Legends May Work Their Last WrestleMania: WWE WrestleMania 41 के आयोजन में अब दो हफ्ते से भी कम का समय रह गया है। फैंस का उत्साह चरम पर है। जॉन सीना (John Cena), सैथ रॉलिंस, रोमन रेंस और सीएम पंक जैसे बड़े स्टार्स का एक्शन देखने के लिए सभी बेताब हैं। कंपनी द्वारा बड़े मैचों का ऐलान भी कर दिया गया है। विमेंस डिवीजन का जलवा भी दिखेगा। WWE में लगातार कुछ नई प्रतिभाएं सामने आ रही हैं। इसके अलावा कुछ पीढ़ियों का अंत भी हो रहा है। कई ऐसे स्टार्स हैं जो अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं। आगामी मेगा इवेंट शायद उनका अंतिम हो। इस आर्टिकल में हम उन तीन दिग्गजों की बात करेंगे जिनका ये आखिरी WrestleMania हो सकता है। #3 WWE दिग्गज जॉन सीना पहले ही कर चुके हैं ऐलान View this post on Instagram Instagram PostMoney in the Bank 2024 में जॉन सीना कहा था कि 2025 उनका अंतिम होगा। इस साल के अंत में वो अपना अंतिम मैच लड़ेंगे। WrestleMania 41 में कोडी रोड्स अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को सीना के खिलाफ डिफेंड करेंगे। सीना ने पिछले महीने हील टर्न लिया था। WrestleMania 41 सीना का अंतिम होगा। इसके बाद वो कभी भी मेनिया के मंच पर परफॉर्म करते हुए नज़र नहीं आएंगे। ये थोड़ा दुख की बात है लेकिन सीना अपने करियर को लेकर बड़ा फैसला ले चुके हैं। #2 WWE WrestleMania 41 में एजे स्टाइल्स का होगा मैच View this post on Instagram Instagram PostWrestleMania 41 एजे स्टाइल्स की टक्कर लोगन पॉल से होने वाली है। पिछले हफ्ते दोनों के बीच मैच का ऑफिशियल ऐलान किया गया था। इस बार का मेनिया स्टाइल्स का अंतिम हो सकता है। इसकी बहुत ज्यादा संभावनाएं हैं। एजे अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं। वो कई बार इंटरव्यू में कह चुके हैं कि 50 से पहले रिटायरमेंट का ऐलान कर देंगे। पिछले कुछ सालों में वो बहुत बार इंजरी से भी परेशान रहे हैं। ऐसे में अगले साल मेनिया तक उनका जाना संभव नहीं लग रहा है। #1 WWE WrestleMania 41 में रे मिस्टीरियो का भी दिखेगा एक्शन View this post on Instagram Instagram Postरे मिस्टीरियो 50 साल के हैं और WWE में उनके पास साबित करने के लिए कुछ नहीं बचा है। उनके बेटे डॉमिनिक मिस्टीरियो भी बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं। WrestleMania 41 रे का अंतिम होगा और ये चीज निश्चित लग रही है। आगामी मेगा इवेंट में रे का मैच एल ग्रांडे अमेरिकानो के साथ होगा। ऐसा ना हो कि मिस्टीरियो वहीं पर अपने रिटायरमेंट का ऐलान कर दें। अगले साल मेगा इवेंट तक रे का पहुंच पाना काफी मुश्किल है। मिस्टीरियो अपने करियर में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं।