3 WWE दिग्गज जिन्हें निशाना बनाकर Solo Sikoa खुद को ट्राइबल चीफ पद के हकदार के रूप में साबित कर पाएंगे

Ujjaval
कुछ WWE दिग्गजों के खिलाफ सोलो सिकोआ को काम करना चाहिए
कुछ WWE दिग्गजों के खिलाफ सोलो सिकोआ को काम करना चाहिए

Legends Solo Sikoa Target to Solidify Himself Tribal Chief: WWE सुपरस्टार सोलो सिकोआ पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा का विषय बने हुए हैं। वो द ब्लडलाइन को लीड कर रहे हैं। रोमन रेंस की गैरमौजूदगी में सोलो ने ब्लडलाइन में कई बड़े बदलाव किए हैं। उन्होंने जिमी उसो को फैक्शन से निकाल दिया। उन्होंने इसी बीच टामा टोंगा और टांगा लोआ को अपने साथ जोड़ा।

Ad

सोलो सिकोआ अब रोमन रेंस की वापसी तक खुद को हेड ऑफ द टेबल मान रहे हैं। वो ट्राइबल चीफ के रूप में खुद को साबित करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। अगर सोलो कुछ बड़े रेसलर्स को निशाना बनाते हैं, तो जाकर उनका कद बढ़ेगा और वो खुद को ट्राइबल चीफ की पोजिशन के लिए साबित कर पाएंगे। इस आर्टिकल में हम 3 दिग्गजों के बारे में बात करेंगे, जिन्हें निशाना बनाकर WWE सुपरस्टार सोलो सिकोआ खुद को ट्रबल चीफ पद के हकदार के रूप में साबित कर पाएंगे ।

3- WWE दिग्गज जॉन सीना से सोलो सिकोआ को बदला लेना चाहिए

youtube-cover
Ad

WWE WrestleMania XL में जॉन सीना की चौंकाने वाली अपीयरेंस देखने को मिली थी। सोलो सिकोआ ने नाईट 2 के मेन इवेंट में दखल देकर रोमन रेंस की लगातार मदद की। इसी बीच जॉन सीना ने वापसी करके रोमन रेंस और सोलो सिकोआ पर हमला किया। उन्होंने सोलो को अनाउंसर्स टेबल पर एटीट्यूड एडजस्टमेंट दे दिया था। सीना ने इसके द्वारा पिछले साल Crown Jewel में मिली हार का बदला ले लिया था।

सोलो सिकोआ अब खुद को ब्लडलाइन जैसी डॉमिनेंट फैक्शन के लीडर के तौर पर दिखा रहे हैं। वो जॉन सीना द्वारा हुए हमले को जरूर नहीं भूले होंगे और उनसे बदला लेना चाहेंगे। जब भी जॉन वापसी करते हैं, तो सोलो उन्हें ब्लडलाइन के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर निशाना बना सकते हैं। वो यहां दिग्गज को धराशाई करते हैं, तो फिर वो ट्राइबल चीफ के पद के हकदार के रूप में खुद को साबित कर पाएंगे।

2- WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर को निशाना बनाना सोलो सिकोआ के लिए फायदेमंद रहेगा

youtube-cover
Ad

WWE इतिहास के सबसे डॉमिनेंट स्टार्स की जब भी बात आती है, तो ब्रॉक लैसनर का नाम उस लिस्ट में सबसे ऊपर होता है। द बीस्ट को धराशाई करना आसान नहीं है और इसी वजह से जो सुपरस्टार उन्हें हराता है, या उनकी हालत खराब करता है, वो चर्चा का विषय बन जाता है। सुपरस्टार्स का कद भी इस तरीके से बढ़ता है। इसी वजह से सोलो को ब्रॉक को निशाना बनाना चाहिए।

WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर अभी ब्रेक पर हैं लेकिन आने वाले समय में उनकी वापसी हो सकती है। वापसी के बाद अगर ब्लडलाइन उन्हें कंफ्रंट करता है और उनपर बुरी तरह हमला करता है, तो इससे सोलो का कद बढ़ेगा। सोलो यह दावा कर पाएंगे कि उन्होंने बीस्ट जैसे दिग्गज की हालत खराब करके अपने परिवार का नाम ऊंचा किया है। इससे वो खुद को ट्राइबल चीफ के पद के हकदार के रूप में साबित करने में पूरी तरह सफल होंगे और ब्लडलाइन का डॉमिनेशन भी अलग लेवल पर चला जाएगा।

1- असली ट्राइबल चीफ WWE दिग्गज रोमन रेंस की हालत खराब करके

youtube-cover
Ad

रोमन रेंस मौजूदा समय के सबसे बड़े WWE सुपरस्टार हैं। रेंस ने बतौर ट्राइबल चीफ शानदार काम किया और उनका यह गिमिक बहुत सफल रहा। सोलो सिकोआ को रोमन ने अगला ट्राइबल चीफ घोषित किया। रोमन के ब्रेक पर जाने के बाद ब्लडलाइन के पूरे बदलाव सोलो सिकोआ ने किए हैं और वो खुद को हेड ऑफ द टेबल भी बोल रहे हैं।

ऐसे में साफ तौर पर सोलो सिकोआ की निगाह रोमन के पद पर हैं। अभी वो रोमन की गैरमौजूदगी में फैक्शन को संभाल रहे हैं। अगर उन्हें पूरा कंट्रोल चाहिए और पूरी तरह से ट्राइबल चीफ के पद पर कब्जा करना है, तो उन्हें रोमन रेंस को निशाना बनाना होगा। ऐसा करने से वो रोमन के खिलाफ मजबूत नज़र आएंगे और खुद को नए ट्राइबल चीफ के रूप में साबित कर पाएंगे।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications