Charlotte Flair & Father Ric Flair Marriage History: WWE सुपरस्टार शार्लेट फ्लेयर का हाल ही में तलाक हो गया है। वो साथी WWE स्टार एंड्राडे से अलग हो चुकी हैं। इसी वजह से वो लगातार चर्चा का विषय रही हैं। बता दें कि फ्लेयर की यह तीसरी शादी थी और यह भी टूट गई। वो अपने पिता रिक फ्लेयर की राह पर चल रही हैं, क्योंकि फ्लेयर के अब तक 5 तलाक देखने को मिल चुके हैं। यह कहानी जरूर थोड़ी अजब-गजब है।WWE दिग्गज रिक फ्लेयर ने 75 साल की उम्र में 5 तलाक किए हैंरिक फ्लेयर रेसलिंग जगत के सबसे बड़े स्टार्स में से एक रहे हैं। उन्होंने लेस्ली गुडमैन से अगस्त 1971 में शादी की थी लेकिन 1983 में दोनों ने अलग होने का फैसला किया। इसी साल रिक ने एलिज़ाबेथ हारेल से शादी की। उनकी बेटी शार्लेट फ्लेयर से फैंस जरूर ही परिचित होंगे। बता दें कि रिक की यह शादी 23 साल के लंबे रिश्ते के बाद टूट गई। 2006 में फ्लेयर ने अपनी दूसरी पत्नी से भी तलाक ले लिया।रिक फ्लेयर ने 2006 में ही अपनी तीसरी शादी भी कर ली। उन्होंने टिफनी वैनडीमार्क से शादी की थी और 2009 में दोनों का तलाक फाइनल हो गया। रिक फ्लेयर ने नवंबर 2009 में चौथी शादी की और उनकी पत्नी का नाम जैकलीन बीम्स था। फ्लेयर ने 2012 में डिवोर्स फाइल किया और 2014 में वो आधिकारिक रूप से अलग हो गए। रिक फ्लेयर ने अपनी पांचवीं शादी सितंबर 2018 में वेंडी बार्लो से की और 6 साल बाद फ्लेयर ने उनसे भी अलग होने का ऐलान किया।WWE दिग्गज रिक फ्लेयर की बेटी शार्लेट फ्लेयर के भी तीन तलाक हो चुके हैंशार्लेट फ्लेयर अपने पिता की तरह WWE इतिहास की सबसे महान स्टार्स में से एक हैं। शार्लेट ने मई 2010 में रिकी जॉनसन से शादी की लेकिन 2013 में उनका तलाक हो गया। बाद में फ्लेयर ने बताया था कि घरेलू हिंसा के कारण उन्हें यह फैसला किया था। शार्लेट ने 2013 में ही लोकप्रिय रेसलर थॉमस लैटिमर से शादी की लेकिन दो साल बाद अक्टूबर 2015 में उनका भी तलाक देखने को मिल गया। फ्लेयर ने बाद में साथी WWE स्टार एंड्राडे को फरवरी 2019 में डेट करना शुरू किया। मई 2022 में शार्लेट और एंड्राडे ने शादी कर ली। पूर्व Raw विमेंस चैंपियन का यह रिश्ता 2 साल में ही खत्म हो गया। अक्टूबर 2024 में उनका तलाक हो गया। इसकी जानकारी हाल ही में मिली। View this post on Instagram Instagram Post