए लिस्ट में किन स्टार्स का नाम शामिल है? (Photo: WWE.com)

WWE Couples Recently Broke Up: WWE फैंस ने सालों में स्टार्स को करीब आते देखा है। इनमें से कुछ शादी और फैमिली तक पहुंचे लेकिन अन्य दूसरे रास्ते पर चले गए। ट्रिपल एच (Triple H), स्टैफनी मैकमैहन, बैकी लिंच, सैथ रॉलिंस, जिमी उसो और नेओमी कुछ प्रसिद्ध जोड़ियां हैं जिनका रोमांस स्क्रीन पर छाया रहा है। हालांकि, कई स्टार्स ने वर्षों तक साथ रहने के बाद अलग होने का फैसला भी लिया। जब भी ऐसे मामले आते हैं तो फिर सभी को दुख होता है। इस आर्टिकल में हम उन तीन WWE कपल की बारे में बात करेंगे जिनका हाल ही में ब्रेकअप हुआ है।

Ad

#3 WWE दिग्गज शार्लेट फ्लेयर और एंड्राडे हाल ही में अलग हुए

Ad

शार्लेट फ्लेयर 2023 के अंत में इंजरी के कारण बाहर हो गईं थीं। 2024 में उनका जलवा देखने को नहीं मिला। हाल ही में हुए विमेंस रॉयल रंबल मैच में उन्होंने वापसी की और इसकी विजेता भी बनीं। कई लोगों को लगता था कि फ्लेयर और एंड्राडे का रिश्ता अच्छा चल रहा है लेकिन ऐसा नहीं है।

रिपोर्ट में कहा गया कि फ्लेयर ने पिछले साल जून में ही तलाक के लिए अर्जी डाल दी थी, जिसे अक्टूबर में अंतिम रूप दिया गया। हालांकि, इसका असली खुलासा फ्लेयर के रंबल मैच जीतने के बाद ही हुआ। दोनों ने 2022 में शादी की थी।

#2 WWE दिग्गज ने लिव मॉर्गन और बो डैलस को लेकर दी थी जानकारी

Ad

एक ऐसा WWE कपल भी रहा है जिसके बारे में शायद फैंस नहीं जानते होंगे। ना ही उन्होंने कभी इसकी पुष्टि की है। हम यहां पर लिव मॉर्गन और बो डैलस की बात कर रहे हैं। डैलस को अंकल हाउडी के नाम से जाना जाता है। दोनों की डेटिंग लाइफ की अफवाहें साल 2021 में शुरू हुईं जब हाउडी कंपनी का हिस्सा नहीं थे।

मॉर्गन और डैलस को कई बार साथ देखा गया। सोशल मीडिया में भी कुछ खास जगहों पर तस्वीरों में दोनों साथ नज़र आए। रिक फ्लेयर ने भी दोनों के रिलेशन की पुष्टि की थी। पिछले साल नवंबर में मॉर्गन ने खुलासा किया था कि वो अब अकेली हैं और खुद पर फोकस करना चाहती हैं। लिव की इस बात से ये तय है कि उनका और डैलस का ब्रेकअप हो चुका है।

#1 WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन ब्रॉन ब्रेकर का रिश्ता भी खत्म हो चुका है

Ad

मेन रोस्टर के अलावा कई अन्य मौजूदा NXT स्टार्स भी एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। पूर्व NXT टैग टीम चैंपियन कोरा जेड और ब्रॉन ब्रेकर का रिश्ता भी टूट चुका है। कोरा ने खुलासा किया था कि ब्रेकर और उन्होंने 2022 के मध्य में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था।

दोनों स्टार्स ने कई बार एक-दूसरे की तस्वीरें भी साझा कीं। 2024 में सबकुछ बदल गया जब इनकी बातचीत बंद हो गई। दोनों ने सोशल मीडिया से फोटोज़ भी हटा दीं। हालांकि, एक अच्छी बात ये है कि ब्रेकर और कोरा अब आगे बढ़ चुके हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications