Legends Who Support Donald Trump & Kamala Harris: WWE का कई सालों से अमेरिकन पॉलिटिक्स में हाथ रहा है। लिंडा मैकमैहन और जेसी द बॉडी वेंचुरा दो ऐसे नाम हैं जिन्होंने राजनीति में अपनी किस्मत आजमाई है। इस बार राष्ट्रपति के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप भी WWE से जुड़े हुए व्यक्ति हैं। WrestleMania 23 में उनका जलवा देखने को मिला था। तब से कई WWE सुपरस्टार्स ने उनके लिए अपना समर्थन व्यक्त किया है। खैर अब चुनाव कुछ ही दिन दूर है। इस आर्टिकल में हम उन तीन दिग्गजों की बात करेंगे जो ट्रंप को सपोर्ट कर रहे हैं और दो जो कमला हैरिस का समर्थन कर रहे हैं।#1 डोनाल्ड ट्रंप: WWE दिग्गज केन नॉक्स काउंटी के मेयर हैं View this post on Instagram Instagram Postकेन ने WWE में अपने धमाकेदार काम से खूब नाम कमाया। वो नॉक्स काउंटी के निवासी हैं। वहीं पर उनका काफी समय से बीमा बिजनेस भी है। साल 2018 में पूर्वी टेनेसी काउंटी के नागरिकों ने उन्हें अपना मेयर चुना। केन ने अब अपना जीवन पब्लिक सर्विस में समर्पित कर दिया है। डोनाल्ड ट्रंप के टिकटॉक अकाउंट पर हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें केन ने उनके लिए अपने समर्थन का ऐलान किया था।#1 कमला हैरिस: WWE में मिक फोली ने किया धमाकेदार काम View this post on Instagram Instagram PostWWE इतिहास में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले सुपरस्टार्स में से एक मिक फोली हैं। उनके पास लुक और ज्यादा तकनीकि नहीं थी। उन्होंने मनोरंजन के लिए कई बार अपनी बॉडी का ही बलिदान दे दिया। अपनी मेहनत के दम पर उन्होंने खूब नाम कमाया। फोली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। यहीं पर उन्होंने द अंडरटेकर द्वारा डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन का जवाब दिया था। उन्होंने कहा था कि अब ट्रंप के बारे में कुछ भी मजेदार नहीं है। फोली अब हैरिस को सपोर्ट करते हैं।#2 डोनाल्ड ट्रंप: WWE हॉल ऑफ फेमर द अंडरटेकर ने भी दिया था समर्थनहमने पहले उल्लेख किया है कि केन का डोनाल्ड ट्रंप को समर्थन देते हुए वीडियो वायरल हुआ था। उस वीडियो में द अंडरटेकर भी थे। उन्होंने भी ट्रंप को ऑफिशियल तौर पर सपोर्ट देने का ऐलान किया था। केन के साथ-साथ टेकर ने भी बताया कि वो ट्रंप के साथ मजबूती से खड़े हैं। रेसलिंग की दुनिया में टेकर का बहुत बड़ा नाम है। रिंग के बाहर और अंदर फैंस और सुपरस्टार्स द्वारा उन्हें हमेशा सम्मान दिया गया है। आपको बता दें कुछ साल पहले उन्होंने रेसलिंग से रिटायरमेंट ले लिया था।#2 कमला हैरिस: WWE दिग्गज बतिस्ता ने दिया खुला समर्थन View this post on Instagram Instagram Postबतिस्ता भी राजनीति को लेकर समय-समय पर अपने खुले विचार रखते रहते हैं। ऐसा लगता है कि इस बार का चुनाव उन्होंने व्यक्तिगत लिया है। बतिस्ता ने सितंबर में ऐलान किया था कि वो कमला हैरिस को अपना समर्थन दे रहे हैं। उन्होंने लोगों को बाहर निकलने और वोट करने के लिए प्रोत्साहित भी किया था। बतिस्ता ने भी WWE में अपने काम से फैंस का दिल जीता। अब वो हॉलीवुड के बड़े स्टार बन चुके हैं।#3 डोनाल्ड ट्रंप: WWE दिग्गज हल्क होगन ने किया है स्पीकर का कामप्रोफेशनल रेसलिंग की सफलता का श्रेय हल्क होगन जैसे दिग्गजों के योगदान को जाता है। होगन जहां पर भी जाते हैं वहां फैंस उन्हें चीयर करते हैं। राजनीति के मामले में भी हल्क हमेशा क्लियर रहते हैं कि वो किसका समर्थन करते हैं। होगन लंबे समय से डोनाल्ड ट्रंप टीम में हैं। वो ट्रंप की कई रैलियों में सेलिब्रिटी बनकर आए हैं। साथ ही साथ कई बार उन्होंने स्पीकर का काम भी किया है। हाल ही में मैडिसन स्क्वायर गार्डन में एक कार्यक्रम हुआ था, जहां पर हल्क की प्रमुख भागीदारी रही थी।